लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

केरल

सूची केरल

केरल (मलयालम: കേരളം, केरळम्) भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है। मलयालम (മലയാളം, मलयाळम्) यहां की मुख्य भाषा है। हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है और यहाँ मलयालम भाषा बोली जाती है। अपनी संस्कृति और भाषा-वैशिष्ट्य के कारण पहचाने जाने वाले भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल प्रमुख स्थान रखता है। इसके प्रमुख पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। पुदुच्चेरी (पांडिचेरि) राज्य का मय्यष़ि (माहि) नाम से जाता जाने वाला भूभाग भी केरल राज्य के अन्तर्गत स्थित है। अरब सागर में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का भी भाषा और संस्कृति की दृष्टि से केरल के साथ अटूट संबन्ध है। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केरल में राजाओं की रियासतें थीं। जुलाई 1949 में तिरुवितांकूर और कोच्चिन रियासतों को जोड़कर 'तिरुकोच्चि' राज्य का गठन किया गया। उस समय मलाबार प्रदेश मद्रास राज्य (वर्तमान तमिलनाडु) का एक जिला मात्र था। नवंबर 1956 में तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को भी जोड़ा गया और इस तरह वर्तमान केरल की स्थापना हुई। इस प्रकार 'ऐक्य केरलम' के गठन के द्वारा इस भूभाग की जनता की दीर्घकालीन अभिलाषा पूर्ण हुई। * केरल में शिशुओं की मृत्यु दर भारत के राज्यों में सबसे कम है और स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है (2001 की जनगणना के आधार पर)।.

30 संबंधों: तिरुवनन्तपुरम, तिरुवनन्तपुरम जिला, तृश्शूर जिला, पत्तनमतिट्टा जिला, पश्चिमी घाट, पालक्काड जिला, पिनाराई विजयन, प्राचीन केरल, प्रांत, पी सतशिवम, भारत, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), मध्यकालीन केरल, मलप्पुरम जिला, मलयालम भाषा, मलयालम साहित्य का इतिहास, हिन्दू धर्म, ईसाई, वयनाड जिला, आधुनिक केरल, आलप्पुष़ा जिला, इडुक्कि ज़िला, कण्णूर जिला, कासरकोड जिला, कोट्टयम जिला, कोझिकोड, कोझिकोड ज़िला, कोल्लम जिला, अरब सागर, १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

तिरुवनन्तपुरम

തിരുവനന്തപുരം --> तिरुवनन्तपुरम (मलयालम - തിരുവനന്തപുരം) या त्रिवेन्द्रम केरल प्रान्त की राजधानी है। यह नगर तिरुवनन्तपुरम जिले का मुख्यालय भी है। केरल की राजनीति के अलावा शैक्षणिक व्यवस्था का केन्द्र भी यही है। कई शैक्षणिक संस्थानों में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र, राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केन्द्र कुछ प्रसिद्ध नामों में से हैं। भारत की मुख्य भूमि के सुदूर दक्षिणी पश्चिमी तट पर बसे इस नगर को महात्मा गांधी ने भारत का सदाबहार नगर की संज्ञा दी थी। .

नई!!: केरल और तिरुवनन्तपुरम · और देखें »

तिरुवनन्तपुरम जिला

तिरुवनन्तपुरम (തിരുവനന്തപുരം., तिरुवनन्तपुरम्) भारतीय राज्य केरल का एक जिला है। इसका मुख्यालय तिरुवनन्तपुरम या त्रिवेन्द्रम है जो केरल की राजधानी भी है। क्षेत्रफल - 2192 वर्ग कि.मी.

नई!!: केरल और तिरुवनन्तपुरम जिला · और देखें »

तृश्शूर जिला

त्रिश्शूर भारतीय राज्य केरल का एक जिला है। त्रिसूर केरल का केंद्रीय जिला है। यह जिला केरल की सांस्कृतिक राजधानी कहलाता है। त्रिसूर उत्तर में पलक्कड़ से, पूर्व में पलक्कड़ और कोयंबटूर से, दक्षिण में एर्नाकुलम और इदुकी जिलों से तथा पश्चिम में अरब सागर से जुड़ा हुआ है। त्रिसूर का नाम मलयालम शब्द त्रिस्सिवपेरुर से निकला है जिसका अर्थ होता है शिव का पवित्र घर। प्राचीन काल में इसे वृषभद्रीपुरम और तेन कैलाशम कहा जाता था। त्रिसूर जिले ने दक्षिण भारत के राजनैतिक इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इस जिले का प्रारंभिक राजनैतिक इतिहास संगम काल के चेर वंश से जुड़ा हुआ है जिन्होंने केरल के बड़े हिस्से पर शासन किया था। .

नई!!: केरल और तृश्शूर जिला · और देखें »

पत्तनमतिट्टा जिला

पत्तनमतिट्टा (मलयालम: പത്തനംതിട്ട), भारतीय राज्य केरल का एक जिला है। क्षेत्रफल - 2642 वर्ग कि.मी.

नई!!: केरल और पत्तनमतिट्टा जिला · और देखें »

पश्चिमी घाट

भारत की प्रमुख पर्वत-शृंखलाएँ; इसमें पश्चिमी तट के लगभग समान्तर जो पर्वत-श्रेणी है, वही ''''पश्चिमी घाट'''' कहलाती है। भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत शृंखला को पश्चिमी घाट या सह्याद्रि कहते हैं। दक्‍कनी पठार के पश्चिमी किनारे के साथ-साथ यह पर्वतीय शृंखला उत्‍तर से दक्षिण की तरफ 1600 किलोमीटर लम्‍बी है। विश्‍व में जैविकीय विवधता के लिए यह बहुत महत्‍वपूर्ण है और इस दृष्टि से विश्‍व में इसका 8वां स्थान है। यह गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा से शुरू होती है और महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा केरल से होते हुए कन्याकुमारी में समाप्‍त हो जाती है। वर्ष 2012 में यूनेस्को ने पश्चिमी घाट क्षेत्र के 39 स्‍थानों को विश्व धरोहर स्‍थल घोषित किया है।" पश्चिमी घाट का संस्कृत नाम सह्याद्रि पर्वत है। यह पर्वतश्रेणी महाराष्ट्र में कुंदाइबारी दर्रे से आरंभ होकर, तट के समांतर, सागरतट से ३० किमी से लेकर १०० किमी के अंतर से लगभग ४,००० फुट तक ऊँची दक्षिण की ओर जाती है। यह श्रेणी कोंकण के निम्न प्रदेश एवं लगभग २,००० फुट ऊँचे दकन के पठार को एक दूसरे से विभक्त करती है। इसपर कई इतिहासप्रसिद्ध किले बने हैं। कुंदाईबारी दर्रा भरुच तथा दकन पठार के बीच व्यापार का मुख्य मार्ग है। इससे कई बड़ी बड़ी नदियाँ निकलकर पूर्व की ओर बहती हैं। इसमें थाल घाट, भोर घाट, पाल घाट तीन प्रसिद्ध दर्रे हैं। थाल घाट से होकर बंबई-आगरा-मार्ग जाता है। कलसूबाई चोटी सबसे ऊँची (५,४२७ फुट) चोटी है। भोर घाट से बंबई-पूना मार्ग गुजरता है। इन दर्रो के अलावा जरसोपा, कोल्लुर, होसंगादी, आगुंबी, बूँध, मंजराबाद एवं विसाली आदि दर्रे हैं। अंत में दक्षिण में जाकर यह श्रेणी पूर्वी घाट पहाड़ से नीलगिरि के पठार के रूप में मिल जाती है। इसी पठार पर पहाड़ी सैरगाह ओत्तकमंदु स्थित है, जो सागरतल से ७,००० फुट की ऊँचाई पर बसा है। नीलगिरि पठार के दक्षिण में प्रसिद्ध दर्रा पालघाट है। यह दर्रा २५ किमी चौड़ा तथा सगरतल से १,००० फुट ऊँचा है। केरल-मद्रास का संबंध इसी दर्रे से है। इस दर्रे के दक्षिण में यह श्रेणी पुन: ऊँची हाकर अन्नाईमलाई पहाड़ी के रूप में चलती है। पाल घाट के दक्षिण में श्रेणी की पूर्वी पश्चिमी दोनों ढालें खड़ी हैं। पश्चिमी घाट में सुंदर सुंदर दृश्य देखने को मिलती हैं। जंगलों में शिकार भी खेला जाता है। प्राचीन समय से यातायात की बाधा के कारण इस श्रेणी के पूर्व एवं पश्चिम के भागों के लोगों की बोली, रहन सहन आदि में बड़ा अंतर है। यहाँ कई जंगली जातियाँ भी रहती हैं। पश्चिमी घाट का उपग्रह से लिया गया चित्र .

नई!!: केरल और पश्चिमी घाट · और देखें »

पालक्काड जिला

Name       This article can be a great amount of complex detail that may only interest a specific audience.

नई!!: केरल और पालक्काड जिला · और देखें »

पिनाराई विजयन

पिनाराई विजयन केरल मुख्य मंत्री है.

नई!!: केरल और पिनाराई विजयन · और देखें »

प्राचीन केरल

प्रख्यात इतिहासविद् ए. श्रीधर मेनन का विचार है कि केरल के निर्माण का इतिहास पाँचवीं सदी तक का रहा होगा। यह वह युग है जो तमिल साहित्य में संघमकाल नाम से प्रसिद्ध है। उन दिनों केरल तमिलनाडु के अंतर्गत था। पष़न्तमिल पाट्टुकल' (पुराने तमिलगीत) नाम से अभिहित संघ साहित्य से इस युग के बारे में जानकारी मिलती हैं। प्रायः सभी इतिहासकार यह मानते हैं कि ईसा पूर्व पहली शताब्दी से लेकर छठी शताब्दी के बीच का काल संघमकाल है। डॉ॰ एस.

नई!!: केरल और प्राचीन केरल · और देखें »

प्रांत

प्रान्त एक प्रादेशिक इकाई है, जो कि लगभग हमेशा ही एक देश या राज्य के अंतर्गत एक प्रशासकीय खंड होता है। .

नई!!: केरल और प्रांत · और देखें »

पी सतशिवम

श्री पलानीसामी सतशिवम(जन्म: 27 अप्रैल 1949http://www.supremecourtofindia.nic.in/judges/sjud/psathasivam.htm) वर्तमान में केरल के राज्यपाल है तथा पूर्व भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।, .

नई!!: केरल और पी सतशिवम · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: केरल और भारत · और देखें »

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

माकपा का चिह्न भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) अथवा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (संक्षिप्त: माकपा) भारत का एक साम्यवादी दल है। इस दल की स्थापना १९६४ में हुई थी। इस दल के महासचिव सीताराम येचुरी हैं। यह दल लोक लेहर का प्रकाशन करता है। २००४ के संसदीय चुनाव में इस दल को २२ ०६१ ६७७ मत (५.७%, ४३ सीटें) मिले। इस दल का युवा संगठन भारत कि जनवादी नौजवन सभा है। .

नई!!: केरल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) · और देखें »

मध्यकालीन केरल

केरल का मध्य कालीन इतिहास भी स्वर्ण रहा। कुलशेखर साम्राज्य के पतन काल अर्थात् 12 वीं सदी से लेकर यूरोपीय औपनिवेशिक राज्य के आधिपत्य जमने के काल अर्थात् 17 वीं सदी तक का काल केरलीय इतिहास में मध्यकाल के नाम से जाना जाता है। यही वह काल था - अनेक रियासतों में बंटा हुआ केरल पश्चिम के अधीन हो गया। इस अवधि में केरल का सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण परिवर्तन और विकास हुआ। .

नई!!: केरल और मध्यकालीन केरल · और देखें »

मलप्पुरम जिला

मलप्पुरम (मलयालम:മലപ്പുറം, मलप्पुऱम्) भारतीय राज्य केरल का एक जिला है। इसका मुख्यालय मलप्पुरम शहर में है। क्षेत्रफल - 3550 वर्ग कि.मी.

नई!!: केरल और मलप्पुरम जिला · और देखें »

मलयालम भाषा

मलयालं (മലയാളം, मलयालम्‌) या कैरली (കൈരളി, कैरलि) भारत के केरल प्रान्त में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार में आती है। केरल के अलावा ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी तथा उत्तर में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला, लक्षद्वीप तथा अन्य कई देशों में बसे मलयालियों द्वारा बोली जाती है। मलयालं, भाषा और लिपि के विचार से तमिल भाषा के काफी निकट है। इस पर संस्कृत का प्रभाव ईसा के पूर्व पहली सदी से हुआ है। संस्कृत शब्दों को मलयालम शैली के अनुकूल बनाने के लिए संस्कृत से अवतरित शब्दों को संशोधित किया गया है। अरबों के साथ सदियों से व्यापार संबंध अंग्रेजी तथा पुर्तगाली उपनिवेशवाद का असर भी भाषा पर पड़ा है। .

नई!!: केरल और मलयालम भाषा · और देखें »

मलयालम साहित्य का इतिहास

मलयालम साहित्य का इतिहास शीर्षक पुस्तक के लिए मलयालम साहित्य का इतिहास:परमेश्वरम नायर देखें। ---- मलयालम् भाषा अथवा उसके साहित्य की उत्पत्ति के संबंध में सही और विश्वसनीय प्रमाण प्राप्त नहीं हैं। फिर भी मलयालम् साहित्य की प्राचीनता लगभग एक हजार वर्ष तक की मानी गई हैं। भाषा के संबंध में हम केवल इस निष्कर्ष पर ही पहुँच सके हैं कि यह भाषा संस्कृतजन्य नहीं है - यह द्रविड़ परिवार की ही सदस्या है। परंतु यह अभी तक विवादास्पद है कि यह तमिल से अलग हुई उसकी एक शाखा है, अथवा मूल द्रविड़ भाषा से विकसित अन्य दक्षिणी भाषाओं की तरह अपना अस्तित्व अलग रखनेवाली कोई भाषा है। अर्थात् समस्या यही है कि तमिल और मलयालम् का रिश्ता माँ-बेटी का है या बहन-बहन का। अनुसंधान द्वारा इस पहेली का हल ढूँढने का कार्य भाषा-वैज्ञानिकों का है और वे ही इस गुत्थी को सुलझा सकते हैं। जो भी हो, इस बात में संदेह नहीं है कि मलयालम् का साहित्य केवल उसी समय पल्लवित होने लगा था जबकि तमिल का साहित्य फल फूल चुका था। संस्कृत साहित्य की ही भाँति तमिल साहित्य को भी हम मलयालम् की प्यास बुझानेवाली स्त्रोतस्विनी कह सकते हैं। सन् 3100 ईसापूर्व से लेकर 100 ईसापूर्व तक यह प्राचीन तमिळ का एक स्थानीय रूप थी। ईसा पूर्व प्रथम सदी से इसपर संस्कृत का प्रभाव हुआ। तीसरी सदी से लेकर पन्द्रहवीं सदी के मध्य तक मलयालम का मध्यकाल माना जाता है। इस काल में जैनियों ने भी भाषा को प्रभावित किया। आधुनिक काल में सन् 1795 में परिवर्तन आया जब इस राज्य पर अंग्रेजी शासन पूर्णरूपेण स्थापित हो गया। .

नई!!: केरल और मलयालम साहित्य का इतिहास · और देखें »

हिन्दू धर्म

हिन्दू धर्म (संस्कृत: सनातन धर्म) एक धर्म (या, जीवन पद्धति) है जिसके अनुयायी अधिकांशतः भारत,नेपाल और मॉरिशस में बहुमत में हैं। इसे विश्व का प्राचीनतम धर्म कहा जाता है। इसे 'वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म' भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है। विद्वान लोग हिन्दू धर्म को भारत की विभिन्न संस्कृतियों एवं परम्पराओं का सम्मिश्रण मानते हैं जिसका कोई संस्थापक नहीं है। यह धर्म अपने अन्दर कई अलग-अलग उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय और दर्शन समेटे हुए हैं। अनुयायियों की संख्या के आधार पर ये विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। संख्या के आधार पर इसके अधिकतर उपासक भारत में हैं और प्रतिशत के आधार पर नेपाल में हैं। हालाँकि इसमें कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन वास्तव में यह एकेश्वरवादी धर्म है। इसे सनातन धर्म अथवा वैदिक धर्म भी कहते हैं। इण्डोनेशिया में इस धर्म का औपचारिक नाम "हिन्दु आगम" है। हिन्दू केवल एक धर्म या सम्प्रदाय ही नहीं है अपितु जीवन जीने की एक पद्धति है। .

नई!!: केरल और हिन्दू धर्म · और देखें »

ईसाई

ईसाई वो व्यक्ति है जो ईसाई धर्म को मानता है। ईसाइयों कई साम्प्रदायों में बटे हैं, जैसे रोमन कैथोलिक, प्रोटेस्टेंट और ऑर्थोडॉक्स। देखिये: ईसाई धर्म। श्रेणी:ईसाई धर्म.

नई!!: केरल और ईसाई · और देखें »

वयनाड जिला

वयनाड भारतीय राज्य केरल का एक जिला है। क्षेत्रफल - 2131 वर्ग कि.मी.

नई!!: केरल और वयनाड जिला · और देखें »

आधुनिक केरल

केरल का आधुनिक इतिहास 18 वीं शती से शुरू होता है। ब्रिटिश उपनिवेशीय शासन के प्रारम्भ से लेकर आज तक का इतिहास इसी काल खण्ड में आता है। इसी कालखण्ड में आधुनिक केरल का गठन हुआ था। इस काल का सबसे शक्तिशाली राज्य तिरुवितांकूर था जहाँ ब्रिटिशों का प्रत्यक्ष शासन नहीं था। .

नई!!: केरल और आधुनिक केरल · और देखें »

आलप्पुष़ा जिला

आलप्पुष़ा जिले की स्थिति आलप्पुषा()(ആലപ്പുഴ) भारत के केरल राज्य का १४ जिलों में एक है। १९५७ अगस्त १७ को यह जिला के रूप में गठित किया गया था। १९९० में जिले का नाम आधिकारिक तौर पर आलप्पुषा बदल गया था। यह जिला एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह कॉयर कारखानों के लिए भी अच्छी जाना जाती है। आलप्पुषा जिला अपने कम्युनिस्ट परंपराओं लिए भी जाना जाता है। .

नई!!: केरल और आलप्पुष़ा जिला · और देखें »

इडुक्कि ज़िला

इदुक्की जिला तथा शहर की स्थिति इदुक्की भारतीय राज्य केरल का एक ज़िला है।.

नई!!: केरल और इडुक्कि ज़िला · और देखें »

कण्णूर जिला

कण्णूर भारतीय राज्य केरल का एक जिला है। इसका मुख्यालय कण्णूर में है। क्षेत्रफल - 2996 वर्ग कि.मी.

नई!!: केरल और कण्णूर जिला · और देखें »

कासरकोड जिला

कासरकोड (കാസര്‍ഗോഡ്‌), भारतीय राज्य केरल का एक जिला है। क्षेत्रफल - 1992 वर्ग कि.मी.

नई!!: केरल और कासरकोड जिला · और देखें »

कोट्टयम जिला

कोट्टायम भारतीय राज्य केरल का एक जिला है। क्षेत्रफल - 2203 वर्ग कि.मी.

नई!!: केरल और कोट्टयम जिला · और देखें »

कोझिकोड

दक्षिण भारत के केरल राज्य में अरब सागर के दक्षिण पश्चिम तट पर कोष़िक्कोड या कालीकट स्थित है। इसके पश्चिम में विस्तृत और शांत अरब सागर फैला हुआ है और पूर्व में वयनाड की पहाड़ियों इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। यहां की हरियाली, शांत वातावरण, ऐतिहासिक इमारतें, वन्य जीव अभयारण्य, नदियां, पहाड़ियां आदि को देख बड़ी संख्या में पर्यटकों बरबस ही यहां खींचे चले आते है। .

नई!!: केरल और कोझिकोड · और देखें »

कोझिकोड ज़िला

कोझीकोड भारतीय राज्य केरल का एक जिला है। पहले इसे कालीकट कहते थे। क्षेत्रफल - 2344 वर्ग कि.मी। जनसंख्या - 28,79,131 (2001 जनगणना)। कोझिकोड जिले कन्नूर जिले और माउ में पांडिचेरी राज्य के उत्तर में, पूर्व में वायनाड, और दक्षिण में मलप्पुरम स्थित है। अरब सागर पश्चिम में है। यह अक्षांश ११ ° ०८' एन और ११ डिग्री ५०' एन के बीच है और ७५ डिग्री ३० डिग्री सेल्सियस और ८० डिग्री लंबा है। २००१ में जिला को चार तालुकाओं में विभाजित किया गया था: कोझिकोड, वातकरा, कोयलींडी और तैमरासरी। २०११ की जनगणना में १२ ब्लॉक पंचायतें हैं: बालससेरी, चेलन्नूर, कोदुवली, कोझीकोड, कुन्नमंगलम, कुन्नुमल, मेलेडी, पंथालीयनी, पेरामबा, थोडन्नूर, थूनी, और वातकरा। कोझीकोड जिला एक बार शक्तिशाली ज़मोरींस की राजधानी थी और एक प्रमुख व्यापार और वाणिज्य केंद्र था, कोझीकोड मालाबार का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र था। आज, हरे भरे ग्रामीण इलाकों, शांत समुद्र तटों, ऐतिहासिक स्थलों, वन्यजीव अभयारण्य, नदियों, पहाड़ियों, एक अनूठी संस्कृति और गर्मजोशीपूर्ण माहौल है, कोझिकोड एक लोकप्रिय गंतव्य है। शास्त्रीय प्राचीन काल और मध्य युग के दौरान, पूर्वी मसालों के प्रमुख व्यापारिक बिंदु के रूप में कोज़िकोड को अपनी भूमिका के लिए "मसाले का शहर" भी कहा जाता था। जिला एक प्रसिद्ध कपास-बुनाई केंद्र भी था, जिसे केलिको कपड़ा नाम दिया गया था। एशिया, अफ्रीका और मध्य-पूर्व के कई राज्यों के साथ व्यापार कोज़िकोड एक लोकप्रिय व्यापारिक केंद्र बना। .

नई!!: केरल और कोझिकोड ज़िला · और देखें »

कोल्लम जिला

कोल्लम (मलयालम: കൊല്ലം, कॊल्लम्) भारतीय राज्य केरल का एक जिला है। इसका मुख्यालय है कोल्लम शहर। क्षेत्रफल - 2491 वर्ग कि.मी.

नई!!: केरल और कोल्लम जिला · और देखें »

अरब सागर

अरब सागर जिसका भारतीय नाम सिंधु सागर है, भारतीय उपमहाद्वीप और अरब क्षेत्र के बीच स्थित हिंद महासागर का हिस्सा है। अरब सागर लगभग 38,62,000 किमी2 सतही क्षेत्र घेरते हुए स्थित है तथा इसकी अधिकतम चौड़ाई लगभग 2,400 किमी (1,500 मील) है। सिन्धु नदी सबसे महत्वपूर्ण नदी है जो अरब सागर में गिरती है, इसके आलावा भारत की नर्मदा और ताप्ती नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं। यह एक त्रिभुजाकार सागर है जो दक्षिण से उत्तर की ओर क्रमश: संकरा होता जाता है और फ़ारस की खाड़ी से जाकर मिलता है। अरब सागर के तट पर भारत के अलावा जो महत्वपूर्ण देश स्थित हैं उनमें ईरान, ओमान, पाकिस्तान, यमन और संयुक्त अरब अमीरात सबसे प्रमुख हैं। .

नई!!: केरल और अरब सागर · और देखें »

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची राज्यश: इस लेख में दी गयी है। ये सभी सांसद भारतीय संसद की १६वीं लोक सभा के लिए अप्रैल – मई, २०१४ में हुए आम चुनावों में निर्वाचित हुए। इन सांसदों में ५८ प्रतिशत सांसद (३१५ सांसद) ऐसे हैं जो पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुये हैं। .

नई!!: केरल और १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Kerala, केरलम, केरलम्, केरला, केरळम्

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »