लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नैशनल लाइब्रेरी ऍट कोलकाता रोमनाइजेशन

सूची नैशनल लाइब्रेरी ऍट कोलकाता रोमनाइजेशन

राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता-रोमनीकरण भारतीय भाषाओं के शब्दकोषों तथा व्याकरण में सर्वाधिक प्रयुक्त होने वाली लिप्यन्तरण स्कीम (देखें "देवनागरी लिप्यन्तरण") है। इस लिप्यन्तरण स्कीम को लाइब्रेरी ऑफ काँग्रेस के नाम से भी जाना जाता है तथा यह लगभग ISO 15919 के सम्भावित वैरियेंटों जैसी ही है। नीचे दी गयी सारणियाँ अधिकतर देवनागरी का प्रयोग करती हैं पर कुछ अक्षर कन्नड़, तमिल, मलयालम तथा बंगाली भाषाओं से भी हैं जिनका प्रयोग गैर-देवनागरी वर्णों के लिप्यन्तरण में किया जाता है। यह स्कीम IAST स्कीम का ही विस्तार है जो कि संस्कृत के लिप्यन्तरण के लिये प्रयोग की जाती है। .

13 संबंधों: तमिल भाषा, देवनागरी, देवनागरी लिप्यन्तरण, बाङ्ला भाषा, मलयालम भाषा, माहेश्वर सूत्र, राष्ट्रीय पुस्तकालय (भारत), लिप्यन्तरण, संस्कृत भाषा, हिन्द-आर्य भाषाएँ, आईएसओ १५९१९, कन्नड़ भाषा, अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत लिप्यन्तरण वर्णमाला

तमिल भाषा

तमिल (தமிழ், उच्चारण:तमिऴ्) एक भाषा है जो मुख्यतः तमिलनाडु तथा श्रीलंका में बोली जाती है। तमिलनाडु तथा पुदुचेरी में यह राजभाषा है। यह श्रीलंका तथा सिंगापुर की कई राजभाषाओं में से एक है। .

नई!!: नैशनल लाइब्रेरी ऍट कोलकाता रोमनाइजेशन और तमिल भाषा · और देखें »

देवनागरी

'''देवनागरी''' में लिखी ऋग्वेद की पाण्डुलिपि देवनागरी एक लिपि है जिसमें अनेक भारतीय भाषाएँ तथा कई विदेशी भाषाएं लिखीं जाती हैं। यह बायें से दायें लिखी जाती है। इसकी पहचान एक क्षैतिज रेखा से है जिसे 'शिरिरेखा' कहते हैं। संस्कृत, पालि, हिन्दी, मराठी, कोंकणी, सिन्धी, कश्मीरी, डोगरी, नेपाली, नेपाल भाषा (तथा अन्य नेपाली उपभाषाएँ), तामाङ भाषा, गढ़वाली, बोडो, अंगिका, मगही, भोजपुरी, मैथिली, संथाली आदि भाषाएँ देवनागरी में लिखी जाती हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थितियों में गुजराती, पंजाबी, बिष्णुपुरिया मणिपुरी, रोमानी और उर्दू भाषाएं भी देवनागरी में लिखी जाती हैं। देवनागरी विश्व में सर्वाधिक प्रयुक्त लिपियों में से एक है। मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की एक ट्राम पर देवनागरी लिपि .

नई!!: नैशनल लाइब्रेरी ऍट कोलकाता रोमनाइजेशन और देवनागरी · और देखें »

देवनागरी लिप्यन्तरण

देवनागरी से रोमन लिपि में लिप्यन्तरण की अनेक विधियाँ हैं। हन्टेरियन लिप्यन्तरण विधि भारत की राष्ट्रीय रोमन लिप्यन्तरण विधि मानी जाती है। .

नई!!: नैशनल लाइब्रेरी ऍट कोलकाता रोमनाइजेशन और देवनागरी लिप्यन्तरण · और देखें »

बाङ्ला भाषा

बाङ्ला भाषा अथवा बंगाली भाषा (बाङ्ला लिपि में: বাংলা ভাষা / बाङ्ला), बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी भारत के त्रिपुरा तथा असम राज्यों के कुछ प्रान्तों में बोली जानेवाली एक प्रमुख भाषा है। भाषाई परिवार की दृष्टि से यह हिन्द यूरोपीय भाषा परिवार का सदस्य है। इस परिवार की अन्य प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, नेपाली, पंजाबी, गुजराती, असमिया, ओड़िया, मैथिली इत्यादी भाषाएँ हैं। बंगाली बोलने वालों की सँख्या लगभग २३ करोड़ है और यह विश्व की छठी सबसे बड़ी भाषा है। इसके बोलने वाले बांग्लादेश और भारत के अलावा विश्व के बहुत से अन्य देशों में भी फ़ैले हैं। .

नई!!: नैशनल लाइब्रेरी ऍट कोलकाता रोमनाइजेशन और बाङ्ला भाषा · और देखें »

मलयालम भाषा

मलयालं (മലയാളം, मलयालम्‌) या कैरली (കൈരളി, कैरलि) भारत के केरल प्रान्त में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार में आती है। केरल के अलावा ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी तथा उत्तर में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला, लक्षद्वीप तथा अन्य कई देशों में बसे मलयालियों द्वारा बोली जाती है। मलयालं, भाषा और लिपि के विचार से तमिल भाषा के काफी निकट है। इस पर संस्कृत का प्रभाव ईसा के पूर्व पहली सदी से हुआ है। संस्कृत शब्दों को मलयालम शैली के अनुकूल बनाने के लिए संस्कृत से अवतरित शब्दों को संशोधित किया गया है। अरबों के साथ सदियों से व्यापार संबंध अंग्रेजी तथा पुर्तगाली उपनिवेशवाद का असर भी भाषा पर पड़ा है। .

नई!!: नैशनल लाइब्रेरी ऍट कोलकाता रोमनाइजेशन और मलयालम भाषा · और देखें »

माहेश्वर सूत्र

माहेश्वर सूत्र (संस्कृत: शिवसूत्राणि या महेश्वर सूत्राणि) को संस्कृत व्याकरण का आधार माना जाता है। पाणिनि ने संस्कृत भाषा के तत्कालीन स्वरूप को परिष्कृत एवं नियमित करने के उद्देश्य से भाषा के विभिन्न अवयवों एवं घटकों यथा ध्वनि-विभाग (अक्षरसमाम्नाय), नाम (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण), पद, आख्यात, क्रिया, उपसर्ग, अव्यय, वाक्य, लिंग इत्यादि तथा उनके अन्तर्सम्बन्धों का समावेश अष्टाध्यायी में किया है। अष्टाध्यायी में ३२ पाद हैं जो आठ अध्यायों मे समान रूप से विभक्त हैं व्याकरण के इस महनीय ग्रन्थ मे पाणिनि ने विभक्ति-प्रधान संस्कृत भाषा के विशाल कलेवर का समग्र एवं सम्पूर्ण विवेचन लगभग ४००० सूत्रों में किया है, जो आठ अध्यायों में (संख्या की दृष्टि से असमान रूप से) विभाजित हैं। तत्कालीन समाज मे लेखन सामग्री की दुष्प्राप्यता को ध्यान में रखते हुए पाणिनि ने व्याकरण को स्मृतिगम्य बनाने के लिए सूत्र शैली की सहायता ली है। पुनः, विवेचन को अतिशय संक्षिप्त बनाने हेतु पाणिनि ने अपने पूर्ववर्ती वैयाकरणों से प्राप्त उपकरणों के साथ-साथ स्वयं भी अनेक उपकरणों का प्रयोग किया है जिनमे शिवसूत्र या माहेश्वर सूत्र सबसे महत्वपूर्ण हैं। .

नई!!: नैशनल लाइब्रेरी ऍट कोलकाता रोमनाइजेशन और माहेश्वर सूत्र · और देखें »

राष्ट्रीय पुस्तकालय (भारत)

भारतीय राष्ट्रीय पुस्तकालय (कोलकाता) भारत का राष्ट्रीय पुस्तकालय कोलकाता में स्थित है। यह भारत का सबसे बड़ा पुस्तकालय है। राष्‍ट्रीय पुस्‍कालय की स्‍थापना 1948 में 'इंपीरियल लाइब्रेरी अधिनियम, 1948' पारित करके की गई थी। इस पुस्‍तकालय को राष्‍ट्रीय महत्‍व के संस्‍थान का दर्जा प्राप्‍त है। इसकी मुख्‍य गतिवियां हैं.

नई!!: नैशनल लाइब्रेरी ऍट कोलकाता रोमनाइजेशन और राष्ट्रीय पुस्तकालय (भारत) · और देखें »

लिप्यन्तरण

सामान्यतः किसी एक लेखन पद्धति में लिखे जाने वाले शब्द या पाठ को किसी अन्य लेखन पद्धति में लिखने को लिप्यन्तरण (transliteration) कहते हैं। लिप्यन्तरण .

नई!!: नैशनल लाइब्रेरी ऍट कोलकाता रोमनाइजेशन और लिप्यन्तरण · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: नैशनल लाइब्रेरी ऍट कोलकाता रोमनाइजेशन और संस्कृत भाषा · और देखें »

हिन्द-आर्य भाषाएँ

हिन्द-आर्य भाषाएँ हिन्द-यूरोपीय भाषाओं की हिन्द-ईरानी शाखा की एक उपशाखा हैं, जिसे 'भारतीय उपशाखा' भी कहा जाता है। इनमें से अधिकतर भाषाएँ संस्कृत से जन्मी हैं। हिन्द-आर्य भाषाओं में आदि-हिन्द-यूरोपीय भाषा के 'घ', 'ध' और 'फ' जैसे व्यंजन परिरक्षित हैं, जो अन्य शाखाओं में लुप्त हो गये हैं। इस समूह में यह भाषाएँ आती हैं: संस्कृत, हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, कश्मीरी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, रोमानी, असमिया, गुजराती, मराठी, इत्यादि। .

नई!!: नैशनल लाइब्रेरी ऍट कोलकाता रोमनाइजेशन और हिन्द-आर्य भाषाएँ · और देखें »

आईएसओ १५९१९

आईएसओ १५९१९ आईएसओ १५९१९ (ISO 15 919) भारतीय लिपियों के लैटिन लिपि में लिप्यन्तरण का एक आईएसओ मानक है। यह मानक लिप्यन्तरण बहुत सीमा तक आईएएसटी पर आधारित है (किन्तु कुछ अन्तर भी हैं) किन्तु यह उन ध्वनियों को भी समाहित किये हुए है जो संस्कृत में नहीं हैं। यद्यपि म्यांमार लिपि, तिब्बती लिपि, खमेर लिपि, थाई लिपि और लाओ लिपि भी अन्य भारतीय लिपियों की भांति ब्राह्मी लिपि से ही उत्पन्न हैं तथापि यह मानक इन लिपियों पर लागू नहीं होता। .

नई!!: नैशनल लाइब्रेरी ऍट कोलकाता रोमनाइजेशन और आईएसओ १५९१९ · और देखें »

कन्नड़ भाषा

कन्नड़ (ಕನ್ನಡ) भारत के कर्नाटक राज्य में बोली जानेवाली भाषा तथा कर्नाटक की राजभाषा है। यह भारत की उन २२ भाषाओं में से एक है जो भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में साम्मिलित हैं। name.

नई!!: नैशनल लाइब्रेरी ऍट कोलकाता रोमनाइजेशन और कन्नड़ भाषा · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत लिप्यन्तरण वर्णमाला

अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत लिप्यन्तरण वर्णमाला (अंग्रेजी: IAST - International Alphabet of Sanskrit Transliteration) एक लोकप्रिय लिप्यन्तरण स्कीम है जो कि इण्डिक लिपियों के हानिरहित (लॉसलॅस) रोमनकरण हेतु प्रयोग की जाती है। इसमें गैर-आस्की वर्णों का भी प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा छोटे-वर्ण (small letters) और बड़े-वर्ण दोनो का प्रयोग किया गया है। .

नई!!: नैशनल लाइब्रेरी ऍट कोलकाता रोमनाइजेशन और अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत लिप्यन्तरण वर्णमाला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

NLKR, नैशनल लाइब्रेरी एट कोलकाता रोमनाइजेशन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »