लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शक्ति अरोड़ा

सूची शक्ति अरोड़ा

शक्ति अरोड़ा (जन्म 16 मई 1986) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। ये पवित्र रिश्ता डॉ॰ ओनिर दत्त तथा बा बहु और बेबी नाटक में जिगर की भूमिका के लिए जाना जाता है। शक्ति अरोड़ा ने टैरो कार्ड पढ़ना भी सीख है। इन्होंने तेरे लिए में तपोष की भूमिका निभाई है और वर्तमान में मेरी आशिक़ी तुम से ही में इशानी उर्फ़ राधिका मदन के साथ भूमिका रणवीर (आर वी) रहे हैं। .

18 संबंधों: एकता कपूर, डरबन, तेरे लिए, दिल मिल गए, दक्षिण अफ्रीका, पवित्र रिश्ता, बालाजी टेलीफ़िल्म्स, बिग मैजिक, भारत, भारतीय, महाराष्ट्र, मुम्बई, मेरी आशिकी तुम से ही, राधिका मदन, हिन्दू, ज़ी टीवी, आशा नेगी, कलर्स (टीवी चैनल)

एकता कपूर

एकता जीतेन्द्र कपूर (ايڪتا جیتندرا ڪپوُر ((नस्तालीक़)) (जन्म: 1 9 जून १९७५) एक भारतीय दूरदर्शन एवं चलचित्र निर्मात्री हैं। ये बालाजी टेलीफिल्म्स की क्रियेटिव हेड एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं। इनके पिता भी प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता जीतेन्द्र और माता शोभा कपूर हैं। इनका छोटा भाई तुषार कपूर भी हिन्दी चलचित्र अभिनेता है। .

नई!!: शक्ति अरोड़ा और एकता कपूर · और देखें »

डरबन

डरबन (कभी-कभी डर्बन,अंग्रेजी:Durban; ज़ुलु: eThekwini इथेक्विनी, यानि 'खाड़ी/अनूप'), दक्षिण अफ्रीकी राज्य क्वाज़ुलु-नटाल का सबसे बड़ा शहर है। यह जोहान्सबर्ग और केप टाउन के बाद दक्षिण अफ्रीका में तीसरा सबसे बड़ा शहर भी है। यह इथेक्विनी महानगरीय नगरपालिका का हिस्सा है। डरबन दक्षिण अफ्रीका का सबसे व्यस्त बंदरगाह भी है। गर्म उपोष्णकटिबंधीय जलवायु और व्यापक समुद्र तटों की वजह से यह दक्षिण अफ्रीका का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है। डरबन नगरपालिका क्षेत्र जिसमें इसके उपनगर भी शामिल हैं, की कुल जनसंख्या लगभग 35 लाख है, जो इसे अफ्रीकी महाद्वीप के पूर्वी तट पर बसा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर बनाती है। इसका महानगरीय भूमि क्षेत्र लगभग 2292 वर्ग किलोमीटर (885 वर्ग मील) है और जनसंख्या घनत्व 1513 प्रति वर्ग किलोमीटर (3920/वर्ग मील) है। .

नई!!: शक्ति अरोड़ा और डरबन · और देखें »

तेरे लिए

तेरे लिए भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। इसका निर्माण शोभा कपूर और एकता कपूर ने किया है। यह स्टार प्लस पर 14 जून 2010 से 2 अप्रैल 2011 तक प्रसारित हुआ। .

नई!!: शक्ति अरोड़ा और तेरे लिए · और देखें »

दिल मिल गए

दिल मिल गए एक हिन्दी धारावाहिक है। यह स्टार वन पर २० अगस्त २००७ से २९ अक्टूबर २०१० तक ३ वर्षो तक चला। .

नई!!: शक्ति अरोड़ा और दिल मिल गए · और देखें »

दक्षिण अफ्रीका

कोई विवरण नहीं।

नई!!: शक्ति अरोड़ा और दक्षिण अफ्रीका · और देखें »

पवित्र रिश्ता

पवित्र रिश्ता एक अत्यंत लोकप्रिय भारतीय दैनिक धारावाहिक था जो ज़ी टीवी पर प्रसारित और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित था। पवित्र रिश्ता मुंबई शहर और दैनिक समस्याओं को जो वे सामना करने के लिए दिन के आम मध्यम वर्ग के परिवारों के सरल जीवन का चित्रण है। कहानी दो प्रेमी मानव और अर्चना की यात्रा पर विशेष रूप से केंद्रित है। .

नई!!: शक्ति अरोड़ा और पवित्र रिश्ता · और देखें »

बालाजी टेलीफ़िल्म्स

बालाजी टेलीफिल्म्स भारत में मुंबई स्थित एक टेलीफ़िल्म उत्पादन गृह है एवं इसके प्रदाता जितेन्द्र, शोभा कपूर एवं एकता कपूर हैं।.

नई!!: शक्ति अरोड़ा और बालाजी टेलीफ़िल्म्स · और देखें »

बिग मैजिक

बिग मैजिक एक हिन्दी हास्य प्रधान टीवी चैनल है। यह भारत के एक बड़े दर्शक वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा है। दिसम्बर 2016 में ज़ी मनोरंजन उद्योग ने इस चैनल का अधिग्रहण कर लिया है जिस कारण अब बिग मैजिक ज़ी टीवी के कार्यक्रमों का पुनः प्रसारण भी करता है। .

नई!!: शक्ति अरोड़ा और बिग मैजिक · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: शक्ति अरोड़ा और भारत · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: शक्ति अरोड़ा और भारतीय · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: शक्ति अरोड़ा और महाराष्ट्र · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: शक्ति अरोड़ा और मुम्बई · और देखें »

मेरी आशिकी तुम से ही

मेरी आशिकी तुम से ही एक भारतीय टेलीविजन कार्यक्रम है इसका प्रसारण कलर्स टीवी पर 19 जून 2014 से 19 फरवरी 2016 तक हुआ। .

नई!!: शक्ति अरोड़ा और मेरी आशिकी तुम से ही · और देखें »

राधिका मदन

राधिका मदन एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं।.

नई!!: शक्ति अरोड़ा और राधिका मदन · और देखें »

हिन्दू

शब्द हिन्दू किसी भी ऐसे व्यक्ति का उल्लेख करता है जो खुद को सांस्कृतिक रूप से, मानव-जाति के अनुसार या नृवंशतया (एक विशिष्ट संस्कृति का अनुकरण करने वाले एक ही प्रजाति के लोग), या धार्मिक रूप से हिन्दू धर्म से जुड़ा हुआ मानते हैं।Jeffery D. Long (2007), A Vision for Hinduism, IB Tauris,, pages 35-37 यह शब्द ऐतिहासिक रूप से दक्षिण एशिया में स्वदेशी या स्थानीय लोगों के लिए एक भौगोलिक, सांस्कृतिक, और बाद में धार्मिक पहचानकर्ता के रूप में प्रयुक्त किया गया है। हिन्दू शब्द का ऐतिहासिक अर्थ समय के साथ विकसित हुआ है। प्रथम सहस्त्राब्दी ईसा पूर्व में सिंधु की भूमि के लिए फारसी और ग्रीक संदर्भों के साथ, मध्ययुगीन युग के ग्रंथों के माध्यम से, हिंदू शब्द सिंधु (इंडस) नदी के चारों ओर या उसके पार भारतीय उपमहाद्वीप में रहने वाले लोगों के लिए भौगोलिक रूप में, मानव-जाति के अनुसार (नृवंशतया), या सांस्कृतिक पहचानकर्ता के रूप में प्रयुक्त होने लगा था।John Stratton Hawley and Vasudha Narayanan (2006), The Life of Hinduism, University of California Press,, pages 10-11 16 वीं शताब्दी तक, इस शब्द ने उपमहाद्वीप के उन निवासियों का उल्लेख करना शुरू कर दिया, जो कि तुर्किक या मुस्लिम नहीं थे। .

नई!!: शक्ति अरोड़ा और हिन्दू · और देखें »

ज़ी टीवी

ज़ी टीवी एक भारतीय हिन्दी चैनल है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर और प्रसारण 2 अक्टूबर 1992 से शुरू हुआ और यह भारत का पहला हिन्दी केबल चैनल बना। .

नई!!: शक्ति अरोड़ा और ज़ी टीवी · और देखें »

आशा नेगी

आशा नेगी एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। यह अपनी समकक्षी रित्विक धन्जनी के साथ भारतीय नृत्य के वास्तविक कार्यक्रम नच बलिए ६ की विजयी हुई थी। उन्होंने पवित्रा रिश्ता नामक धारावाहिक में पुर्वी किर्लोसकर के भुमिका निर्वाह किया था। .

नई!!: शक्ति अरोड़ा और आशा नेगी · और देखें »

कलर्स (टीवी चैनल)

कलर्स एक हिन्दी टी वी चैनल है, जो भारत और पड़ोसी देशों में प्रसारित होता है। यह वायकॉम 18 नेटवर्क का भाग है। इसे 21 जुलाई, 2008 को आरंभ किया गया था। इस चैनल को अपने स्थापन के एकदम बाद से ही बहुत प्रसिद्धि मिली। अपनी अपार रेटिंग्स ने इसे हिन्दी मनोरंजन चैनलों की सूची में स्टार प्लस के बाद दूसरे स्थान पर ला कर खड़ा कर दिया है। हाल ही में कलर्स टीवी ने ब्रिटेन में भी स्काई डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर चैनल लॉन्च किया है। .

नई!!: शक्ति अरोड़ा और कलर्स (टीवी चैनल) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Shakti Arora

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »