लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

2022 शीतकालीन ओलम्पिक

सूची 2022 शीतकालीन ओलम्पिक

2022 का शीतकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक रूप से XXIV शीतकालीन ओलम्पिक खेल, एक अन्तरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसका आयोजन 2022 में चीन की राजधानी बीजिंग में होना है। इससे पहले बीजिंग 2008 के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों का भी आयोजन कर चुका है। और इस प्रकार बीजिंग विश्व का पहला और एकमात्र नगर है जो ओलम्पिक खेलों के दोनों रूपान्तरों (ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन) की मेज़बानी कर चुका है। शीतकालीन खेलों की मेज़बानी करने वाला बीजिंग अब तक का सबसे बड़ा नगर भी होगा। इन खेलों का आयोजन 4 फ़रवरी से 20 फ़रवरी 2022 तक के बीच किया जाएगा। चीन में आयोजित होने वाला यह पहला शीतकालीन ओलम्पिक खेल होगा। इन खेलों का अनुमानित बजट 3.9 अरब डॉलर है, जबकि 2008 में चीन में ही आयोजित ग्रीष्मकालीन खेलों में 43 अरब डॉलर व्यय किए गए थे। .

15 संबंधों: चीन, चीनी भाषा, एशिया, नॉर्वे, बीजिंग, मलेशिया, शीतकालीन ओलम्पिक खेल, ओस्लो, कज़ाख़िस्तान, कुआलालम्पुर, अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, अलमाती, २००८, 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2018 शीतकालीन ओलम्पिक

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और चीन · और देखें »

चीनी भाषा

चीनी भाषा (अंग्रेजी: Chinese; 汉语/漢語, पिनयिन: Hànyǔ; 华语/華語, Huáyǔ; या 中文 हुआ-यू, Zhōngwén श़ोंग-वॅन) चीन देश की मुख्य भाषा और राजभाषा है। यह संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन एवं पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। चीनी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में आती है और वास्तव में कई भाषाओं और बोलियों का समूह है। मानकीकृत चीनी असल में एक 'मन्दारिन' नामक भाषा है। इसमें एकाक्षरी शब्द या शब्द भाग ही होते हैं और ये चीनी भावचित्र में लिखी जाती है (परम्परागत चीनी लिपि या सरलीकृत चीनी लिपि में)। चीनी एक सुरभेदी भाषा है। .

नई!!: 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और चीनी भाषा · और देखें »

एशिया

एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं। पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं। विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है। .

नई!!: 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और एशिया · और देखें »

नॉर्वे

नॉर्वे (बूकमॉल नॉर्वेजियन: Kongeriket Norge कुङेरिकेत नोर्ये, नी-नॉर्वेजियन: Kongeriket Noreg कुङेरिकेत नुरेग) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी है ओस्लो (en:Oslo)। इसकी मुख्य- और राजभाषा है नॉर्वेजियन भाषा। नोर्वे एक राजशाही है। इसके क्षेत्राधिकार् मे स्कैन्डेनेविअन प्रायद्वीप का पश्चिमी हिस्सा, यान मायेन और स्वाल्बार्द तथा बूवे नाम के आर्क्तिक द्वीप समूह आते हैं। नोर्वे का कुल क्शेत्रफल ३ लाख ८५ हजार दौ सौ बावन वर्ग किलोमीटर (१,४८,७४७ वर्ग मील) है और जनसन्ख्या लग्भग पचास लाख्। यह यूरोप मे न्यून्तम जनसन्ख्या घनत्त्व वाले देशो मे द्वीतीय स्थान पे आता है। देश की सीमाए पूर्व मे स्वीडन से लगती है और उत्तर मे कुछ क्षेत्र की सीमाए फ़िनलैण्ड और रूस से लगती हैं। नॉर्वे का रजा हराल्ड पांचवा है और उसकी प्रधानमंत्री जेन्स स्तोल्तेंबेर्ग है। नॉर्वे में 17 मई का दिन राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1814 ईसवी में नॉर्वे का संविधान बना था। देश के संसद को स्टोरटिंग कहा जाता है जिसके सदस्य हर चार साल बाद चुने जाते हैं। Bryggen (6-2007).jpg|Bergen Geiranger2.JPG|Geiranger Sognefjord, Norway.jpg|Sognefjord Vippetangen2.jpg|ओस्लो Vegaoyan.jpg|West Norway coast Mixed_Picea_(Spruce)_forest_from_Vestfold_county_in_Norway.jpg|Forest Norway National House.JPG|Norway Tradional House Troll_A_Platform.jpg|Oil platform .

नई!!: 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और नॉर्वे · और देखें »

बीजिंग

बीजिंग (北京) (या पेय्चीङ) चीनी जनवादी गणराज्य, की राजधानी है। बीजिंग का अर्थ है "उत्तरी राजधानी", जबकि नान्जिंग का अर्थ है "दक्षिणी राजधानी"। बीजिंग १९४९ में साम्यवादी क्रान्ति के बाद से निरन्तर चीन की राजधानी है और उस समय तक यह विभिन्न कालों में अलग-अलग अवधियों तक चीन की राजधानी रहा है। बीजिंग, देश के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और चार नगरपालिकाओं में से एक है। इसका अर्थ है कि इन चारों नगरपालिकाओं को प्रान्तों के बराबर दर्जा प्राप्त है और यह उसी प्रकार का स्वशासन चलाते हैं जैसे कि कोई अन्य प्रान्त। १८२८ से पूर्व बीजिंग विश्व का सबसे बड़ा नगर था। मध्य बीजिंग में जनवरी २००७ में लगभग ७६ लाख लोग रह रहे थे। उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहां की कुल जनसंख्या १ करोड़ ७५ लाख के लगभग है, जिसमें से १ करोड़ २० लाख के लगभग स्थाई निवासियों के रूप में पंजीकृत हैं और शेष ५५ लाख लोग अस्थाई अप्रवासी निवासी हैं। बीजिंग और उपनगरीय क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल बेल्जियम का लगभग आधा है। बीजिंग, चीन का सांस्कृतिक और राजनैतिक केन्द्र है, जबकि चीन का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर शंघाई देश का वित्तीय केन्द्र है और जो हांगकांग के साथ इस पदवी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में है। अपने पूरे दीर्घकालिक इतिहास के दौरान बीजिंग ने अपनी एक विविध और विशिष्ट विरासत का विकास किया है। एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका, बीजिंग को "विश्व के महानतम" नगरों में से एक मानता है। सबसे प्रसिद्ध है त्यानमन चौक, जहां से "निषिद्ध नगर", "शाही महल" और "निषिद्ध नगर के मन्दिर" का मार्ग जाता है, जो १९८७ से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यूनेस्कों सूची में "स्वर्ग का मन्दिर", "ग्रीष्मकालीन महल", "लामा मन्दिर" और "कन्फ़्यूशियस मन्दिर" भी हैं।.

नई!!: 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और बीजिंग · और देखें »

मलेशिया

मलेशिया अधिनियम 1963 (दस्तावेज़) अंग्रेजी ग्रंथों में मलेशिया से संबंधित समझौते (दस्तावेज़) मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है। देश का दूसरा हिस्सा, जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर देश की राजधानी है, लेकिन हाल ही में संघीय राजधानी को खासतौर से प्रशासन के लिए बनाए गए नए शहर पुत्रजया में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है। मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। मलेशिया में १३० से ज्यादा बोलियां बोली जाती हैं, इनमें से ९४ मलेशियाई बोर्नियो में और ४० प्रायद्वीप में बोली जाती हैं। यद्यपि देश सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है। .

नई!!: 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और मलेशिया · और देखें »

शीतकालीन ओलम्पिक खेल

शीतकालीन ऑलंपिक खेल (अंग्रेज़ी:विंटर ऑलंपिक्स) एक विशेष ओलम्पिक खेल होते हैं, जिनमें में अधिकांशत: बर्फ पर खेले जाने वाले खेलों की स्पर्धा होती है। इन खेलों में ऑल्पाइन स्कीइंग, बायथलॉनबॉब्स्लेड, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, कर्लिंग, फिगर स्केटिंग, फ्रीस्टाइल स्कीइंग, आइस हॉकी, ल्यूज, नॉर्डिक कंबाइंड, शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, स्केलेटन, स्नोबोर्डिंग, स्पीड स्केटिंग आदि स्पर्धाएं होती हैं। .

नई!!: 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और शीतकालीन ओलम्पिक खेल · और देखें »

ओस्लो

ओस्लो युरोप महादेश में स्थित नार्वे देश की राजधानी एवं वहां का सबसे बडा़ शहर है। इसे सन १६२४ से १८७९ तक क्रिस्टैनिया के नाम से जाना जाता था। आधुनिक ओस्लो की स्थापना ३ जनवरी १८३८ को एक नगर निगम के रूप में की गयी थी। .

नई!!: 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और ओस्लो · और देखें »

कज़ाख़िस्तान

क़ज़ाख़स्तान (क़ज़ाख़: Қазақстан / Qazaqstan, रूसी:Казахстан / Kazakhstán) यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है। एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ यह देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत इसने सबसे अंत में अपने आपको स्वतंत्र घोषित किया। सोवियत प्रशासन के दौरान यहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ संपन्न हुईं, जिसमें कई रॉकेटों का प्रक्षेपण से लेकर क्रुश्चेव का वर्ज़िन भूमि परियोजना शामिल हैं। देश की अधिकाँश भूमि स्तेपी घास मैदान, जंगल तथा पहाड़ी क्षेत्रों से ढकी है। यहाँ के मुख्य निवासी क़ज़ाख़ लोग हैं जो तुर्क मूल के हैं। अपने इतिहास के अधिकांश हिस्से में कज़ाख़स्तान की भूमि यायावर जातियों के साम्राज्य का हिस्सा रही है। इसकी राजधानी सन १९९८ में अस्ताना को बनाई गई जो सोवियत कालीन राजधानी अल्माती से बदलकर बनाई गई थी। यहां की क़ाज़ाक़ भाषा और रूसी भाषा मुख्य- और राजभाषाएँ हैं। .

नई!!: 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और कज़ाख़िस्तान · और देखें »

कुआलालम्पुर

कुआला लम्पुर, जिसे संक्षेप में "के एल" भी कहा जाता है, मलेशिया की संघीय राजधानी व सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर है। इस नगर का क्षेत्रफल है तथा 2012 की अनुमानित जनसँख्या 16 लाख है। वृहत्तर कुआला लम्पुर, जिसे क्लाँग घाटी के नाम से भी जाना जाता है, में आसपास के शहरी समुदाय भी सम्मिलित किए जाते हैं, जिन्हें मिलाकर इस क्षेत्र की कुल अनुमानित जनसँख्या 57 लाख (2010 में) है। जनसँख्या व अर्थव्यवस्था के हिसाब से यह इस देश का सर्वाधिक तीव्रगति से वृद्धिरत क्षेत्र है। मलेशिया की ही नई दूसरी राजधानी पुत्रजय भी है। .

नई!!: 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और कुआलालम्पुर · और देखें »

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) (International Olympic Committee (IOC); Comité international olympique (CIO)) एक अन्तर्राष्ट्रीय समिति है जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैण्ड के लॉज़ेन में स्थित है। इसकी स्थापना पियरे डे कोबेर्टिन ने 23 जून 1894 को कि थी तथा यूनानी व्यापारी देमित्रिस विकेलस इसके प्रथम अध्यक्ष बने थे। वर्तमान समय में विश्व की कुल 205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया (एनओसी) इसकी सदस्य हैं। .

नई!!: 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति · और देखें »

अलमाती

अलमाती(कज़ाख़: Алматы, अंग्रेज़ी: Almaty) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश की भूतपूर्व राजधानी और उस देश का सबसे बड़ा शहर है। कज़ाख़ भाषा में 'अलमाती' शब्द का मतलब 'सेबों का शहर' होता है। सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९२९ से १९९१ तक यह शहर 'अल्मा अता' (Alma Ata, अर्थ: 'सेब का पिता') के नाम से उसे राष्ट्र के 'कज़ाख़ सोवियत समाजवादी गणतंत्र' (Kazakh SSR) विभाग की राजधानी हुआ करता था। कज़ाख़स्तान की आज़ादी के बाद १९९१ से १९९७ तक यह उस देश की राजधानी रहा लेकिन १९९७ में अस्ताना कज़ाख़स्तान की नई राजधानी बना। इसके बावजूद अलमाती देश का आर्थिक केंद्र है और इसमें पूरे राष्ट्र की ९% आबादी बसती है। अलमाती दक्षिणी कज़ाख़स्तान में किरगिज़स्तान की सीमा के पास के पहाड़ी इलाक़े में स्थित है। रूसी साम्राज्य के दौर में १८६७ से १९२१ तक इसे विएरनी (Верный, Vierny) के नाम से जाना जाता था, जिसका अर्थ रूसी भाषा में 'वफ़ादार' होता है।, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4,...

नई!!: 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और अलमाती · और देखें »

२००८

२००८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और २००८ · और देखें »

2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

२००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक या बीजिंग ओलम्पिक २००८ में बीजिंग, चीन में आयोजित हुए ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल का नाम है। इसका नारा था एक विश्व, एक स्वप्न (同一个世界 同一个梦想) और इनका आयोजन ८ अगस्त से २४ अगस्त, २००८ तक हुआ, जिसमें ११,०२८ खिलाड़ियों द्वारा २८ खेलों की ३०२ प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया गया। .

नई!!: 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

2018 शीतकालीन ओलम्पिक

2018 के शीतकालीन ओलंपिक, आधिकारिक तौर पर तेईसवाँ ओलिंपिक शीतकालीन खेल (제23회 동계 올림픽), एक अन्तरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है, जो कि दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग काउण्टी में आयोजित किया जा रहा है। जुलाई 2011 में डरबन, दक्षिण अफ्रीका में 123वें आईओसी सत्र के दौरान प्योंगचांग को अगला मेजबान शहर चुना गया था। दक्षिण कोरिया ने पहली बार शीतकालीन ओलंपिक खेलों कि मेजबानी की है, जबकि यह देश में आयोजित होने वाले दूसरा ओलम्पिक खेल (पहला 1988 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक) है। शीतकालीन ओलंपिक 9 से 25 फरवरी 2018 तक चलेगा, उद्घाटन समारोह से पहले 8 और 9 फरवरी को कुछ स्पर्धाएँ अयोजित कराई गई। इस आयोजन में पंद्रह खेलों में 102 स्पर्धाएँ शामिल हैं, जिसमें बिग एयर स्नोबोर्डिंग, मास स्टार्ट स्पीड स्केटिंग, मिश्रित युगल कर्लिंग, और मिश्रित टीम अल्पाइन स्कीइंग आदि खेल शीतकालीन ओलम्पिक कार्यक्रम में शामिल है। 92 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (देशों) के कुल 2,952 खिलाड़ी इस आयोजन में भाग लेंगे। इक्वाडोर, एरिट्रिया, कोसोवो, मलेशिया, नाइजीरिया और सिंगापुर का यह पहला शीतकालीन ओलम्पिक है। .

नई!!: 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और 2018 शीतकालीन ओलम्पिक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

२०२२ शीतकालीन ओलम्पिक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »