लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्वाहिली भाषा

सूची स्वाहिली भाषा

स्वाहिली (Kiswahili) विभिन्न जातीय समूहों द्वारा बोली जाने वाली भाषा है, जो हिंद महासागर तट से लगे दक्षिणी सोमालिया से लेकर कोमोरोस द्वीप सहित, उत्तरी मोजाम्बिक में रहती है। यद्यपि केवल एक करोड़ से लेकर ५० लाख तक की आबादी इस भाषा को मातृभाषा के रूप में प्रयुक्त करती है, लेकिन स्वाहिली चार देशों की राष्ट्रीय या आधिकारिक भाषा है, साथ ही अफ्रीकी संघ की आधिकारिक भाषाओं में अकेली अफ़्रीफी मूल की भाषा है। .

5 संबंधों: बांटू भाषा परिवार, शिकोमोरी भाषा, संगीत, अफ्रीकी संघ, अरबी

बांटू भाषा परिवार

अफ़्रीका के भाषा परिवार - बांटू भाषाओँ का क्षेत्र नारंगी रंग में है बांटू भाषाएँ (Bantu languages) नाइजर-कांगो भाषा परिवार की एक उपशाखा है जिसमें अफ़्रीका के महाद्वीप के दक्षिणी भाग में बोले जाने वाली लगभग २५० भाषाएँ हैं। यह सारी कैमरुन देश के पूर्व और दक्षिण में बोली जाती हैं। इस भाषा परिवार में स्वाहिली भाषा भी आती है जो आठ राष्ट्रों में ८ करोड़ से ज़्यादा लोग बोलते हैं। इस परिवार की अन्य भाषाओँ में शोना भाषा (१.४ करोड़ मातृभाषी), ज़ूलू भाषा (१ करोड़) और कोसा भाषा भी शामिल हैं। माना जाता है कि आज से २५००-३००० वर्ष पूर्व नाइजीरिया या कैमरून के इलाक़े में आदिम-बांटू भाषा बोली जाती थी। इसे बोलने वाले हज़ारों सालों में उप-सहारा अफ़्रीका में फैलकर बस गए और आदिम-बांटू की बहुत सी संतान भाषाएँ ही अब परिवार की भिन्न-भिन्न सदस्य हैं। .

नई!!: स्वाहिली भाषा और बांटू भाषा परिवार · और देखें »

शिकोमोरी भाषा

शिकोमोर भाषा कोमोरोस में व्यापक रूप से प्रयुक्त होने वाली भाषा है। यह स्वाहीली बोलियों का एक समूह है लेकिन इसपर अरबी भाषा का प्रभाव मानक स्वाहीली से कहीं अधिक है। प्रत्येक द्वीप की अपनी बोली है; जैसे अंजोउन की शिन्दज़ुआनी, मोहेली की शिम्वाली, मायोत की शिमाओरे और ग्रान्द कोमोरे की शिंगाज़िजा। १९९२ तक इसकी कोई लिपि नहीं थी, लेकिन अरबी और लातिन दोनों लिपियाँ उपयोग में थीं। शिमासिवा, शिकोमोर भाषा का एक और नाम है, जिसका अर्थ है "द्वीपों की भाषा"। यह यहाँ के राष्ट्रगान उद्ज़िमा वा या मासिवा की भाषा है। श्रेणी:कोमोरोस की भाषाएँ श्रेणी:स्वाहीली.

नई!!: स्वाहिली भाषा और शिकोमोरी भाषा · और देखें »

संगीत

नेपाल की नुक्कड़ संगीत-मण्डली द्वारा पारम्परिक संगीत सुव्यवस्थित ध्वनि, जो रस की सृष्टि करे, संगीत कहलाती है। गायन, वादन व नृत्य ये तीनों ही संगीत हैं। संगीत नाम इन तीनों के एक साथ व्यवहार से पड़ा है। गाना, बजाना और नाचना प्रायः इतने पुराने है जितना पुराना आदमी है। बजाने और बाजे की कला आदमी ने कुछ बाद में खोजी-सीखी हो, पर गाने और नाचने का आरंभ तो न केवल हज़ारों बल्कि लाखों वर्ष पहले उसने कर लिया होगा, इसमें संदेह नहीं। गान मानव के लिए प्राय: उतना ही स्वाभाविक है जितना भाषण। कब से मनुष्य ने गाना प्रारंभ किया, यह बतलाना उतना ही कठिन है जितना कि कब से उसने बोलना प्रारंभ किया। परंतु बहुत काल बीत जाने के बाद उसके गान ने व्यवस्थित रूप धारण किया। जब स्वर और लय व्यवस्थित रूप धारण करते हैं तब एक कला का प्रादुर्भाव होता है और इस कला को संगीत, म्यूजिक या मौसीकी कहते हैं। .

नई!!: स्वाहिली भाषा और संगीत · और देखें »

अफ्रीकी संघ

अफ्रीकी संघ 54 अफ्रीकी देशों का एक संघ है। यह संघ २००१ में स्थापित किया गया था। श्रेणी:अंतरराष्ट्रीय संगठन श्रेणी:अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय संगठन श्रेणी:२००१ की स्थापनाएं.

नई!!: स्वाहिली भाषा और अफ्रीकी संघ · और देखें »

अरबी

अरबी बहुविकल्पी शब्द है जिस्का संबंध निम्नलिखित पृष्ठों से होता है। साहित्य और धर्म में-.

नई!!: स्वाहिली भाषा और अरबी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Swahili language, स्वाहिली, स्वाहीली, स्वाहीली भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »