लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

2015 की बॉलीवुड फ़िल्में

सूची 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की सूची है। .

181 संबंधों: टीना देसाई, टीकू तलसानिया, एन एच 10, एबीसीडी 2, एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी, एक पहेली लीला, एक्शन फिल्म, ऐश्वर्या राय बच्चन, डैनी डेन्जोंगपा, डेज़ी शाह, डॉली की डोली, तमन्ना भाटिया, तमाशा (2015 फ़िल्म), तापसी पन्नू, तुषार कपूर, तेवर, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, द इंडियन एक्सप्रेस, दिलवाले (2015 फ़िल्म), दिव्या दत्ता, दीपिका पादुकोण, दीपक संधू, धनुष (अभिनेता), धरम संकट में, नर्गिस फ़ख़री, नसीरुद्दीन शाह, नाटक, नाना पाटेकर, निखिल आडवाणी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, नेहा शर्मा, नीरज पांडे, नीरज वोरा, नील नितिन मुकेश, पटेल की पंजाबी शादी, परेश रावल, पल्लवी शारदा, पायल घोष, पुनीत इस्सर, पुलकित सम्राट, प्यार, प्रभास, प्रभु देवा, प्राची देसाई, प्रियंका चोपड़ा, प्रेम चोपड़ा, प्रेम रतन धन पायो, फरहान अख्तर, फ़िल्मों के प्रकार, फैंटम (2015 फिल्म), ..., बदलापुर (फ़िल्म), बाहुबली: द बिगनिंग (2015), बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म), बिपाशा बसु, बजरंगी भाईजान, ब्रदर्स (2015 फ़िल्म), बेबी (२०१५ फिल्म), बॉलीवुड हँगामा, बोमन ईरानी, भूषण पटेल, मधुर भंडारकर, मनोज बाजपेयी, मल्लिका शेरावत, मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ, मिस टनकपुर हाज़िर हो, मुरली शर्मा, मुकेश तिवारी, यामी गौतम, रणबीर कपूर, रणविजय सिंह, रणवीर सिंह, रति अग्निहोत्री, राहुल रवैल, राज बब्बर, राजपाल यादव, राजकुमार राव, रवि किशन, रेमो डीसूजा, रॉनित रॉय, रॉय (फ़िल्म), रॉकलिन वेंकटेश, रॉकी हैंडसम, रोहित शेट्टी, लारा दत्ता, शबाना आज़मी, शमिताभ, शराफ़त गई तेल लेने, शर्मन जोशी, शानदार, शाहरुख़ ख़ान, शाहिद कपूर, शिल्पा शुक्ला, श्रद्धा कपूर, श्रुति हासन, श्रीराम राघवन, शोनाली बोस, सन्नी लियोन, सनी देओल, सलमान ख़ान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सिंह इज़ ब्लिंग, संजय लीला भंसाली, संजय गुप्ता, सुनील शेट्टी, सुप्रिया पाठक, सुशांत सिंह, सुशांत सिंह राजपूत, स्वानन्द किरकिरे, सैफ़ अली ख़ान, सूरज बड़जात्या, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, सोहा अली ख़ान, हास्य, हवाईज़ादा, हुमा क़ुरैशी (अभिनेत्री), हेट स्टोरी 3, हेरा फेरी (२००० फ़िल्म), जय जवान जय किसान (फ़िल्म), जया बच्चन, ज़रीन खान, जज़्बा, जैकलिन फर्नांडीस, जैकी श्रॉफ, जॉन अब्राहम, ईशा गुप्ता, घायल वन्स अगैन, वरुण धवन, वरुण शर्मा, विनय पाठक, विकास कुमार, विक्रम गोखले, वेलकम बैक (फ़िल्म), वीर दास, खामोशियाँ, गुड्डु रंगीला, गुर्मीत चौधरी, गोविन्दा, ऑल इज़ वैल (फ़िल्म), ओम पुरी, आदित्य पंचोली, आफ़ताब शिवदासानी, आयुष्मान खुराना, आलिया भट्ट, आशुतोष राणा, इमरान हाशमी, इमरान खान (बहुविकल्पी), इम्तियाज़ अली, इरफ़ान ख़ान, इश्क़ क्लिक, कट्टी बट्टी, कबीर खान, करन सिंह ग्रोवर, कल्की केकलां, काजोल देवगन, कंगना राणावत, कुशल पंजाबी, क्या कूल हैं हम 3, कृति सैनॉन, कृष्णा अभिषेक, कैटरीना कैफ़, कैलेंडर गर्ल्स (2015 फ़िल्म), के के मेनन, अतुल कुलकर्णी, अदिति राव हैदरी, अध्ययन सुमन, अनिल कपूर, अनुपम खेर, अनुष्का शर्मा, अनुष्का शेट्टी, अन्नू कपूर, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, अरशद वारसी, अर्जुन रामपाल, अर्जुन कपूर, अलोन (२०१५ फ़िल्म), असिन, अक्षय कुमार, अक्षरा हासन, ऋषि कपूर सूचकांक विस्तार (131 अधिक) »

टीना देसाई

टीना देसाई (जन्म:24 फरवरी 1987) एक भारतीय अभिनेत्री है। इन्होने अपने अभिनय की शुरुआत 2011 में बनी फ़िल्म ये फ़ासले से किया। इन्होने 2012 में एक अंग्रेजी फ़िल्म द बेस्ट एक्सोटिक मेरीगोल्ड होटल में भी कार्य किया। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और टीना देसाई · और देखें »

टीकू तलसानिया

टीकू तलसानिया हिन्दी फ़िल्मों के एक हास्य अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और टीकू तलसानिया · और देखें »

एन एच 10

एन एच 10 सन् 2015 की एक भारतीय क्राइम थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन नवदीप सिंह द्वारा किया गया है। इसमें मुख्य पत्रों में अनुष्का शर्मा और नील भूपलम है और इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने प्रोडक्शन में अपना डेब्यू किया है।इस फ़िल्म को साझा रूप से फैंटम फिल्म्स और एरोस इंटरनेशनल द्वारा उत्पादित किया गया है। यह फ़िल्म एक जोड़े की रोड ट्रिप के बारे में बताती है जोकि खतरनाक गुंडों के साथ मिल जाने से अस्त व्यस्त हो जाती है। इस फ़िल्म का शीर्षक भारत के नेशनल हाईवे 10 (राष्ट्रीय राजमार्ग 10) को दर्शाता है। एन एच 10 13 मार्च 2015 को रिलीज़ हुई। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और एन एच 10 · और देखें »

एबीसीडी 2

एबीसीडी 2 (अंग्रेज़ी: Any Body Can Dance 2, उच्चारण: एनी बॉडी केन डांस टू; हिंदी अनुवाद: कोई भी नाच सकता है 2) एक नृत्य पर आधारित भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन रेमो डीसूजा और निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा हैं। इसके अलावा सहायक किरदार में लॉरेन गॉटलिब, राघव जुयाल और धर्मेश येलांदे हैं। यह फिल्म 2013 में बनी फिल्म एबीसीडी का दूसरा भाग है। यह फिल्म 19 जून 2015 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और एबीसीडी 2 · और देखें »

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड जीवनी फिल्म है। फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाएंगे। फ़िल्म रिती स्पोर्ट मैनेजमेंट, इंसपायर्ड एंटरटैनमेंट तथा आदर्श टेलिमीडिया द्वारा निर्मित है। नीरज पांडे निर्देशित हालिया रिलीज फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी‘ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही करीब 66 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने इतनी कमाई सिर्फ भारत में की है। फिल्म को मिल रही प्रशंसा के बाद इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी · और देखें »

एक पहेली लीला

एक पहेली लीला एक भारतीय थ्रिलर बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका निर्देशन बॉबी खान नें किया है। इसका निर्माण भूषण कुमार, कृशन कुमार और अहमद खान ने किया है। फिल्म में सन्नी लियोन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक पुनर्जन्म की कहानी हैं। फिल्म की कहानी 300 साल पहले की है। लीला और उसके प्रेमी की हत्या कर दी जाती है। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे लीला की अधूरी कहानी पूरी होती जब वे आज के समय में वापस जन्म लेते हैं। यह फ़िल्म 10 अप्रैल 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई और अच्छी कमाई के साथ हिट हुई। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और एक पहेली लीला · और देखें »

एक्शन फिल्म

एक्शन फिल्म एक फ़िल्मी विधा है, जिसमें एक अथवा अधिक नायक चुनौतियों की एक श्रृंखला का सामना करते रहते हैं जो आदर्श रूप से शारीरिक रूप से पूर्ण कारनामे, विस्तारित लड़ाई के दृश्य, हिंसा और प्रचंड घटनाओं का सामना करते रहते हैं। एक्शन फिल्मों का कलाकार अविश्वसनीय बाधाओं के खिलाफ संघर्ष करता रहता है जिनमें जीवन तक दाँव पर लगा रहता है। एक खलनायक अथवा खोज जिस पर जीत के पश्चात नायक का कार्य पूर्ण होता है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और एक्शन फिल्म · और देखें »

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन (जन्म: 1 नवम्बर 1973) ऐश के नाम से भी मशहूर, भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। १९९४ में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या राय ने हिन्दी के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मो में भी काम किया है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और ऐश्वर्या राय बच्चन · और देखें »

डैनी डेन्जोंगपा

डैनी डेन्जोंगपा (जन्म- २५ फ़रवरी १९४८) एक भारतीय अभिनेता हैं। ये हिन्दी फ़िल्मों में काम करते हैं। ये भारत के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित कलाकार हैं।सिक्किम में जन्म डैनी भुटिया जाति के हैं एवं भुटिया इनकी मातृभाषा है। अपने शूरूवाती दिनों में ये नेपाली तथा हिन्दी फ़िल्मों में गीत गाते थे। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और डैनी डेन्जोंगपा · और देखें »

डेज़ी शाह

डेज़ी शाह (अंग्रेजी:Daisy Shah) (जन्म 1984) मुम्बई,महाराष्ट्र एक भारतीय अभिनेत्री,कोरियोग्राफ़रा तथा नृतक है। डेज़ी शाह ने अपने कैरियर की शुरुआत एक विशेष अतिथि के रूप में 2010 में बनी एक तमिल-फ़िल्म वन्दे माथरम से की थी। इन्होंने जय हो जिसमें सलमान ख़ान के साथ मुख्य किरदार निभाया था। जय हो (फ़िल्म) डेज़ी ने "पिंकी" का किरदार निभाया था। डेज़ी शाह ने २०१५ की हेट स्टोरी 3 फ़िल्म में भी कार्य किया है इस फ़िल्म ये एक काया शर्मा के नाम से अभिनय कर रही है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और डेज़ी शाह · और देखें »

डॉली की डोली

डॉली की डोली एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण अरबाज़ ख़ान ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में सोनम कपूर, पुलकित सम्राट, राजकुमार राव और वरुण शर्मा हैं। यह फ़िल्म 23 जनवरी 2015 में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और डॉली की डोली · और देखें »

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया (जन्म 21 दिसम्बर 1986) भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। केवल तमन्ना नाम से भी जानी जाती हैं, जो मुख्यत दक्षिण भारत के सिनेमा में काम करती हैं। तमन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में हिन्दी फ़िल्म चाँद सा रोशन चेहरा से की थी। जिसके बाद वो दक्षिण की फ़िल्में करने लगी। 2013 में उन्होनें हिन्दी फ़िल्मों में वापसी की हिम्मतवाला से जिसमें वो अजय देवगन के साथ थी, 2014 में उनकी पहली हिन्दी फ़िल्म हमशक्ल थी जिसमें सैफ अली खान, रितेश देशमुख, बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। उनकी अगली हिन्दी फ़िल्म एंटरटेनमेंट थी जिसमें वो अक्षय कुमार के विपरीत हैं। तेलुगू और तमिल फ़िल्मों की वो जानी-मानी अभिनेत्री हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और तमन्ना भाटिया · और देखें »

तमाशा (2015 फ़िल्म)

तमाशा एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म को इम्तियाज़ अली ने निर्देशित किया है और इस फिल्म के निर्माता इम्तियाज़ अली और साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर हैं। इसे फ़्रांस के कोरसिका में फिल्माना शुरू किया गया था। यह फिल्म 27 नवम्बर 2015 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और तमाशा (2015 फ़िल्म) · और देखें »

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू (जन्म 1 अगस्त 1987) भारतीय मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। तापसी ने तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिन्दी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों से पहले तापसी सॉफटवेयर पेशेवर के रूप में काम करती थी। मॉडलिंग करियर के समय उन्होंने विज्ञापनों में भी काम किया है। इसके लिए तापसी को 2008 में पैंटालून फेमिना मिस फ्रेश फेस और साफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन के रूप में खिताब जीते हैं। मॉडलिंग के साथ एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद, तापसी राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित 2010 में बनी तेलुगू फिल्म झुम्माण्डि नादां साथ अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की। तापसी ने चश्मे बद्दूर फिल्म से हिन्दी सिनेमा में आगाज किया था। बेबी,पिंक और नाम शबाना से उन्हे सराहना मिली। अगली फिल्म जुड़वां 2 है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और तापसी पन्नू · और देखें »

तुषार कपूर

तुषार कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता वह जाने माने अभिनेता जितेन्द्र के पुत्र एवं टेलीविजन और फ़िल्म जगत की हस्ती एकता कपूर के भाई हैं। तथा वे हंसमुख स्वभाव के अभिनेता है/ .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और तुषार कपूर · और देखें »

तेवर

तेवर एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसका निर्देशन अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा हैं। यह फिल्म ९ जनवरी २०१५ को सिनेमा घरो में प्रदर्शित हुई। परंतु यह एक फ्लॉप साबित हुई। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और तेवर · और देखें »

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

द इंडियन एक्सप्रेस

द इंडियन एक्सप्रेस की एक प्रति दि इंडियन एक्सप्रेस (The Indian Express) भारत में प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और द इंडियन एक्सप्रेस · और देखें »

दिलवाले (2015 फ़िल्म)

दिलवाले एक भारतीय हिन्दी बॉलीवुड हास्य फ़िल्म है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है तथा गौरी ख़ान ने फ़िल्म को निर्माता किया है। फ़िल्म में शाहरुख ख़ान, काजोल, वरुण धवन तथा कृति सैनॉन प्रमुख किरदार है। फ़िल्म १८ दिसम्बर २०१५ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और दिलवाले (2015 फ़िल्म) · और देखें »

दिव्या दत्ता

दिव्या दत्ता हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और दिव्या दत्ता · और देखें »

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण (कोंकणी: दीपिका पडुकोण, कन्नड: ದೀಪಿಕಾ ಪಡುಕೋಣ್) एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ और जो बॉलीवुड सिनेमा में एक नायिका के रूप में उभरी हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और दीपिका पादुकोण · और देखें »

दीपक संधू

दीपक संधू (जन्म 19 दिसम्बर 1948) भारत की पहली महिला मुख्य सूचना आयुक्त रह चुकी हैं। 5 सितंबर 2013 को इस पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी और दिसंबर 2013 के अंत में वे इस पद से सेवानिवृत हो रही हैं। 1971 बैच की भारतीय सूचना सेवा की पूर्व अधिकारी संधू कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं जिसमें पीआईबी की प्रधान महानिदेशक, मीडिया एवं संचार,डीडी न्यूज की महानिदेशक और 2009 में सूचना आयुक्त बनने से पहले ऑल इंडिया रेडियो, न्यूज की महानिदेशक रह चुकी हैं। वे कान, बर्लिन, वेनिस और टोक्यो में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों, रूस के ग्लेनक्षीक और साइप्रस में आतंकवाद एवं इलेक्ट्रानिक मास मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अलावा अटलांटा, अमेरिका एवं बीजिंग में समाचार प्रमुखों के सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और दीपक संधू · और देखें »

धनुष (अभिनेता)

वेंकटेश प्रभू कस्तुरी राजा (जन्म २८ जुलाई १९८३) जिन्हें धनुष के नाम से जाना जाता है भारतीय फ़िल्म अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार और निर्माता हैं, इन्हें मुख्यतः तमिल फ़िल्मों के लिए जाना जाता है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और धनुष (अभिनेता) · और देखें »

धरम संकट में

धरम संकट में 2015 की एक भारतीय हास्य फ़िल्म है इसका निर्देशन फुवाद ख़ान ने किया है। इस फ़िल्म के निर्माता सज्जाद चुनावला तथा शरीक़ पटेल है इनके अलावा वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स तथा ट्रिग्नो मीडिया की कंपनियों ने भी साथ दिया है। यह फ़िल्म 10 अप्रैल को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और धरम संकट में · और देखें »

नर्गिस फ़ख़री

नर्गिस फखरी (जन्म २० अक्टूबर १९७९) एक अमेरिकी-पाकिस्तानी फैशन मॉडल व अभिनेत्री है। इन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत २०११ में बनी बॉलीवुड फ़िल्म रॉकस्टार से की। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और नर्गिस फ़ख़री · और देखें »

नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। नसीरुद्दीन शाह, जिन्हें हिंदी फ़िल्म उद्योग में अदाकारी का एक पैमाना कहा जाए तो शायद ही किसी को एतराज हो। नसीर की काबिलियत का सबसे बड़ा सुबूत है, सिनेमा की दोनों धाराओं में उनकी कामयाबी। नसीर का नाम अगर पैरेलल सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं की सूची में शामिल हुआ तो बॉलीवुड की मुख्य धारा या व्यापारिक फ़िल्मों में भी उन्होंने बड़ी कामयाबी हासिल की है। नसीर अपने शानदार अंदाज से मुख्य धारा के चहेते सितारे बन गए, ऐसा सितारा जिसने हर तरह के किरदार को बेहतरीन अभिनय से जिंदा कर दिया। ये सितार जब भी स्क्रीन पर आया देखने वाले के दिल पर उस किरदार की यादगार छाप छोड़ गया। उसकी कॉमेडी ने पब्लिक को खूब गुदगुदाया तो एक्शन में भी उसका अलग ही अंदाज नजर आया। मुख्य धारा सिनेमा में नसीरुद्दीन शाह के सफर की शुरुआत 1980 में आई फ़िल्म 'हम पांच' से हुई। फ़िल्म भले ही व्यापारिक थी, लेकिन इसमें नसीर के अभिनय की गहराई समानांतर सिनेमा वाली फ़िल्मों से कम नहीं थी। गुलामी को अपनी तकदीर मान चुके एक गांव में विद्रोह की आवाज बुलंद करते नौजवान के किरदार में नसीर ने जान फूंक दी। हालांकि फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं रही और एक व्यापारिक एक्टर के तौर पर सफलता साबित करने के लिए नसीर को टिकट खिड़की पर भी बिकाऊ बनने की जरूरत थी। और उनके लिए ये काम किया 'जाने भी दो यारों' ने। बॉलीवुड की ऑल टाइम बेस्ट कॉमेडी फ़िल्मों में शुमार 'जाने भी दो यारों' में रवि वासवानी और नसीर की जोड़ी ने बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग दिखाई और फ़िल्म बेहद कामयाब रही। लेकिन कमर्शियल सिनेमा में नसीर की सबसे बड़ी कामयाबी बनी 'मासूम'। बाप और बेटे के रिश्तों को उकेरती 'मासूम' में नसीर ने कमाल की अदाकारी से ना केवल खूब वाहवाही बटोरी बल्कि फ़िल्म भी सुपरहिट हुई और नसीर को एक स्टार का दर्जा मिल गया। नसीर के इस स्टार स्टेटस को और मजबूत किया 1986 में आई सुभाष घई की मल्टीस्टारर मेगाबजट फ़िल्म 'कर्मा' ने। फ़िल्म में नसीर के लिए अपनी छाप छोड़ना आसान नहीं था क्योंकि वहां अभिनय सम्राट "दिलीप कुमार भी थे। और उस दौर के नए नवेले सितारे जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर भी थे। 1987 में गुलजार की 'इजाजत' नसीर के लिए कामयाबी का एक और जरिया बन कर आई। एक जज्बाती कहानी, बेहतरीन निर्देशन, शानदार अभिनय और यादगार संगीत। 'इजाजत' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की और बतौर व्यापारिक एक्टर नसीर का रुतबा और बढ़ गया। 'त्रिदेव' जैसी सुपरहिट फ़िल्म देकर, 90 का दशक आते-आते नसीर ने व्यापारिक फ़िल्मों में भी अपनी अलग पहचान बना ली थी। 2003 में आई हॉलीवुड फ़िल्म 'द लीग ऑफ एक्सट्रा ऑर्डिनरी जेंटलमेन' में नसीरुद्दीन ने कैप्टन नीमो का किरदार निभाया तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी फ़िल्म 'खुदा के लिए' में भी उन्होंने शानदार काम किया। देश से लेकर परदेस तक, नसीरुद्दीन शाह ने अपनी अदाकारी का लोहा सारी दुनिया में मनवाया है। लेकिन नसीर अपनी काबिलियत को खुशकिस्मती का नाम देते हैं। वो कहते हैं, 'मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे इतने मौके मिले, लेकिन मैं व्यापारिक फ़िल्मों से अभी संतुष्ट नहीं हूँ।' 2008 में आई 'अ वेडनेसडे' ने नसीर की कमाल की अदाकारी का एक और नजराना पेश किया तो 'इश्किया', 'राजनीति', 'सात खून माफ' और 'डर्टी पिक्चर' जैसी फ़िल्मों के जरिए नसीरुद्दीन ने बार-बार ये साबित किया कि एक सच्चे कलाकार को उम्र बांध नहीं सकती। हाल ही में रिलीज हुई फ़िल्म 'मैक्सिमम' में भी नसीर की जोरदार एक्टिंग ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। आज के नसीरुद्दीन शाह की बात करें तो शायद ही ऐसा कोई रोल है जो उनपर फिट नहीं बैठे। आखिर वो एक्टर ही ऐसे हैं कि हर रोल के मुताबिक खुद को ढाल लेते हैं। लेकिन एक समय था जब नसीर को दो रोल करने की इच्छा थी जो उस समय उन्हें नहीं मिले। लेकिन बाद 'मिर्जा गालिब', दूरदर्शन धारावाहिक में उन्हें दो रोल मिले जिसमें उन्होंने ग़ालिब का वास्तविक चित्र उभारने की कोशिश की। लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि गालिब बनने की नसीर की तमन्ना उनके दिल में एक अधूरे ख्वाब की तरह अटकी हुई थी। 1988 में सीरियल बनाने से सालों पहले गुलजार साहब गालिब पर एक फ़िल्म बनाना चाहते थे और उस फ़िल्म में गालिब के तौर पर उनकी दिली इच्छा संजीव कुमार को लेने की थी। नसीर साहब ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'मैंने गुलजार भाई को चिठ्ठी लिखी और अपनी फोटोग्राफ्स भेजी, मैंने लिखा कि ये क्या कर रहे हैं, इस फ़िल्म में आपको मुझे लेना चाहिए।' लेकिन संजीव कुमार को दिल का दौरा पड़ गया था और सेहत उनका साथ नहीं दे रही थी। फिर उसके बाद गुलजार साहब के दिल में उस रोल के लिए अमिताभ के नाम का खयाल आया। लेकिन वहां भी बात नहीं बनी और आखिरकार गालिब पर फ़िल्म बनाने का प्लान ही ठंडे बस्ते में पड़ गया। शायद उस वक्त गुलजार को भी नहीं मालूम होगा कि इस किरदार पर तो तकदीर ने किसी और का नाम लिख दिया है। कई साल बाद गुलजार साहब ने एक दिन नसीर को फोन लगाया। नसीर ने बताया, 'एक दिन मुझे गुलजार भाई का फोन आया कि सीरियल में काम करोगे। मैंने पूछा कौन सा सीरियल तो उन्होंने बताया गालिब पर है। मैंने बिना कुछ सोचे फौरन हां कह दिया।' साल 1982 में 'गांधी' के रिलीज होने के अट्ठारह साल बाद कमल हासन ने 'हे राम' बनाई, जिसने नसीर साहब की गांधी बनने की तमन्ना को भी पूरा कर दिया। सधी हुई अदाकरी और बेजोड़ अंदाज से उन्होंने ना केवल गांधी के किरदार में जान डाल दी। बेजोड़ एक्टिंग और गजब की क्षमता से हर तरह के किरदार निभाने वाले नसीर ने अपनी छाप नकारात्मक भूमिकाओं में भी छोड़ी। समानांतर सिनेमा का ये हीरो कमर्शियल फ़िल्मों में एक ख़तरनाक विलेन के तौर पर भी हमेशा याद किया जाता रहेगा। हिन्दी सिनेमा में विलेन का ये नया चेहरा था, खूंखार और अजीबोगरीब शक्ल वाला कोई गुंडा नहीं बल्कि सोफेस्टिकेटेड इंसान जिसके दिमाग में सिर्फ जहर ही जहर था। विलेन का ये किरदार जितना संजीदा था उससे भी ज्यादा संजीदगी से उसे निभाया था नसीरुद्दीन शाह ने। वैसे खलनायक के तौर पर उनकी एक दो फ़िल्में नहीं थीं। 'मोहरा' में उन्होंने दिखाया विलेन का वो चेहरा जो किसी के भी दिल में खौफ पैदा कर सकता है। अंधा होने का नाटक करने वाला एक शिकारी, लेकिन ये नसीर की असली पहचान नहीं थी। नसीर की असली पहचान समानांतर सिनेमा था। सिनेमा की वो धारा जिसमें एक स्टार के लिए कम और एक्टर के लिए गुंजाइश ज्यादा होती है। और ये बात किसी से छुपी नहीं कि नसीर एक एक्टर पहले और स्टार बाद में हैं। समानांतर सिनेमा के इस सितारे ने स्मिता पाटिल, शबाना आजमी, अमरीश पुरी और ओम पुरी जैसे माहिर कलाकारों के साथ मिलकर आर्ट फ़िल्मों को एक नई पहचान दी। 'निशान्त' जैसी सेंसेटिव फ़िल्म से अभिनय का सफर शुरू करने वाले नसीर ने 'आक्रोश', 'स्पर्श', 'मिर्च मसाला', 'भवनी भवाई', 'अर्धसत्य', 'मंडी' और 'चक्र' जैसी फ़िल्मों में अभिनय की नई मिसाल पेश कर दी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और नसीरुद्दीन शाह · और देखें »

नाटक

नाटक, काव्य का एक रूप है। जो रचना श्रवण द्वारा ही नहीं अपितु दृष्टि द्वारा भी दर्शकों के हृदय में रसानुभूति कराती है उसे नाटक या दृश्य-काव्य कहते हैं। नाटक में श्रव्य काव्य से अधिक रमणीयता होती है। श्रव्य काव्य होने के कारण यह लोक चेतना से अपेक्षाकृत अधिक घनिष्ठ रूप से संबद्ध है। नाट्यशास्त्र में लोक चेतना को नाटक के लेखन और मंचन की मूल प्रेरणा माना गया है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और नाटक · और देखें »

नाना पाटेकर

विश्वनाथ "नाना" पाटेकर (जन्म: 1 जनवरी, 1951) हिन्दी एवं मराठी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और नाना पाटेकर · और देखें »

निखिल आडवाणी

निखिल आडवाणी हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और निखिल आडवाणी · और देखें »

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं।.

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी · और देखें »

नेहा शर्मा

नेहा शर्मा भारतीय सिनेमा की एक अभिनेत्री हैं। ये मूल रूप से बिहार की हैं | इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा माउंट कारमेल स्कूल, भागलपुर से पूर्ण की| और नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली से फ़ैशन डिज़ाइन में शिक्षा प्राप्त की। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और नेहा शर्मा · और देखें »

नीरज पांडे

नीरज पांडे एक भारतीय फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक हैं।इनका जन्म बिहार के आरा शहर में हुआ था। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और नीरज पांडे · और देखें »

नीरज वोरा

नीरज वोरा (22 जनवरी 1963 - 14 दिसंबर 2017), एक भारतीय फिल्म निर्देशक, लेखक, अभिनेता और संगीतकार थे। उन्होंने बॉलीवुड में आमिर खान की फिल्म रंगीला के लिए एक लेखक के रूप में अपना काम किया था। 2000 में उनकी पहली निर्देशित फिल्म खिलाड़ी 420 आई थी। बाद में 2006 में उन्होंने "फिर हेरा फेरी" फिल्म की पट्कथा और निर्देशन दोनो किया था। अक्टूबर 2016 में एक मस्तिष्क आघात के कारण वो कोमा में चले गये। कोमा में जाने से पहले वो "हेरा फेरी 3" पर काम कर रहे थे। दिसंबर 2017 में उनका निधन हो गया। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और नीरज वोरा · और देखें »

नील नितिन मुकेश

नील नितिन मुकेश (हिन्दी: नील नितिन मुकेश, उच्चारण: जन्म / 15 जनवरी 1982) जो अपने जन्म नाम नील चंद माथुर से भी जाने जाते हैं, एक भारतीय अभिनेता हैं जो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आते हैं। वह गायक नितिन मुकेश के बेटे और जानेमाने गायक स्वर्गीय मुकेश के पोते है। मुकेश चंद माथुर उनके दादा और भारतीय सिनेमा के महान पार्श्व गायक है। मुकेश ने 1946 में आर.डी. माथुर के निवासस्थान पर, कांदिवली में एक मंदिर में सरल त्रिवेदी रायचंद उर्फ बच्चीबेन से शादी की। सरल एक करोड़पति गुजराती ब्राह्मण की बेटी थी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और नील नितिन मुकेश · और देखें »

पटेल की पंजाबी शादी

पटेल की पंजाबी शादी एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन संजय छेल और निर्माण भरत पटेल ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में परेश रावल, ऋषि कपूर, वीर दास, पायल घोष और प्रेम चोपड़ा हैं। 20 वर्षों के पश्चात यह पहली फ़िल्म है, जिसमें ऋषि कपूर और परेश रावल एक साथ कार्य कर रहे हैं। यह फ़िल्म 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और पटेल की पंजाबी शादी · और देखें »

परेश रावल

परेश रावल (जन्म: 30 मई, 1950) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। 2014 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। यह 1994 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहायक किरदार के लिए से सम्मानित हुए। इसके बाद इन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। यह केतन मेहता की फ़िल्म सरदार में स्वतंत्रता सेनानी वलभभाई पटेल की मुख्य किरदार में नजर आए थे। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और परेश रावल · और देखें »

पल्लवी शारदा

पल्लवी शारदा एक भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और पल्लवी शारदा · और देखें »

पायल घोष

पायल घोष एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेत्री हैं। इन्होने हिन्दी, बंगाली और तेलुगू भाषा की फ़िल्मों में कार्य किया है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और पायल घोष · और देखें »

पुनीत इस्सर

पुनीत इस्सर हिन्दी (जन्म: १२ सितंबर, १९५८) भारतीय अभिनेता तथा निर्देशक हैं.

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और पुनीत इस्सर · और देखें »

पुलकित सम्राट

पुलकित सम्राट (जन्म: 29 दिसम्बर 1983) एक भारतीय अभिनेता हैं, जो 2006 के धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी में लक्ष्य वीरानी के अपने किरदार के कारण जाने जाते हैं। इन्होने फिल्मों में अभिनय की शुरुआत बिट्टू बॉस नामक फ़िल्म से की इसके पश्चात 2013 में फुकरे नामक फ़िल्म की थी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और पुलकित सम्राट · और देखें »

प्यार

चित्र:Drawn love hearts.svg| प्यार या प्रेम एक अहसास है। प्यार अनेक भावनाओं का, रवैयों का मिश्रण है जो पारस्परिक स्नेह से लेकर खुशी की ओर विस्तारित है। ये एक मज़बूत आकर्षण और निजी जुड़ाव की भावना है। ये किसी की दया, भावना और स्नेह प्रस्तुत करने का तरीका भी माना जा सकता है। खुद के प्रति, या किसी जानवर के प्रति, या किसी इन्सान के प्रति स्नेहपूर्वक कार्य करने या जताने को प्यार कह सकते हैं। कहते हैं कि अगर प्यार होता है तो हमारी ज़िन्दगी बदल जाती हैं। प्राचीन ग्रीकों ने चार तरह के प्यार को पहचाना है: रिश्तेदारी, दोस्ती, रोमानी इच्छा और दिव्य प्रेम। प्यार को अक्सर वासना के साथ तुलना की जाती है और पारस्परिक संबध के तौर पर रोमानी अधिस्वर के साथ तोला जाता है, प्यार दोस्ती यानी पक्की दोस्ती से भी तोला जाता हैं। आम तौर पर प्यार एक एहसास है जो एक इन्सान दूसरे इन्सान के प्रति महसूस करता है। अगर हम प्रेम की बात करें तो प्रेम जीवन है जिस तरह H+o2 .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और प्यार · और देखें »

प्रभास

प्रभास राजु उप्पालापाटि (जन्म:२३ अक्टूबर १९७९) अथवा प्रभास एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में कार्य करते हैं। ये प्रभास नाम से प्रसिद्ध हैं। हिंदुस्तान टाइम्स फ़िल्म परियोजना के अनुसार बाहुबली (फ़िल्म) भारतीय सिनेमा की इतिहास में सबसे महंगी फ़िल्म है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और प्रभास · और देखें »

प्रभु देवा

प्रभु देवा (जन्म ३ अप्रैल १९७३) एक भारतीय नर्तक, नृत्य दिग्दर्शक, फ़िल्म अभिनेता व निर्देशक है। उन्होंने भिन्न-भिन्न नृत्य के प्रकारों में महारत हासिल की है। उन्हें भारत का माइकल जैक्सन भी कहा जाता है और वे माइकल जैक्सन को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और प्रभु देवा · और देखें »

प्राची देसाई

प्राची देसाई एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्होंने रॉक ऑन!!, वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई, बोल बच्चन, आय मी और मैं जैसी फ़िल्मों में काम किया, जहाँ उन्हे अच्छी समालोचना एवं वाणिज्यिक सराहना मिली। उन्होंने अपना काम बनी वालिया की इंडियन सोप ऑपेरा "कसम से" से आरम्भ किया और उससे प्रसिद्धि पाई। प्राची भारत में न्यूट्रोजेना का चेहरा, पृष्ठांकक, प्रवक्ता और ब्रांड एंबेसडर हैं वो गोआ पर्यटन की भी ब्रांड एंबेसडर हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और प्राची देसाई · और देखें »

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (जन्म: १८ जुलाई, १९८२) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और प्रियंका चोपड़ा · और देखें »

प्रेम चोपड़ा

प्रेम चोपड़ा हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और प्रेम चोपड़ा · और देखें »

प्रेम रतन धन पायो

प्रेम रतन धन पायो बॉलीवुड में बनी हिन्दी भाषा की एक फिल्म है। इस फिल्म के मुख्य किरदार में सलमान खान और सोनम कपूर हैं। यह फिल्म 12 नवम्बर 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और प्रेम रतन धन पायो · और देखें »

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर (فرحان اختر, जन्म - 9 जनवरी 1974), एक भारतीय फ़िल्म निर्माता, पटकथा लेखक, अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार, फ़िल्म निर्माता और टीवी होस्ट है। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फ़िल्म (दिल चाहता है, 2001) की काफी प्रशंसा की गई थी और तभी से एक खास दर्शक वर्ग में उनकी अलग पहचान है। आनंद सुरापुर की फ़िल्म, द फकीर ऑफ वेनिस (2007) और रॉक ऑन!! (2008) से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 2008 .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और फरहान अख्तर · और देखें »

फ़िल्मों के प्रकार

फ़िल्म उद्दयोग में फ़िल्मों के कईं प्रकार होते है। इन पर आधारित फ़िल्में अलग-अलग प्रकारों, जिन्हे जेनर (Genre) कहतें है, में वर्गिकृत कि जाती है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और फ़िल्मों के प्रकार · और देखें »

फैंटम (2015 फिल्म)

फैंटम'आतंकवाद निरोधी फ़िल्म है जिसे कबीर खान ने निर्देशित किया है और साजिद नाडियाडवाला ने निर्मित किया है। इसकी मुख्य भूमिका में सैफ अली खान व कैटरीना कैफ़ हैं। फ़िल्म 26/11 के मुंबई हमलों के बाद के घटनाक्रम और वैश्विक आतंकवाद के बारे में है। फ़िल्म की पटकथा मशहूर लेखक हुसैन ज़ैदी के साथ मिलकर लिखी गई है, और उनकी नवनिर्मित पुस्तक मुम्बई अवेंज़र्स पर आधारित है।फ़िल्म को 28 अगस्त 2015 को निर्गत (रिलीज़) करने की योजना है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और फैंटम (2015 फिल्म) · और देखें »

बदलापुर (फ़िल्म)

बदलापुर एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन और निर्माण दिनेश विजन एवं सुनील लुल्ला ने किया है। यह २० फरवरी २०१४ को सिनेमा घरो में प्रदर्शित होगा। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और बदलापुर (फ़िल्म) · और देखें »

बाहुबली: द बिगनिंग (2015)

बाहुबली तेलुगू और तमिल भाषाओं में बनी एक भारतीय फ़िल्म है। यह हिन्दी, मलयालम व कुछ विदेशी भाषाओं में भी बनी है तथा इसे 10 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में दिखाया गया। इसे एस॰एस॰ राजामौली ने निर्देशित किया है। प्रभास, राणा डग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना ने मुख्य किरदार निभाए हैं। इसमे रम्या कृष्णन, सत्यराज, नासर, आदिवि सेश, तनिकेल्ल भरनी और सुदीप ने भी कार्य किया है। फ़िल्म की कुछ खास बातों में से एक रही इस फिल्म में चित्रित कालकेय कबीले द्वारा बोली जाने वाली किलिकिलि नामक एक कृत्रिम भाषा जिसका निर्माण मधन कर्की ने लगभग 750 शब्दों और 40 व्याकरण के नियमों द्वारा किया। भारतीय फ़िल्म के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी फ़िल्म के लिए एक नई भाषा का निर्माण किया गया हो। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और बाहुबली: द बिगनिंग (2015) · और देखें »

बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म)

'बाजीराव मस्तानी' एक भारतीय ऐतिहासिक (मराठा युग) रोमांस फ़िल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है। फ़िल्म मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव और उसकी दूसरी पत्नी मस्तानी के बारे में बताती है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ये दोनों मुख्य किरदार निभाए हैं, प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पहली पत्नी का व तन्वी आज़मी ने बाजीराव की माँ का किरदार निभाया है। बाजीराव मस्तानी १८ दिसम्बर २०१५ को रिलीज़ हुई है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म) · और देखें »

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु (जन्म: ७ जनवरी, १९७९) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और बिपाशा बसु · और देखें »

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान भारतीय बॉलीवुड नाट्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन कबीर खान ने व निर्माण सलमान खान और रॉकलिन वेंकटेश ने किया है। इसमें सलमान खान, करीना कपूर खान व नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य पत्रों के रूप में हैं। यह फ़िल्म 17 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और बजरंगी भाईजान · और देखें »

ब्रदर्स (2015 फ़िल्म)

ब्रदर्स एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसका निर्देशन करन मल्होत्रा ने किया है। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रॉडक्शन, लीओनगेट फिल्म्स और एंडेमोल इंडिया ने किया है। यह 2011 में बनी हॉलीवुड फिल्म का पुनः निर्माण है। इसमें मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, जैकलिन फर्नांडीस हैं और सहायक किरदार में जैकी श्रॉफ भी हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म की पहली छवि मार्च 2015 में आयी थी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और ब्रदर्स (2015 फ़िल्म) · और देखें »

बेबी (२०१५ फिल्म)

बेबी एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसे नीरज पांडे निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म २३ जनवरी २०१५ को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और बेबी (२०१५ फिल्म) · और देखें »

बॉलीवुड हँगामा

बॉलीवुड हंगामा (पहले इण्डियाएफएम अथवा इण्डियाएफएम डॉट कॉम नाम से प्रचलित) बॉलीवुड की प्रमुख मनोरंजन वेबसाइट है, जो "हंगामा डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट" के अधीन है, जिसने इस बॉलीवुड पोर्टल का अधिग्रहण सन् 2000 में किया। यह वेबसाइट भारतीय फ़िल्म उद्योग, मुख्य रूप से बॉलीवुड, फ़िल्म समीक्षाएँ एवं बॉक्स ऑफिस रपट से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करती है। इसका प्रमोचन 15 जून 1998 में मूल नाम इण्डियाएफएम डॉट कॉम (indiafm.com) से हुआ। 2008 में इसने अपना नाम बदलकर "बॉलीवुड हंगामा" रख लिया। जनवरी 2013 के आँकड़ों के अनुसार इसकी यातायात वर्ग भारत में 444 है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और बॉलीवुड हँगामा · और देखें »

बोमन ईरानी

बोमन ईरानी हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और बोमन ईरानी · और देखें »

भूषण पटेल

भूषण पटेल एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक है इन्होंने 1920: द एविल रिटर्न्स और रागिनी एमएमएस 2 जैसी फ़िल्में बनाई है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और भूषण पटेल · और देखें »

मधुर भंडारकर

मधुर भंडारकर (मराठी: मधुर भांडारकर) (जन्म - 26 अगस्त 1968) एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता हैं। उन्हें विशेष कर चांदनी बार (2001), पेज 3 (2005), ट्रैफिक सिग्नल (2007) और फैशन (2008) जैसी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और मधुर भंडारकर · और देखें »

मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता हैं। मनोज को प्रयोगकर्मी अभिनेता के रूप में जाना जाता है। उन्होने अपना फ़िल्मी कैरियर १९९४ मे शेखर कपूर निर्देशित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फ़िल्म बैंडिट क्वीन से शुरु किया। बॉलीवुड मे उनकी पहचान १९९८ मे राम गोपाल वर्मा निर्देशित फ़िल्म सत्या से बनी। इस फ़िल्म ने मनोज को उस दौर के अभिनेताओं के समकक्ष ला खङा किया। इस फ़िल्म के लिये उनन्हे सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और मनोज बाजपेयी · और देखें »

मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध हीरोईन और एक मॉडल है। रोहतक में प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद उसने मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डिग्री प्राप्त की। वह भारत की पहली अभिनेत्री है जिसने जैकी चैन के साथ काम किया है। उसने फिल्मों में अपना नाम रीमा की जगह मल्लिका रखा, ऐसा उसने रीमा नाम की अन्य अभिनेत्रियों से नाम की समानता के कारण होने वाले कनफ्यूजन को दूर करने के लिए किया। मल्लिका का अर्थ रानी होता है और वह चाहती भी है कि लोग उसे इसी नाम से पुकारें। शेरावत उनकी माँ का सरनेम है। इन्होने अपनी अच्छी शुरुआत जीना सिर्फ़ मेरे लिये से की। मगर फिल्म मर्डर से इन्हे अलग पहचान मिली। जुन 2007 में हॉगकाँग की एक प्रसिद्ध मैगजीन ने उसे एशिया के सबसे खूबसूरत 100 लोगों की सूची में स्थान दिया। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और मल्लिका शेरावत · और देखें »

मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ

मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ, 2015 में प्रदर्शित एक भारतीय फ़िल्म है जिसको पहले छूने चली आसमान के नाम से भारतीय बाजार में और मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ नाम से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जाना गया है। इसका निर्देशन शोनाली बोस और इसमें कल्की केकलां मुख्य भूमिका में हैं। कल्कि ने लड़की जोकि सेरिब्रल पाल्सी(cerebral palsy) से पीड़ित है का किरदार निभाया है। यह फ़िल्म उस लड़की के संघर्ष के विषय में बताती है। इस फ़िल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 8 सितम्बर 2014 को टोरंटो इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में हुआ। भारत में ये फ़िल्म 17 अप्रैल 2015 को रिलीज़ हुई। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ · और देखें »

मिस टनकपुर हाज़िर हो

मिस टनकपुर हाज़िर हो एक आने वाली राजनैतिक व्यंगात्मक फ़िल्म है। इसका निर्देशन विनोद कापरी ने किया है। ये फ़िल्म 26 जून 2015 को रिलीज़ होगी। यह फ़िल्म एक सत्य घटना से प्रेरित है। पहले यह फ़िल्म 19 जून को रिलीज़ होने वाली थी पर विनोद कापरी ने एबीसीडी 2 जो भी इसी दिन रिलीज़ होगी, से बचने के लिए एक फ़िल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी। फ़िल्म के ट्रेलर को तीन दिन में दस लाख के ज़्यादा व्यू मिले। जिसे टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मोहर बसु ने एक राजनैतिक व्यंगात्मक और कम बजट वाली फ़िल्म के लिए बेमिसाल बताया। कुछ लेखों में ये बताया गया की फ़िल्म को मेगास्टार अमिताभ बच्चन फ़िल्म निर्माता राजकुमार हिरानी और फ़िल्म डायरेक्टर सुभाष कपूर से अच्छे रिव्यु मिले हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और मिस टनकपुर हाज़िर हो · और देखें »

मुरली शर्मा

मुरली शर्मा हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और मुरली शर्मा · और देखें »

मुकेश तिवारी

मुकेश तिवारी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।..

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और मुकेश तिवारी · और देखें »

यामी गौतम

यामी गौतम (जन्म: 28 नवंबर, 1988) हिन्दी फ़िल्मों एवं धारावाहिकों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और यामी गौतम · और देखें »

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर, (जन्म: सितम्बर २८ 1982), मुंबई महाराष्ट्र,भारत) एक भारतीय अभिनेता हैं जो बॉलीवुड सिनेमा में अभिनय करते है। रणबीर कपूर ने अपने फ़िल्मी जीवण की शुरुआत एक सहयोगी निर्देशक के रूप मैं निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ की। इसके तुरंत बाद उन्होंने सांवरिया फ़िल्म मैं बतौर अभिनेता अपना पहला अभिनय किया जिसके लिए उन्होंने फ़िल्मफेर द्वारा आयोजित सर्वश्रेष्ठ पुरुष फ़िल्म अभिनेता का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने वेक अप सीड, अजब प्रेम की गज़ब कहानी और रोक्केट सिंह: सेल्समन ऑफ़ द इयर, इन फ़िल्मो मैं एक ही साल मैं अभिनय करके सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की. इन अभिनयों के लिए उन्हें फ़िल्मफेर द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। इसके बाद फ़िल्म राजनीति (2010) मैं एक महत्वाकांक्षी राजनेता के रूप में उनकी भूमिका के लिए उन्होंने मान्यता प्राप्त की जो उनकी सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता मानी जाती है। रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 जो हिंदी सिनेमा के एक अभिनेता है, उन्होंने अपने करियर की शुरुवात संजय लीला भंसाली के साथ काम करके की.2007 में उन्होंने वही डायरेक्टर के साथ अपनी पहली फ़िल्म में काम किया वो एक पंजाबी परिवार से सम्बन्ध रखते है। उन्होंने अपना शिक्षण मुंबई के महिम की बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पूर्ण किया। फिर उन्हें एक्टिंग सिखने के लिए नेव्योर्क के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फ़िल्म इंस्टिट्यूट भेजा गया। अपने करियर की शुरुवात करने से पहले उन्होंने दो शोर्ट फ़िल्मे भी बनायीं। फिर उन्होंने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म बलैक (2005) में उनकी मदद की। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और रणबीर कपूर · और देखें »

रणविजय सिंह

रणविजय सिंह संघा (जन्म 16 मार्च 1983) एक भारतीय टीवी प्रस्तोता एवं मेज़बान हैं। उन्हें मुख्यतः साहसिक जोखिमभरे टीवी शो एमटीवी रोडीस में अपनी महत्वपूर्ण मेज़बानी के लिए जाना जाता है, उन्हें उनके अभिनय और लेखन के क्षेत्र में योगदान के लिए भी जाना जाता है। वो मुम्बई, भारत में रहते हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और रणविजय सिंह · और देखें »

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह (Ranveer Singh; जन्म रणवीर सिंह भवनानी ६ जुलाई १९८५) एक भारतीय अभिनेता है। मुबई में जन्मे सिंह हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहते थे परन्तु कॉलेज के दिनों में उन्हें लगा की अभिनय का ख्याल काफ़ी दूर की बात है और उन्होंने लेखन की ओर लक्ष्य केंद्रित किया। इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री करते वक्त सिंह पुनः अभिनय की ओर आकर्षित हुए और वापस भारत में आने के बाद उन्होंने मुख्य किरदारों के लिए हिन्दी फ़िल्म उद्योग में ऑडिशन देने शुरू किए। २०१० में सिंह ने यश राज फिल्म्स की नई फ़िल्म बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया और भूमिका प्राप्त करने में सफल रहे। यह रोमांस कॉमेडी शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी और रणवीर को एक पारंपरिक दिल्ली के लड़के, बिट्टू, का किरदार निभाना था। फ़िल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैम्पस में भोजन अवकाश के दौरान भेजा जहा से उन्हें अपने किरदार के लिए प्रेरणा मिली। रिलीज़ के बाद बैंड बाजा बारात व्यपतिक और समीक्षा की दृष्टी से हिट फ़िल्म साबित हुई और रणवीर को अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और रणवीर सिंह · और देखें »

रति अग्निहोत्री

रति अग्निहोत्री (जन्म: 10 दिसंबर, 1960) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और रति अग्निहोत्री · और देखें »

राहुल रवैल

राहुल रवैल हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और राहुल रवैल · और देखें »

राज बब्बर

राज बब्बर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और राज बब्बर · और देखें »

राजपाल यादव

राजपाल यादव हिन्दी फिल्मों के एक हास्य अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और राजपाल यादव · और देखें »

राजकुमार राव

राजकुमार राव एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। इन्होंने 2010 में फ़िल्म लव सेक्स और धोखा से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके पश्चात यह 2013 में काय पो छे! के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के लिए फ़िल्मफेर पुरस्कार मिला। इसी के साथ उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार अपने फ़िल्म शाहिद के लिए मिला। फिल्‍म शादी में ज़रूर आना में राजकुमार राव एक्‍ट्रेस कृति खरबंदा के साथ नजर आ चुके हैं। ओमेर्टा आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर आधारित है, जिसका रोल राजकुमार राव ने निभाया है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और राजकुमार राव · और देखें »

रवि किशन

रवि किशन शुक्ला (जन्म 17 जुलाई 1971), प्रमुखतः रवि किशन के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं, जो हिन्दी सिनेमा और भोजपुरी सिनेमा में अभिनय का कार्य करते हैं। 2006 में, उन्होंने बिग बॉस में भाग लिया। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और रवि किशन · और देखें »

रेमो डीसूजा

रेमो डीसूजा (जन्म: रमेश गोपी 2 अप्रैल 1974) एक भारतीय नृत्यांगना, कोरियोग्राफर, अभिनेता और फिल्म निर्देशक है। हालांकि वह नृत्यकला में मुख्य रूप से शामिल है। उन्होने ज्यादतर मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा फिल्म उद्योग मे योगदान दिया है। वह एक रियलिटी डांस शो डांस इंडिया डांस तीन जजो में से एक है। वे 2010 में शो झलक दिखला जा में जज के रूप में भारतीय अभिनेत्रियों माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा खान के साथ साथ थे। वह वर्तमान में डांस इंडिया डांस (सीज़न 1 और 2) के प्रतियोगियो के साथ भारत की पहली 3D नृत्य मूवी बनाने के लिए काम कर रहे है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और रेमो डीसूजा · और देखें »

रॉनित रॉय

रॉनित रॉय हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं, वे धारावाहिक "कसौटी ज़िंदगी की" मे अपने किरदार ऋषभ बज़ाज के लिए अधिक लोकप्रिय हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और रॉनित रॉय · और देखें »

रॉय (फ़िल्म)

रॉय एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन विक्रमजीत सिंह ने किया है। इसके मुख्य किरदार रणबीर कपूर, जैकलिन फर्नांडीस और अर्जुन रामपाल हैं। इस फ़िल्म का निर्माण भूषण कुमार, दिव्य खोसला कुमार, कृष्ण कुमार और फ्रीवे पिक्चर नामक निर्माता कंपनी ने किया है। यह १३ फरवरी २०१५ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और रॉय (फ़िल्म) · और देखें »

रॉकलिन वेंकटेश

रॉकलिन वेंकटेश जो वेंकटेश नाम से भी जाने जाते हैं। एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक,अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता है इन्होंने ज्यादातर दक्षिण भारत की फ़िल्मों में ही कार्य किया है, मुख्य रूप से तमिल तथा कन्नड़ फ़िल्मों काम किया। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और रॉकलिन वेंकटेश · और देखें »

रॉकी हैंडसम

रॉकी हैंडसम 2015 की एक भारतीय हिन्दी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, इसका निर्देशन निशिकांत कामत कर रहे हैं। फ़िल्म में जॉन अब्राहम तथा श्रुति हासन प्रमुख किरदार है। यह एक कोरियाई फ़िल्म "द मैन फ्रॉम नाऊवेयर" की पुनः निर्मित है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और रॉकी हैंडसम · और देखें »

रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी (जन्म १४ मार्च १९७३) हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। रोहित निर्देशित प्रमुख फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्टः फन बिगिन्स, गोलमाल ३, सिंघम और बोल बच्चन हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में होती है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और रोहित शेट्टी · और देखें »

लारा दत्ता

लारा दत्ता हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह वर्ष २००० की मिस यूनीवर्स थीं। लारा की पहली फ़िल्म अंदाज़ थी। उसके बाद वो कई सफल फ़िल्मों में दिख चुकी है जैसे-मस्ती, नो एन्ट्री, काल, भागम भाग, पार्टनर, हाउसफुल, और चलो दिल्ली। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और लारा दत्ता · और देखें »

शबाना आज़मी

शबाना आज़मी (जन्म: 18 सितंबर, 1950) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और शबाना आज़मी · और देखें »

शमिताभ

शमिताभ एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन आर बल्कि ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण सुनील लुल्ला, आर बल्कि, आर के दामनी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सुनील मंचन्दा, शोभा कपूर, एकता कपूर और धनुष ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में अमिताभ बच्चन, धनुष और अक्षरा हासन हैं। यह फ़िल्म 6 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और शमिताभ · और देखें »

शराफ़त गई तेल लेने

शराफ़त गई तेल लेने एक भारतीय बॉलीवुड हास्य फ़िल्म है, जिसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण देविंदर जैन और अखिलेश जैन ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में ज़ायेद खान, रणविजय सिंह और टीना देसाई कार्य किया है। यह फ़िल्म 16 जनवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।> .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और शराफ़त गई तेल लेने · और देखें »

शर्मन जोशी

शर्मन जोशी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और शर्मन जोशी · और देखें »

शानदार

कोई विवरण नहीं।

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और शानदार · और देखें »

शाहरुख़ ख़ान

शाहरुख़ ख़ान (उच्चारण; जन्म 2 नवम्बर 1965), जिन्हें अक्सर शाहरुख खान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एसआरके नाम से सन्दर्भित किया जाता, एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग खान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। खान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 75 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। अर्थशास्त्र में उपाधी ग्रहण करने के बाद इन्होने अपने करियर की शुरुआत १९८० में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और १९९२ में व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्च्यात उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमे डर (१९९३), बाज़ीगर (१९९३) और अंजाम (१९९४) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखे व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है। उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में १ बिलियन का व्यवसाय किया है। खान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (१९९५), कुछ कुछ होता है (१९९८), ''देवदास'' (२००२), ''चक दे! इंडिया'' (२००७), ओम शांति ओम (२००७), रब ने बना दी जोड़ी (२००८) और रा.वन (२०११) अबतक की सबसे बड़ी हीट फ़िल्मों में रही है और कभी खुशी कभी ग़म (२००१), कल हो ना हो (२००३), वीर ज़ारा (२००६)। वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग खान पहले सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फर्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी थी लेकिन अब 4000 करोङ बताई जाती है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और शाहरुख़ ख़ान · और देखें »

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर (जन्म २५ फरवरी, १९८१ को मुंबई, भारत में हुआ।) वे एक बॉलीवुड मॉडल और अभिनेता हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत, संगीत विडियो और विज्ञापन में काम कर के की। कपूर ने पहली बार बॉलीवुड में सुभाष घई (Subhash Ghai) कीताल (Taal) (१९९९) में पृष्ठभूमी डांसर के रूप में काम किया। ४ साल के बाद, उन्होंने इश्क विश्क (Ishq Vishk) (२००३) में मुख्य अभिनेता के रूप में काम किया और अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए फ़िल्म फेयर बेस्ट मेल डेब्यू पुरस्कार (Filmfare Best Male Debut Award) जीता। अपनी फिल्मों जैसे फिदा (२००४) और शिखर (Shikhar) (२००५) में किए गए प्रदर्शन के लिए उनकी बहुत अधिक समीक्षा की गई, उन्हें अपनी पहली व्यावसायिक सफलता सूरज आर के साथ मिली। बड़जात्या (Sooraj R. Barjatya) की विवाह (Vivah) (२००६), उनकी सबसे बड़ी व्यापारिक सफलता थी और बाद में उन्होंने इसे जब वी मेट (Jab We Met) (२००७) के साथ जारी रखा। तब से, उन्होंने अपने आप को फ़िल्म उद्योग का एक सफल अभिनेता के रूप में स्थापित कर लिया है। शाहिद कपूर का जन्म २५ फ़रवरी १९८१ को हुआ। शाहिद कपूर भारती कलाकार हैं। शाहिद कपूर पंकज कपूर के बेटे हैं। वह रझन्स विद्यालय में पड़ते थे। यह विद्यालया मुंबई मेे है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और शाहिद कपूर · और देखें »

शिल्पा शुक्ला

शिल्पा शुक्ला हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और शिल्पा शुक्ला · और देखें »

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। यह मुख्य रूप से आशिकी 2 में अपने अभिनय और गानों के कारण जानी जाती हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2010 में तीन पत्ती नामक फ़िल्म से की, जिसमें उनके किरदार का नाम अपर्णा खन्ना था। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और श्रद्धा कपूर · और देखें »

श्रुति हासन

श्रुति राजलक्ष्मी हासन (जन्म 28 जनवरी 1986), दक्षिण भारतीय फ़िल्मों और बॉलीवुड में अभिनय करने वाली भारतीय अभिनेत्री, गायिका, संगीत रचयिता और नर्तकी हैं। उनके माता-पिता सारिका और कमल हासन नामी फ़िल्मी सितारे हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और श्रुति हासन · और देखें »

श्रीराम राघवन

श्रीराम राघवन एक भारतीय फिल्म निर्देशक और लेखक हैं। यह बदलापुर जैसी फिल्में बना चुके हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और श्रीराम राघवन · और देखें »

शोनाली बोस

शोनाली बोस (जन्म 3 जून 1965) एक भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता है। उसे जीवनीपरक सामाजिक नाटक एमयू (2005) के लिए जाना जाता है, जो उसके इसी नाम के स्वयं के उपन्यास पर आधारित था। एमयू, जो  दिल्ली में 1984 में सिखों पर नरसंहार हमलों  के दफन इतिहास की पड़ताल करती है, रिलीज होने पर इसे समीक्षकों द्वारा बहुत पसंद किया गया और इस ने उस के लिए अंग्रेज़ी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारअर्जित किया।  उनकी अगली फिल्म ड्रामा 2015 में मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ, भी एक प्रमुख महत्वपूर्ण और व्यावसायिक सफलता थी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और शोनाली बोस · और देखें »

सन्नी लियोन

सन्नी लियोन (जन्म केरेनजीत कौर वोहरा​​, 13 मई 1981) एक भारतीय-कैनेडियन अश्लील फिल्म अभिनेत्री, व्यापार-जगत से जुड़ी महिला और मॉडल है। उनके पास कनाडा व अमरीका की दोहरी राष्ट्रीयता है। वह 2003 में पॅण्टहाउस पॅट ऑफ़ द ईयर (Penthouse Pet of the Year) के लिए नामित हुई और विविड एंटरटेनमेंट के लिए अनुबंध स्टार थीं। इन्हें मैक्सिम (Maxim) द्वारा 2010 में 12 शीर्ष व्यस्क अभिनेताओं में नामांकित किया गया था। यह स्वतंत्र मुख्यधारा की फिल्मों और टीवी शो में भी भूमिका निभा चुकी हैं। 2011-12 में भारत आने के बाद रियलिटी शो बिग बॉस और महेश भट्ट की फिल्‍म जिस्म २ में काम करने के कारण चर्चा में रही हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और सन्नी लियोन · और देखें »

सनी देओल

अजय सिंह देओल (जन्म: 19 अक्टूबर, 1956) हिन्दी फ़िल्मों के एक भारतीय अभिनेता हैं। वह बीते जमाने के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र के पुत्र है। तथा इनकी माता का नाम प्रकाश कौर तथा हेमा मालिनी इनकी सौतेली मां है। सनी देओल के भाई का नाम बॉबी देओल है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और सनी देओल · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और सलमान ख़ान · और देखें »

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​(जन्म:16 जनवरी 1985) भारतीय फिल्म अभिनेता और पूर्व मॉडल है। उन्होंने २०१२ में करन जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद वो हंसी तो फंसी में दिखेइनके अलावा ये एक विलन,२०१६ की कपूर एण्ड सन्स फ़िल्म में भी दिखे। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और सिद्धार्थ मल्होत्रा · और देखें »

सिंह इज़ ब्लिंग

सिंह इज़ ब्लिंग प्रभु देवा द्वारा निर्देशित और ग्रेज़िंग गोट पिक्चर्स द्वारा निर्मित एक आगामी बॉलीवुड एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है। फ़िल्म में अक्षय कुमार, बिपाशा बसु, यो यो हनी सिंह, लारा दत्ता, एमी जैक्सन और अर्फी लाम्बा प्रमुख भूमिका निभायेंगे। फ़िल्म सिंह इज़ ब्लिंग 2 अक्टूबर 2015 को रिलीज होने की उम्मीद है। फ़िल्म की शूटिंग पटियाला में 3 अप्रैल 2015 को शुरू हुई थी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और सिंह इज़ ब्लिंग · और देखें »

संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली (जन्मः २४ फ़रवरी १९६४) हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। वह भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान के छात्र रह चुके हैं। 1942: ए लव स्टोरी फिल्म से उन्होने, अपनी मां को श्रद्धांजली देने के लिये, अपने नाम मे "लीला" लिखना शुरू किया। इन्होंने २०१८ में प्रदर्शित हुई पद्मावत का भी निर्देशन किया जिस पर बहुत विवाद हुआ था। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और संजय लीला भंसाली · और देखें »

संजय गुप्ता

संजय गुप्ता (जन्म 23 अक्टूबर 1969) एक अमेरिकी न्यूरोसर्जन और एमोरी विश्वविद्यालय मेडिसीन स्कूल में न्यूरोसर्जरी के सहायक प्रोफेसर हैं और अट्लांटा के ग्रेडी मेमोरियल अस्पताल में न्यूरोसर्जरी सेवा में प्रमुख सहयोगी हैं। जनवरी 2009 में यह बताया गया कि ओबामा के प्रशासन में गुप्ता को संयुक्त राज्य का सर्जन जनरल बनाने की पेशकश की गई थी। मार्च 2009 में गुप्ता ने विचारधीन पद से अपना नाम वापस ले लिया। 1997 से 1998 तक उन्होंने पंद्रह व्हाइट हाउस सदस्यों में से एक रूप में अपनी सेवा दी, मुख्य रूप से वे हिलेरी क्लिंटन के सलाहकार रहे.

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और संजय गुप्ता · और देखें »

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी (जन्म: 11 अगस्त, 1961) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।i .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और सुनील शेट्टी · और देखें »

सुप्रिया पाठक

सुप्रिया पाठक हिन्दी एवं मराठी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और सुप्रिया पाठक · और देखें »

सुशांत सिंह

सुशांत सिंह हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और सुशांत सिंह · और देखें »

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत भारतीय टीवी और फ़िल्म अभिनेता हैं। सर्वप्रथम उन्होनें किस देश में है मेरा दिल नामक धारावाहिक में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फ़िल्मो के प्रस्ताव मिलना शुरु हुए। फ़िल्म काय पो छे! में वो मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की तारीफ़ भी हुई। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। फ़िल्म सफल रही और सुशांत का फ़िल्मी करियर परवान चड़ गया। सुशांत की आने वाली फिल्म 'चंदा मामा दूर के' है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और सुशांत सिंह राजपूत · और देखें »

स्वानन्द किरकिरे

स्वानन्द किरकिरे (जन्म १९७०) एक भारतीय गीतकार, पार्श्वगायक एवं लेखक होने के साथ-साथ हिन्दी सिनेमा एवं दूरदर्शन सीरियल कहानीकार, सहायक निर्देशक एवं डयलॉग लेखक हैं। किरकिरे को दो बार.

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और स्वानन्द किरकिरे · और देखें »

सैफ़ अली ख़ान

सैफ़ अली ख़ान (जन्म: 16 अगस्त, 1970) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। उनके पिता मंसूर अली ख़ान पटौदी एक मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एवं माँ शर्मिला टैगोर हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनके पूर्वज पटौदी रियासत के नवाब थे | उन्होंने अपना शालेय जीवन लॉरेंस स्कूल, सनावर और लाकर्स पार्क स्कूल, हेर्टफोर्डशिरे,इंग्लैंड में पूरा किया | जिसके बाद महाविद्यालीन पढाई के लिए वह विंचेस्टर कॉलेज इंडिपेंडेंट स्कूल फॉर बॉयज इन यूनाइटेड किंगडम चले गए | अपनी पढ़ाई पूरी कर लौटने के बाद उन्होंने २ महीनो तक दिल्ली स्थित एक एडवरटाइजिंग फर्म के लिए काम किया | उसके बाद उनके पारिवारिक मित्र के कहने पर उन्होंने कपड़ो के ब्रांड "ग्वालियर सुइटिंग्स" के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया | पर किसी कारणवश वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया और उन्हें मुंबई आना पड़ा | जहां से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की | उनकी पहली फिल्म "परंपरा" १९९२ में रिलीज़ हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। उन्होंने 2010 में पद्म श्री को चौथा सबसे बड़ा भारतीय नागरिक पुरस्कार प्राप्त किया। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और सैफ़ अली ख़ान · और देखें »

सूरज बड़जात्या

सूरज बड़जात्या हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और सूरज बड़जात्या · और देखें »

सोनम कपूर

सोनम कपूर जिनका जन्म भारत में महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में 9 जून 1985 को हुआ था, भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देती हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और सोनम कपूर · और देखें »

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा (जन्म २ जून १९८७) भारतीय अभिनेत्री और रैपर हैं। वो अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की पुत्री हैं। उन्होंने फ़िल्म दबंग (२०१०) से फ़िल्मों में पदार्पण किया जिसमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ पदार्पण अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और सोनाक्षी सिन्हा · और देखें »

सोहा अली ख़ान

सोहा अली ख़ान (जन्म: 4 अक्टूबर, 1978) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और सोहा अली ख़ान · और देखें »

हास्य

हास्य 9 रसों में से एक रस है जिसका अर्थ सुखांतक अथवा कामदी होता है। रस का अर्थ एक भाव/आस्वाद से होता है और रस-सिद्धान्त में प्राचीन भारतीय कला जिसमें रंगमंच, संगीत, नृत्य, काव्य और शिल्पकला भी शामिल है। श्रेणी:भारतीय शास्त्रीय संगीत श्रेणी:भारतीय कला हास्य रस का उदाहरण --- बन्दर ने कहा बंदरिया से चलो नहाने चले गंगा। बच्चो को छोड़ेंगे घर पे वही करेंगे हुडदंगा॥ .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और हास्य · और देखें »

हवाईज़ादा

हवाईज़ादा एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन विभु पूरी ने किया है। इसका निर्माण रिलायंस इंटरटेनमेंट के साथ विशाल गुरमनी और राजेश बंगा ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में आयुष्मान खुराना, पल्लवी शारदा और मिथुन चक्रवर्ती हैं। यह फ़िल्म शिवकर बापूजी तलपदे के आविष्कार पर आधारित है और सिनेमाघरों में 30 जनवरी 2015 को प्रदर्शित होगी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और हवाईज़ादा · और देखें »

हुमा क़ुरैशी (अभिनेत्री)

हुमा क़ुरैशी (English: Huma Qureshi; जन्म २८ जुलाई १९८६) हिन्दी सिनेमा में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने फ़िल्मों में अभिनय करने से पहले नाटकों में भी अभिन्य किया और वो एक मॉडल हैं। कुछ वर्षों नाटकों में काम करने के बाद वो मुम्बई चली गई और हिन्दुस्तान यूनीलीवर के साथ टेलीविज़न प्रचार के लिए दो वर्ष का समझौता किया। सैमसंग मोबाइल के विज्ञापन को फिल्माये जाते समय अनुराग कश्यप ने उनकी अभिन्य क्षमता को देखा और फिल्मों में काम दिया। हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्‍म 'पार्टिशन: 1947', काला करिकालन है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और हुमा क़ुरैशी (अभिनेत्री) · और देखें »

हेट स्टोरी 3

हेट स्टोरी 3 एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन विशाल पाण्ड्य और निर्माण भूषण कुमार ने किया है। इस फिल्म में करन सिंह ग्रोवर, ज़रीन खान, और शरमन जोशी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 4 दिसम्बर 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और हेट स्टोरी 3 · और देखें »

हेरा फेरी (२००० फ़िल्म)

हेरा फेरी (अंग्रेजी: Hera Pheri,उर्दू: ہیرا پھیری) 2000 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य फिल्म है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और हेरा फेरी (२००० फ़िल्म) · और देखें »

जय जवान जय किसान (फ़िल्म)

जय जवान जय किसान एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन मिलन अजमेरा ने किया है। इसके निर्माता मदन लाल खुराना, सीमा चकरवर्ती और पंकज दुआ हैं। यह फ़िल्म 6 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और जय जवान जय किसान (फ़िल्म) · और देखें »

जया बच्चन

जया बच्चन (जया भादुरी, विवाह पूर्व) हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और जया बच्चन · और देखें »

ज़रीन खान

ज़रीन खान एक भारतीय अभिनेत्री व मॉडल है जो हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में वीर फ़िल्म से सलमान खान के साथ की। खान को कटरीना कैफ के जैसे दिखने के लिए जाना जाता है। हेट स्टोरी 3 के बाद से जरीन खान का बोल्ड लुक देखने को मिला है। जरीन खान जल्द ही 2006 में इमरान हाशमी और उदिता गोस्वामी स्टारर मूवी अक्सर की सीक्वल अक्सर 2 में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री जरीन खान विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनने वाली हॉरर फिल्म '1921' में नजर आने वाली हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और ज़रीन खान · और देखें »

जज़्बा

जज़्बा एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य किरदार में हैं। साथ में इरफ़ान खान और शबाना आज़मी भी इस फिल्म में हैं। इस फिल्म का निर्माण जनवरी 2015 में शुरू हुआ। इस फिल्म को मुंबई के आसपास ही फिल्माया गया है। यह 2007 में बनी दक्षिण कोरियाई फिल्म सेवेन डे का पुनः निर्माण है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और जज़्बा · और देखें »

जैकलिन फर्नांडीस

जैकलीन फर्नांडीस श्रीलंकाई मूल की, भारतीय अभिनेत्री व मॉडल है जो हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। वे २००६ की मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी है। उन्हें २०१० का सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आईफा और स्टारडस्ट पुरस्कार फ़िल्म अलादीन के लिए प्रदान किया गया था। इन्होंने अपने कैरियर की अलादीन फिल्म से २००९ से की थी जबकि इन्होंने कई सुपर हिट फिल्मों में भी कार्य किया है जिसमें सलमान खान के साथ किक (२०१४ फिल्म),रॉय जैसी फिल्मों में कार्य किया है। ये डेविड धवन की निर्देशित फिल्म जुड़वा 2 में वरुण धवन के साथ भी दिखेंगी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और जैकलिन फर्नांडीस · और देखें »

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ (जन्म नाम:जयकिशन काकुभाई श्रॉफ, तिथि: 1 फरवरी, 1957) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और जैकी श्रॉफ · और देखें »

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम (जन्म 17 दिसम्बर 1972) एक भारतीय अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। कई विज्ञापनों और कंपनियों के लिए मॉडलिंग करने के बाद, अब्राहम ने जिस्म (2003) से अपना फ़िल्मी सफ़र प्रारंभ किया, जिसने उन्हें फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवागत पुरस्कार नामांकन दिलाया। इसके बाद उन्हें अपनी पहली व्यावसायिक सफलता धूम (2004) के द्वारा मिली उन्हें नकारात्मक भूमिका के लिए दो फ़िल्म फेयर नामांकन प्राप्त हुए, धूम और फिर जिंदा (2006) में बाद में वह एक बड़ी महत्वपूर्ण सफल फिल्म वाटर (2005) में दिखाई दिए। 2007 में फ़िल्म बाबुल के लिए उनका नामांकन फ़िल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक की श्रेणी में किया गया। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और जॉन अब्राहम · और देखें »

ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता (जन्म ४ नवम्बर १९८५) एक भारतीय अभिनेत्री है जो हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। उन्होंने २००७ में मिस इण्डिया इन्टरनेशनल का ख़िताब जीता था। उन्होंने देश को मिस इंटरनेशनल २००७ प्रतियोगिता में पेश किया। २०१२ में महेश भट्ट ने उन्हें तिन फ़िल्मों के समझौते पर विशेष फ़िल्म्स का हिस्सा बना लिया व देशमुख की फ़िल्म जन्नत 2 से बड़े पर्दे पर उतरी.

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और ईशा गुप्ता · और देखें »

घायल वन्स अगैन

घायल वन्स अगैन (अंग्रेजी: Ghayal Once Again) पहले घायल रिटर्न्स नाम रखा गया था जो बाद में घायल वन्स अगैन नाम में बदल दिया गया। यह एक भारतीय हिंदी एक्शन फ़िल्म है। इसका निर्देशन राहुल रवैल है तथा निर्माता धर्मेन्द्र है। इनसे पहले १९९० में घायल बनी थी जो कि काफी सुपर हिट हुई थी अर्थात सिनेमाघरों में बहुत चली थी। यह फ़िल्म ५ फ़रवरी २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और घायल वन्स अगैन · और देखें »

वरुण धवन

वरुण धवन एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वरुण ने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर (2012) से शुरू की। इसके लिए उन्हें एक फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। लेकिन यह इससे पहले करन जौहर के साथ ही माइ नेम इज़ ख़ान (2010) नामक फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में साथ काम कर चुके हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और वरुण धवन · और देखें »

वरुण शर्मा

यह कलर्स के धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' के द्वितीय मुख्य नर कलाकार 'पियूष प्रेम भारद्वाज' हैं ।.

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और वरुण शर्मा · और देखें »

विनय पाठक

विनय पाठक हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं जिन्होंने कुछ हिन्दी फ़िल्मों तथा नाटकों में काम किया है। उनको सिनेमा जगत में प्रसिद्धि फ़िल्म खोसला का घोसला में आसिफ़ इक़बाल की भूमिका से मिली। इसके बाद भेजा फ़्राई में भी उनके अभिनय को दर्शकों तथा निर्देशकों ने बहुत सराहा। इसके अलावा उन्होंने जॉनी गद्दार तथा खोया खोया चांद में भी अभिनय किया है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और विनय पाठक · और देखें »

विकास कुमार

विकास कुमार एक भारतीय अभिनेता है। यह सोनी पर आने वाले धारावाहिक सीआईडी में वरिष्ठ निरीक्षक रजत नाम का किरदार निभा रहे हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और विकास कुमार · और देखें »

विक्रम गोखले

विक्रम गोखले विक्रम गोखले हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता और टेलीविज़न कलाकार हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और विक्रम गोखले · और देखें »

वेलकम बैक (फ़िल्म)

Anil Kapoor at Media meet of 'Welcome Back' in Delhi, 2015 वेलकम बैक। वेलकम बैक एक आने वाली भारतीय कॉमेडी फ़िल्म है। इसका निर्देशन अनीस बाज़मी ने किया है व निर्माणफ़िरोज़ नाडियाडवाला और एफ एम खान स्विस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। ये 2007 की फ़िल्म वेलकम (फ़िल्म) का सीक्वल है। पहले इसकी रिलीज़ दिसंबर 2014 में थी लेकिन बाद में रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा कर 29 मई 2015 कर दिया गया। लेकिन फिर भी यह अफवाह है कि अब ये 17 जुलाई 2015 को रिलीज़ होगी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और वेलकम बैक (फ़िल्म) · और देखें »

वीर दास

वीर दास (जन्म ३१ मई १९७९) में हुआ था ये एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत २००७ में की थी। वीर दास एक मंच पर कॉमेडी करने वाले हास्य कलाकार है। साल २०१३ में गो गोआ गोन २०१४ में शादी के साइड इफेक्ट जैसी फ़िल्मों में काम किया है। इनके अलावा ये टेलीविजन कार्यक्रमों में भी काम कर चूके है। साल २०१६ में इन्होंने वयस्क एवं हास्य फ़िल्म मस्तीज़ादे फ़िल्म में भी अभिनय किया है फ़िल्म में तुषार कपूर एवं सन्नी लियोन भी है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और वीर दास · और देखें »

खामोशियाँ

खामोशियाँ एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन करन दर्रा ने किया और महेश भट्ट व मुकेश भट्ट इसके निर्माता हैं। यह ३० जनवरी २०१५ को सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी। इसके गाने को १० दिसम्बर २०१४ में दिखाया और सुनाया गया। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और खामोशियाँ · और देखें »

गुड्डु रंगीला

गुड्डु रंगीला सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित आगामी एक भारतीय कॉमेडी फ़िल्म है। इस फ़िल्म में अरशद वारसी, अमित साध और रॉनित रॉय मुख्य किरदार निभायेंगे। फ़िल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ ने प्रस्तुत किया और मंगलमूर्ति फिल्म्स के द्वारा निर्मित है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और गुड्डु रंगीला · और देखें »

गुर्मीत चौधरी

गुर्मीत चौधरी एक भारतीय अभिनेता है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और गुर्मीत चौधरी · और देखें »

गोविन्दा

गोविन्दा (जन्म: 21 दिसंबर, 1958) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। उनके नाम बॉलीवुड में एक वर्ष में सबसे अधिक फिल्‍म देने का रिकार्ड दर्ज है इनके पास बॉलीवुड के हर विभाग में न० १ का तमगा हासिल है गोविन्दा .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और गोविन्दा · और देखें »

ऑल इज़ वैल (फ़िल्म)

ऑल इज़ वैल उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, श्याम बजाज और वरुण बजाज द्वारा निर्मित व अजय कपूर द्वारा सह-निर्मित एक आगामी बॉलीवुड पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। इसमें मुख्य भूमिका में अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, असिन और सुप्रिया पाठक हैं। यह फिल्म शुक्ला की पिछली फ़िल्म ओ माय गॉड की तरह ही एक सामाजिक संदेश देती है। फिल्म 21 अगस्त 2015 को रिलीज होगी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और ऑल इज़ वैल (फ़िल्म) · और देखें »

ओम पुरी

ओम पुरी हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। इनका जन्म 18 अक्टूबर 1950 में अम्बाला, पंजाब (अब हरियाणा) में हुआ। इन्होने ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान किया है। ये पद्मश्री पुरस्कार विजेता भी हैं, जोकि भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में चौथा पुरस्कार है। दिल का दौरा पड़ने के कारण 6 जनवरी 2017 को 66 साल की उम्र में इनका निधन हो गया। - नवभारत टाइम्स - 6 जनवरी 2016 .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और ओम पुरी · और देखें »

आदित्य पंचोली

आदित्य पंचोली (जन्म: 4 जनवरी, 1965) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और आदित्य पंचोली · और देखें »

आफ़ताब शिवदासानी

आफ़ताब शिवदेसानी (जन्म: 25 जून, 1978) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और आफ़ताब शिवदासानी · और देखें »

आयुष्मान खुराना

आयुश्मान खुराना (जन्म: 14 सितंबर, 1984) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। आयुष्मान खुराना एक टेलीविजन एंकर, फ़िल्म अभिनेता और गायक हैं। 2012 मे आयुष्मान खुराना ने शुजित सरकार की रोमानी हास्यप्रधान फ़िल्म विकी डोनर मे काम किया था जो की शुक्राणु दान तथा बांझपन पर आधारित थी। इस फ़िल्म को सिनेमा समीक्षकों ने बहुत ही सहराया था। इसके पश्चात आयुष्मान की एक और फ़िल्म 'बरेली की बर्फी' जारी हुई थी। 2017 में उनकी फ़िल्म शुभ मंगल सावधान जारी हो रही है।.

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और आयुष्मान खुराना · और देखें »

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने करण जौहर की रूमानी-हास्य फ़िल्म स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर (2012) से हिन्दी फ़िल्मों में पदार्पण किया। इसके बाद उन्होंने इम्तियाज़ अली की फ़िल्म हाईवे और टू स्टेट्स और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में अभिनय किया। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और आलिया भट्ट · और देखें »

आशुतोष राणा

आशुतोष राना एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेता हैं। यह बॉलीवुड के साथ साथ मराठी, कन्नड, तेलुगू और तमिल फ़िल्म उद्योगों में भी कार्य कर रहे हैं। इन्होंने "काली - एक अग्निपरीक्षा" नामक धारावाहिक में भी अभिनय किया है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और आशुतोष राणा · और देखें »

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी (इमरान हशमीजन्म: 24 मार्च 1979 कन्नौज,उत्तर प्रदेश,भारत) एक फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकित भारतीय अभिनेता हैं। इन्होने संगीतमय, समीक्षात्मक प्रशंसनीय और व्यवसायिक तौर पर सफल फिल्में दी हैं। इनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण हैं बॉलीवुड में इनका अपने मामा महेश भट्ट और मुकेश भट्ट से सम्बन्ध.

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और इमरान हाशमी · और देखें »

इमरान खान (बहुविकल्पी)

इमरान खान के नाम से मौजूद व्यक्ति.

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और इमरान खान (बहुविकल्पी) · और देखें »

इम्तियाज़ अली

इम्तियाज़ अली हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और इम्तियाज़ अली · और देखें »

इरफ़ान ख़ान

शाहबजादे इरफान अली खान (इरफ़ान ख़ान, इरफान) (जन्मः ७ जनवरी १९६७) हिन्दी अंग्रेजी फ़िल्मों, व टेलीविजन के एक अभिनेता हैं। उन्होने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हे वर्ष २००४ का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वह बालीवुड की ३० से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड मे भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों मे भी काम कर चुके हैं। 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और इरफ़ान ख़ान · और देखें »

इश्क़ क्लिक

इश्क क्लिक 2016 की एक बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म है, जिसे अनिल बलानी द्वारा निर्देशित और अजय जायसवाल और सतीश त्रिपाठी द्वारा निर्मित किया गया है। इस में मुख्य भूमिका में अध्ययन सुमन और सारा लोरेन हैं। यह फिल्म मुम्बई की एक लड़की के शीर्ष मॉडल बनने के संघर्ष और उसके संघर्ष में मदद करने वाले एक फोटोग्राफर के जीवन पर आधारित है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और इश्क़ क्लिक · और देखें »

कट्टी बट्टी

कट्टी बट्टी एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी और निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। इस फिल्म में इमरान खान और कंगना राणावत मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 18 सितम्बर 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। 12 जून 2015 को इसकी पहली झलक प्रदर्शित की गई थी। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और कट्टी बट्टी · और देखें »

कबीर खान

कबीर खान एक भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और कबीर खान · और देखें »

करन सिंह ग्रोवर

करन सिंह ग्रोवर (जन्म 23 फ़रवरी 1982) भारत के एक लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल है। उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया (MTV India) पर एकता कपूर के 'कितनी मस्त है ज़िंदगी' से की '। उनको सबसे ज्यादा पहचान स्टार वन पर ''दिल मिल गऎ सीजन 1'' में डा अरमान मल्लिक की भूमिका से मिली। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और करन सिंह ग्रोवर · और देखें »

कल्की केकलां

कल्की केकलां (10 जनवरी 1984) फ्रांसीसी वंश की भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है जिन्होंने अनुराग कश्यप की 2009 हिन्दी फ़िल्म देव-डी से अपने फ़िल्मी करियर को आरम्भ किया। इस फ़िल्म में उन्होंने चन्द्रमुखी नामक पात्र का अभिनय किया था। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और कल्की केकलां · और देखें »

काजोल देवगन

(बांग्ला: কাজল দেবগন Kajol Debgon, काजोल हिंदी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिनका जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ था। उनकी माँ तनुजा अभिनेत्री थी और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री थीं। उनकी छोटी बहिन तनिषा भी अब फिल्मों मैं काम कर रही हैं। उनके पिता का नाम शोमू मुखर्जी है। वे फिल्में बनाते थे। काजोल ने अपना फिल्मी सफ़र फिल्म बेखुदी से शुरू किया जिसमें उनके पात्र का नाम राधिका था। वह फिल्म तो नहीं चली पर उनकी बाद की फिल्में बहुत प्रसिद्ध हुईं। जैसे कि बाज़ीगर और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। उहोंने अपने सहकर्मी और प्रेमी, अजय देवगन से २४ फरवरी 1999 को विवाह किया था। उनकी एक छोटी बेटी है जिसका नाम न्यसा है। उनके नाम कुल ६ फिल्मफेयर और उनमें से ५ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार हैं जो की एक कीर्तिमान है। वह यह कीर्तिमान अपनी मौसी नूतन के साथ साझा करती हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और काजोल देवगन · और देखें »

कंगना राणावत

कंगना राणावत (जन्म: 23 मार्च, 1987) हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। कंगना राणावत मुम्बई में रहती हैं। २०१४ में आई फिल्म क्वीन में अपने जबरदस्त अभिनय के कारण कंगना को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और कंगना राणावत · और देखें »

कुशल पंजाबी

कुशल पंजाबी भारतीय हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। यह फरवरी 2011 में ज़ोर का झटका नामक एक वास्तविक खेल कार्यक्रम के विजेता बने थे। इसके लिए इन्हें ₹50 लाख का इनाम मिला था। यह फरहान अख्तर के लक्ष्य और करन जौहर के काल आदि फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा यह लाइफ ओके के आसमान से आगे और सोनी के सीआईडी में भी अभिनय कर चुके हैं। यह ज़ोर का झटका जैसे और कई खेल कार्यक्रमों का हिस्सा बन चुके हैं, जिसमें एक से बढ़कर एक, झलक दिखला जा, पैसा भारी पड़ेगा आदि है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और कुशल पंजाबी · और देखें »

क्या कूल हैं हम 3

क्या कूल हैं हम 3 2015 में आने वाली एक बॉलीवुड एडल्ट कॉमेडी फ़िल्म है। इस फ़िल्म में तुषार कपूर और आफ़ताब शिवदेसानी मुख भूमिकाओं में हैं।आफ़ताब शिवदेसानी इस फ़िल्म में रितेश देशमुख का किरदार को रिप्लेस करेंगे।यह फ़िल्म क्या कूल हैं हम और क्या सुपर कूल हैं हम की अगली कड़ी (सीक्वल) है।ये क्या कूल हैं हम सीरीज़ की तीसरी कड़ी है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और क्या कूल हैं हम 3 · और देखें »

कृति सैनॉन

कृति सैनन (जन्म: २७ जुलाई १९९०) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल हैं। एक सफल मॉडलिंग करियर के बाद उन्होंने सुकुमार द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म १:नेनोक्कडीने से बड़े परदे पर कदम रखा और बॉलीवुड में इनका पदार्पण २३ मई २०१४ को आयी फिल्म हीरोपंती के ज़रिये हुआ। इस फिल्म में उनके विपरीत टाइगर श्रॉफ भी है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और कृति सैनॉन · और देखें »

कृष्णा अभिषेक

कृष्णा अभिषेक (जन्म: 30 मई 1983) एक भारतीय अभिनेता और हास्यकार हैं। यह मुख्यरूप से कॉमेडी सर्कस नामक हास्य धारावाहिक और बोल बच्चन फ़िल्म में कार्य के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और कृष्णा अभिषेक · और देखें »

कैटरीना कैफ़

कैटरीना कैफ़ (जन्म: 16 जुलाई 1983) एक ब्रितानी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म जगत में काम करती हैं, हालांकि उन्होनें कुछ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। भारत की सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक होने के साथ-साथ, कैटरीना को सबसे आकर्षक हस्तियों में से एक के रूप में मीडिया में उद्धृत किया जाता है। एक सफल मॉडलिंग कैरियर के बाद, 2003 में कैटरीना ने व्यावसायिक रूप से असफल फ़िल्म बूम में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फलस्वरूप वह एक तेलुगू हिट फिल्म, रोमांटिक कॉमेडी मल्लीस्वारी में दिखाई दी। कैफ ने बाद में रोमांटिक कॉमेडी ''मैंने प्यार क्यूँ किया'' और नमस्ते लंदन के साथ बॉलीवुड में व्यावसायिक सफलता अर्जित की, जिनमें से बाद वाली के लिये उनके अभिनय की प्रशंसा हुई। इसके बाद उनकी कुछ और सफल फ़िल्में आईं जैसे ''पार्टनर'', ''वेलकम'', सिंह इज़ किंग। 2009 में आई फ़िल्म ''न्यू यॉर्क'' जिसके लिये उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार का नामांकन मिला, ने उनके करियर को नया मोड़ दिया। वह बाद में ''राजनीति'', ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा, मेरे ब्रदर की दुल्हन और एक था टाइगर जैसी हिट फिल्मों में और अधिक प्रमुख भूमिकाओं में दिखीं। वो धूम 3 में संक्षिप्त भूमिका में दिखीं जिसने भारतीय फ़िल्मों में सबसे ज़्यादा कमाई की थी। अपने अभिनय कौशल के लिए समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएँ प्राप्त करने के बावजूद, उन्होनें अपने आप को हिंदी फिल्मों में व्यावसायिक रूप से एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है। अभिनय के अलावा, कैटरीना स्टेज शो और अवार्ड कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। वह विशेष रूप से अपने निजी जीवन के बारे में संरक्षित रहने के लिए जानी जाती हैं, जो व्यापक रूप से मीडिया जांच का विषय रहा हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और कैटरीना कैफ़ · और देखें »

कैलेंडर गर्ल्स (2015 फ़िल्म)

कैलेंडर गर्ल्स एक 2015 में आने वाली भारतीय ड्रामा फ़िल्म है। जिसका निर्देशन और सह-निर्माण मधुर भंडारकर। फ़िल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी 22 जुलाई 2014 में शुरू हुई। यह कहानी भारत के चार अलग-अलग प्रदेशों और एक पाकिस्तान से आई हुई लड़की की है जो मुंबई में साल 2014 के कैलेंडर गर्ल्स के रूप में सेलेक्ट हुई हैं| .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और कैलेंडर गर्ल्स (2015 फ़िल्म) · और देखें »

के के मेनन

के के मेनन (കെ.കെ മേനോന്‍) भारतीय सिनेमा में का करने वाले भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और के के मेनन · और देखें »

अतुल कुलकर्णी

अतुल कुलकर्णी (जन्म: १० सितंबर, १९६५) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अतुल कुलकर्णी · और देखें »

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। इनका जन्म हैदराबाद, तेलंगाना में २८ अक्टूबर १९७६ में हुआ था। ये शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में निपुण हैं। इन्होंने कई फ़िल्मों में कार्य किया है। २०१६ की फ़िल्म वज़ीर में भी कार्य किया है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अदिति राव हैदरी · और देखें »

अध्ययन सुमन

अध्ययन सुमन (जन्म 13 जनवरी 1988, मुम्बई, भारत) एक भारतीय अभिनेता हैं जिन्होनें बॉलीवुड में अपना कार्य हाल-ए-दिल नामक फ़िल्म से किया। वो भारतीय अभिनेता शेखर सुमन के पुत्र हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अध्ययन सुमन · और देखें »

अनिल कपूर

अनिल कपूर (जन्म: 24 दिसंबर, 1959) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अनिल कपूर · और देखें »

अनुपम खेर

अनुपम खेर हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह किरन खेर के पति हैं। 2004 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अनुपम खेर · और देखें »

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा (जन्म 1 मई 1988) एक मॉडल और बॉलीवुड फिल्म उद्योग की एक अभिनेत्री है। इन्होंने अपना अभिनय का सफर २००८ मे प्रदर्शित हिन्दी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ शुरु किया था जो आदित्य चोपड़ा द्वारा बनाई गई थी। इसके बात उन्हें अपनी श्रुति कक्कड द्वारा बनाई गई फ़िल्म बैंड बाजा बारात (२०१०) के लिए काफ़ी सराहा गया। दोनों ही फ़िल्मों ने इन्हें फ़िल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन दिलाया।अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली के साथ विवाह किया था। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में जन्मे और पले-बढ़े, शर्मा 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में उन्हें पहला ब्रेक मिला और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए। यशराज फिल्म्स में एक सफल ऑडिशन के बाद, वह प्रोडक्शन हाउस के साथ तीन फिल्मों का करार पर हस्ताक्षर किए और रब ने बना दी जोड़ी (2008) में शाहरुख खान के सामने उसे स्क्रीन शुरुआत की। फिल्म में उसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। उसके अगले दो भूमिकाओं यशराज फिल्म्स के बैनर तले भी थे - बदमाश कंपनी (2010) और बैंड बाजा बारात (2010)। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अनुष्का शर्मा · और देखें »

अनुष्का शेट्टी

अनुष्का शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री हैं। इन्होने कई तेलुगू व तमिल फिल्मे की है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अनुष्का शेट्टी · और देखें »

अन्नू कपूर

अन्नू कपूर (उर्दु: ان کپُور) जन्म: २० फरवरी १९५६ भारतीय अभिनेता व टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अन्नू कपूर · और देखें »

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन (जन्म: ५ फ़रवरी १९७६, मुंबई), एक भारतीय हिन्दी फिल्मो के अभिनेता हैं। वह भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं। उनकी पत्नी पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय हैं। बच्चन ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत जे पि दत्ता की रिफ्यूजी (२०००) से की.

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अभिषेक बच्चन · और देखें »

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन (जन्म-११ अक्टूबर, १९४२) बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। १९७० के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्व बन गए हैं। बच्चन ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता और टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में १९८४ से १९८७ तक भूमिका की हैं। इन्होंने प्रसिद्द टी.वी.

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अमिताभ बच्चन · और देखें »

अरशद वारसी

अरशद वारसी (जन्म: 19 अप्रैल, 1968) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अरशद वारसी · और देखें »

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल Arjun Rampal, (जन्म 26 नवम्बर 1972), एक भारतीय अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फ़िल्मों में दिखाई देते हैं, साथ ही वे एक मॉडल हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अर्जुन रामपाल · और देखें »

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अर्जुन कपूर · और देखें »

अलोन (२०१५ फ़िल्म)

अलोन (हिन्दी:अकेला) एक डरावनी बॉलीवुड फ़िल्म है। इसमें मुख्य किरदार में बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर हैं। इसके निर्देशक भूषण पटेल हैं, जो १९२०: एविल रिटर्न और रागिनी एमएमएस २ जैसे फ़िल्मों के निर्देशक हैं। यह फ़िल्म १६ जनवरी २०१५ को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। यह थाई फ़िल्म का पुनः निर्माण है। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अलोन (२०१५ फ़िल्म) · और देखें »

असिन

असिन थोट्टूमकल (जन्म 26 अक्टूबर 1985) केवल असिन नाम से लोकप्रिय पूर्व भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो कि केरल राज्य से हैं। सथ्यन अन्थिक्कड़ की 'नरेंद्र मकान जयकंथान वाका' फिल्म से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की। असिन को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता 2003 में 'अम्मा नन्ना ओ तमिल अम्मई' नामक फिल्म से मिली और उन्होंने इसी फिल्म के लिए दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। कई फ़िल्में प्रदर्शित होने के बाद उनकी दूसरी तमिल फिल्म, गजिनी (2005) आई। इसमें अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला। उन्होंने कई सफल फिल्में की जैसे, रोमांचक फिल्म गजिनी (2005) और एक्शन कॉमेडी फिल्म वारालारू (2006) में प्रमुख महिला की भूमिका निभाई है। असिन ने गजिनी फिल्म से बॉलीवुड में पर्दार्पण किया, जो कि उन्हीं की इसी नाम की तमिल फिल्म की रीमेक हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार भी जीता। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और असिन · और देखें »

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (ਅਕਸ਼ੈ ਕੁਮਾਰ, जन्म: राजीव हरी ओम भाटिया, ९ सितम्बर, १९६७) एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता हैं। वे 100 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 90 के दशक में, हिट एक्शन फिल्मों जैसे खिलाड़ी (१९९२), मोहरा (१९९४) और सबसे बड़ा खिलाड़ी (१९९५) में अभिनय करने के कारण, कुमार को बॉलीवुड का एक्शन हीरो की संज्ञा दी जाती थी और विशेषतः वे "खिलाड़ी श्रृंखला" के लिए जाने जाते थे। फिर भी, वह रोमांटिक फिल्मों जैसे ये दिल्लगी (१९९४) और धड़कन (२०००) में अपने अभिनय के लिए सम्मानित किए गए और साथ ही साथ ड्रामेटिक फिल्मों जैसे एक रिश्ता (२००१) में अपनी अभिनय क्षमता को दिखाया। 2002 में उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक फ़िल्म अजनबी (2001) में अभिनय के लिए दिया गया। अपनी एक सी छवि को बदलने के इच्छुक अक्षय कुमार ने ज्यादातर कोमेडी फिल्में की। फ़िल्म हेरा फेरी (2002), मुझसे शादी करोगी (2004), गरम मसाला (2005) और जान-ए-मन (२००६) में हास्य अभिनय के लिए फ़िल्म समीक्षकों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई। 2007 में वे सफलता की ऊचाईयों को छूने लगे, जब उनके द्वारा अभिनीत चार लगातार कामर्सियल फिल्में हिट हुई। इस तरह से, उन्होंने अपने आपको हिन्दी फ़िल्म उद्योग में एक प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया। वे मार्शल आर्ट्स (सामरिक कला) की शिक्षा बेंगकोक में प्राप्त करके आए और वहां एक रसोइया की नौकरी भी करते थे। वे फिर मुंबई वापस आ गए, जहाँ वे मार्सल आर्ट्स की शिक्षा देने लगे। उनका एक विद्यार्थी जो एक फोटोग्राफर था, उसने उन्हें मॉडलिंग करने कहा। उस विद्यार्थी ने उन्हें एक छोटी कंपनी में एक मॉडलिंग असयांमेंट दिया। उन्हें कैमरे के सामने पोज देने के लिए, दो घंटे के 5,000 रुपये मिलते था। पहले की तनख्वाह 4000 रुपये प्रति महीने की तुलना में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारण था कि वे क्यों मॉडल बने। मॉडलिंग करने के दो महीने बाद, कुमार को प्रमोद चक्रवर्ती ने अंततः अपनी फ़िल्म दीदार में अभिनय करने का मौका दिया। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अक्षय कुमार · और देखें »

अक्षरा हासन

अक्षरा हासन (जन्म: 12 अक्टूबर 1991), एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होने अपने अभिनय की शुरुआत बॉलीवुड फ़िल्म शमिताभ से की। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और अक्षरा हासन · और देखें »

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर (जन्म: 4 सितंबर, 1952) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक है। वह एक बाल कलाकार के रूप मे काम कर चुके है। उन्हें बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है। उन्होंने उनकी पहली फ़िल्म में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया। .

नई!!: 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में और ऋषि कपूर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »