लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

1986 एशियाई खेल और पी॰ टी॰ उषा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

1986 एशियाई खेल और पी॰ टी॰ उषा के बीच अंतर

1986 एशियाई खेल vs. पी॰ टी॰ उषा

दसवें एशियाई खेल २० सितम्बर से ५ अक्टूबर, १९८६ के बीच सियोल, दक्षिण कोरिया में आयोजित कराए गए थे। इस नगर ने १९७० में इन खेलों का आयोजन करना था लेकिन, उत्तर कोरिया से मिली धमकियों के चलते इन्हें टालना पड़ा और तब बैंकाक ने उन खेलों की मेज़बानी की थी। इन खेलों के लिए बनाए गए खेलस्थल और सुविधाएँ वही थे जिनका १९८८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में उपयोग किया गया क्योंकि इन खेलों को परीक्षण खेलों के रूप में माना गया। कुल मिलाकर २७ देशों से ४,८३९ खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया और २५ प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा की। पहली बार इन खेलों में जूडो, ताक्वाण्डो, महिला साइक्लिंग और महिला शूटिंग लाए गए। ८३ एशियाई और ३ विश्व कीर्तिमान तोड़े गए। हैमर फैंकने वाले जापान के शिगेनोबु मुरोफुशी नें लगातार पाँचवी बार (१९७०-१९८६) स्वर्ण पदक जीता। पर इन खेलों का सितारा रही भारत की पय्योली एक्स्प्रेस - पी॰ टी॰ उषा जिन्होंने कुल चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीते और एथलेटिक्स में स्वर्ण जीतने वाली सबसे बड़ी विजेता बनीं। सियोल एशियाड से दक्षिण कोरिया में खेल संस्कृति का भी आगमन हुआ। सियोल एशियाड की पदक तालिका में दक्षिण कोरिया, जापान को हटा कर बहुत निकटता से चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा। इन खेलों के बाद से अब तक के एशियाई खेलों में चीन और दक्षिण कोरिया सभी एशियाई खेलों में, केवल हिरोशिमा में आयोजित १९९४ एशियाई खेलों को छोड़कर, प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे हैं। मुख्यभूमि चीन को छोड़कर, सभी समाजवादी देशों ने, जिनमें उत्तर कोरिया भी था, इन खेलों का राजनीतिक कारणों से बहिष्कार किया था। एक जासूस ने खेलों से कुछ दिन पूर्व गिम्पो अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक वेण्डिंग मशीन के पीछे एक बम विस्फोट कर दिया जिससे ५ लोग मारे गए, जिनमे एक तकनीशियन भी था। . पिलावुळ्ळकण्टि तेक्केपरम्पिल् उषा (मलयालम: പിലാവുളളകണ്ടി തെക്കേപറമ്പില്‍ ഉഷ) (जन्म २७ जून १९६४), जो आमतौर पर पी॰ टी॰ उषा के नाम से जानी जाती हैं, भारत के केरल राज्य की एथलीट हैं। "भारतीय ट्रैक ऍण्ड फ़ील्ड की रानी" माने जानी वाली पी॰ टी॰ उषा भारतीय खेलकूद में १९७९ से हैं। वे भारत के अब तक के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से हैं। केरल के कई हिस्सों में परंपरा के अनुसार ही उनके नाम के पहले उनके परिवार/घर का नाम है। उन्हें "पय्योली एक्स्प्रेस" नामक उपनाम दिया गया था। पी॰ टी॰ उषा का जन्म केरल के कोज़िकोड जिले के पय्योली ग्राम में हुआ था। १९७६ में केरल राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए एक खेल विद्यालय खोला और उषा को अपने जिले का प्रतिनिधि चुना गया। .

1986 एशियाई खेल और पी॰ टी॰ उषा के बीच समानता

1986 एशियाई खेल और पी॰ टी॰ उषा आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): एशियाई खेल, भारत, सियोल

एशियाई खेल

एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाडी भाग लेते हैं। इन खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए स्वर्ण, दूसरे के लिए रजत और तीसरे के लिए कांस्य पदक दिए जाते हैं, जिस परम्परा का शुभारम्भ १९५१ में हुआ था। प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली, भारत में किया गया था, जिसने १९८२ में पुनः इन खेलों की मेज़बानी की। १५वें एशियाई खेल १ दिसंबर से १५ दिसंबर, २००६ के बीच दोहा, कतर में आयोजित हुए थे। सोलहवें एशियाई खेलों का आयिजन १२ नवंबर से २७ नवंबर, २०१० के बीच किया गया, जिनकी मेज़बानी ग्वांगझोउ, चीन ने की। १७वें एशियाई खेलों का आयोजन २०१४ में दक्षिण कोरिया के इंचेयान में होगा। .

1986 एशियाई खेल और एशियाई खेल · एशियाई खेल और पी॰ टी॰ उषा · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

1986 एशियाई खेल और भारत · पी॰ टी॰ उषा और भारत · और देखें »

सियोल

सियोल दक्षिण कोरिया की राजधानी है। यह शहर हान नदी के किनारे बसा है। सियोल दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा शहर है। .

1986 एशियाई खेल और सियोल · पी॰ टी॰ उषा और सियोल · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

1986 एशियाई खेल और पी॰ टी॰ उषा के बीच तुलना

1986 एशियाई खेल 17 संबंध है और पी॰ टी॰ उषा 25 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 7.14% है = 3 / (17 + 25)।

संदर्भ

यह लेख 1986 एशियाई खेल और पी॰ टी॰ उषा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »