लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्वामी गोविंदानंद तीर्थ

सूची स्वामी गोविंदानंद तीर्थ

स्वामी गोविंदानंद तीर्थ जी महाराज स्वामी गोविंदानंद तीर्थ जी महाराज (जन्म - अक्टूबर 29, १९२३) शक्तिपात परम्परा के सिद्ध गुरु हैं। स्वामीजी महान गुरु एवं लेखक स्वामी शिवोम् तीर्थ जी महाराज के शिष्य तथा योग श्री पीठ आश्रम, ऋषिकेश के संचालक हैं। भूतकाल में प्रिंसिपल रह चुके स्वामीजी ने अब तक लगभग आठ सौ लोगो को शक्तिपात परम्परा में दीक्षित करके उनका जीवन बदल दिया है। .

1 संबंध: स्वामी विष्णु तीर्थ

स्वामी विष्णु तीर्थ

स्वामी विष्णु तीर्थ एक महान लेखक, संन्यासी एवं सिद्धयोग की शक्तिपात परम्परा के उच्च स्थान प्राप्त गुरु थे। उनका जन्म हिंदुस्तान के हरियाणा प्रदेश के झज्जर नामक स्थान पर हुआ था। स्वामीजी बचपन से ही अत्यन्त मेघावी थे। उन्होंने अपने चाचा के साथ रहकर अपनी स्नातक की पढ़ाई पुरी की। उसके बाद उनकी शादी हो गई और उन्होंने छतीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शिक्षक की नौकरी कर ली। इसके बाद उन्होंने अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की और कानून में उपाधि प्राप्त की। कानून की उपाधि लेने के बाद वह गाजियाबाद आकर वकालत करने लगे। स्वामी विष्णुतीर्थ का सन्यास पूर्व नाम मुनिलाल शर्मा था। उनके एक बेटा और एक बेटी थे। बच्चों की शादी और पत्नी की मृत्यु के बाद मुनिलाल ने अध्यात्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए ऋषिकेश की यात्रा की। सन १९३३ में, ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम में उन्होंने सिद्ध योग के महान गुरु श्री योगानंद विज्ञानी जी महाराज से शक्तिपात की दीक्षा ली। हिमालय में बद्रीनाथ, केदारनाथ आदि अनेक स्थानों की यात्रा के बाद सन १९३९ में मुनिलाल ने अपने गुरु से सन्यास की दीक्षा लेने की इच्छा ज़ाहिर की। उनके गुरु श्री योगानंद जी ने उन्हें बनारस में स्वामी शंकर पुरषोत्तम तीर्थ जी के पास भेज दिया। स्वामी शंकर पुरषोत्तम तीर्थ जी ने उन्हें हरिद्वार में गंगा नदी के निकट मोहन आश्रम में सन्यास की दीक्षा दी। सन्यास के बाद हिंदू परम्परा के अनुसार उनका नाम स्वामी विष्णु तीर्थ रखा गया। श्री योगानंद विज्ञानी जी महाराज के निर्देश पर स्वामीजी ने मध्यप्रदेश में इंदौर की तरफ़ प्रस्थान किया। वहां उन्होंने देवास नामक स्थान पर नारायण कुटी सन्यास आश्रम की स्थापना की। विष्णु तीर्थ जी ने अनेक साधकों के शक्तिपात परम्परा में दीक्षित किया। स्वामी शिवोम् तीर्थ उनके सबसे प्यारे शिष्य थे। विष्णु तीर्थ जी ने अनेकों पुस्तकें भी लिखी.

नई!!: स्वामी गोविंदानंद तीर्थ और स्वामी विष्णु तीर्थ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Swami Govindanand Tirth, स्वामी गोविन्दन्न्द तीर्थ

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »