लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

90वें अकादमी पुरस्कार और डार्केस्ट ऑवर

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

90वें अकादमी पुरस्कार और डार्केस्ट ऑवर के बीच अंतर

90वें अकादमी पुरस्कार vs. डार्केस्ट ऑवर

90वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2018) समारोह, मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा 2017 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का सम्मान करने के लिए, 4 मार्च 2018 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। 2018 शीतकालीन ओलम्पिक की वजह से यह समारोह हमेशा की तरह फरवरी के अन्तिम सप्ताह की जगह मार्च में किया जा रहा है। समारोह के दौरान, 24 श्रेणियों में अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) प्रदान किया गया। निर्माता माइकल डी लुका और जेनिफर टोड, तथा ग्लेन वेइस द्वारा निर्देशित इस समारोह का टीवी प्रसारण एबीसी द्वारा किया गया। इस समारोह का संचालन लगातार दूसरे वर्ष हास्य अभिनेता जिमी किमेल द्वारा किया गया। . डार्केस्ट ऑवर (Darkest Hour) 2017 की एक ब्रिटिश युद्ध नाटक फिल्म है, जिसे जो राइट द्वारा निर्देशित और एंथनी मैकार्टन द्वारा लिखा गया है। इस फिल्म में अभिनेता गेरी ओल्डमैन ने विंस्टन चर्चिल का किरदार निभाया है, और प्रधानमंत्री के अपने शुरुआती दिनों का चित्रण है, जिस समय नाज़ी जर्मनी ने पूरे पश्चिमी यूरोप पर कब्ज़ा किये हुए था, और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूनाइटेड किंगडम को पराजित करने की धमकी दे रहा था, जिससे सरकार के उच्चतम स्तर पर, जोकि हिटलर के साथ शांति संधि करना चाहते थे और चर्चिल, जिन्होंने इनकार कर दिया के बीच टकराव हुआ। फिल्म में क्रिस्टिन स्कॉट थॉमस, लिली जेम्स, बेन मेंडेलोसन, स्टीफन डिलने और रोनाल्ड पिकअप ने भी अभिनय किया हैं। इस फ़िल्म का प्रदर्शन टेलुराइड फिल्म महोत्सव एवं टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किया गया था। 22 नवम्बर 2017 को संक्षिप्त प्रदर्शन के बाद फ़िल्म को संयुक्त राज्य अमेरिका में 22 दिसम्बर को पूर्ण रूप से प्रदर्शित किया गया, और युनाइटेड किंगडम में 12 जनवरी को प्रदर्शित किया गया। 90वें अकादमी पुरस्कार में इसे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म सहित इसे छह नामांकन प्राप्त हुए है। और 71वें ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार में इसे 9 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें दो पुरस्कार जीते गये। .

90वें अकादमी पुरस्कार और डार्केस्ट ऑवर के बीच समानता

90वें अकादमी पुरस्कार और डार्केस्ट ऑवर आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): विन्सटन चर्चिल, गेरी ओल्डमन

विन्सटन चर्चिल

विन्सटन चर्चिल विन्सटन चर्चिल(30 नवंबर, 1874-24 जनवरी, 1965) अंग्रेज राजनीतिज्ञ। द्वितीय विश्वयुद्ध, 1940-1945 के समय इंगलैंड के प्रधानमंत्री था। चर्चिल प्रसिद्ध कूटनीतिज्ञ और प्रखर वक्ता था। वो सेना में अधिकारी रह चुका था, साथ ही वह इतिहासकार, लेखक और कलाकार भी था। वह एकमात्र प्रधानमंत्री था जिसे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अपने आर्मी कैरियर के दौरान चर्चिल भारत, सूडान और द्वितीय विश्वयुद्ध में अपना जौहर दिखाया था। उसने युद्ध संवाददाता के रूप में ख्याति पाई थी। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान उसने ब्रिटिश सेना में अहम जिम्मेदारी संभाली थी। राजनीतिज्ञ के रूप में उन्होंने कई पदों पर कार्य किया। विश्वयुद्ध से पहले वे गृहमंत्रालय में व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष रहे। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वे लॉर्ड ऑफ एडमिरिल्टी बने रहे। युद्ध के बाद उन्हें शस्त्र भंडार का मंत्री बनाया गया। 10 मई 1940 को उन्हें युनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री बनाया गया और उन्होंने धूरी राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई जीती। चर्चिल प्रखर वक्ता थे। .

90वें अकादमी पुरस्कार और विन्सटन चर्चिल · डार्केस्ट ऑवर और विन्सटन चर्चिल · और देखें »

गेरी ओल्डमन

एक प्रसिद्ध अभिनेता.

90वें अकादमी पुरस्कार और गेरी ओल्डमन · गेरी ओल्डमन और डार्केस्ट ऑवर · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

90वें अकादमी पुरस्कार और डार्केस्ट ऑवर के बीच तुलना

90वें अकादमी पुरस्कार 42 संबंध है और डार्केस्ट ऑवर 10 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 3.85% है = 2 / (42 + 10)।

संदर्भ

यह लेख 90वें अकादमी पुरस्कार और डार्केस्ट ऑवर के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »