लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

2 पेनी ब्लू

सूची 2 पेनी ब्लू

2 पेनी ब्लू 2 पेनी ब्लू (या Two Penny Blue या 2d Blue) दुनिया की दूसरी आधिकारिक चिपकने वाली डाक टिकट थी। इसे मई 1840 में संयुक्त राजशाही में जारी किया गया था। इसका प्रारूप सिवाय इसके रंग और मूल्य के बिल्कुल पेनी ब्लैक के समान था। पेनी ब्लैक और 2 पेनी ब्लू को एक साथ जारी करने की योजना थी, लेकिन इसका जो सबसे पहला प्रमाण (डाक चिह्न) मिलता है उस पर 8 मई 1840 अंकित है, जो पेनी ब्लैक के जारी होने से दो दिन बाद का है। बाजार में 2 पेनी ब्लू, पेनी ब्लैक से ज्यादा दुर्लभ और महंगी है। .

7 संबंधों: डाक टिकट, पेनी ब्लैक, पेनी रेड, मई, यूनाइटेड किंगडम, १८४०, ८ मई

डाक टिकट

पेनी ब्लैक, विश्व की पहली डाक टिकटडाक टिकट चिपकने वाले कागज से बना एक साक्ष्य है जो यह दर्शाता है कि, डाक सेवाओं के शुल्क का भुगतान हो चुका है। आम तौर पर यह एक छोटा आयताकार कागज का टुकड़ा होता है जो एक लिफाफे पर चिपका रहता है, यह यह दर्शाता है कि प्रेषक ने प्राप्तकर्ता को सुपुर्दगी के लिए डाक सेवाओं का पूरी तरह से या आंशिक रूप से भुगतान किया है। डाक टिकट, डाक भुगतान करने का सबसे लोकप्रिय तरीका है; इसके अलावा इसके विकल्प हैं, पूर्व प्रदत्त-डाक लिफाफे, पोस्टकार्ड, हवाई पत्र आदि। डाक टिकटों को डाक घर से खरीदा जा सकता है। डाक टिकटों के संग्रह को डाक टिकट संग्रह या फिलेटली कहा जाता है। डाक टिकट इकट्ठा करना एक शौक है। .

नई!!: 2 पेनी ब्लू और डाक टिकट · और देखें »

पेनी ब्लैक

पेनी ब्लैक, दुनिया की पहली चिपकने वाली डाक टिकट थी जिसका प्रयोग सार्वजनिक डाक प्रणाली में किया गया था। इसे ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की संयुक्त राजशाही द्वारा 1 मई, 1840 को जारी किया गया था, ताकि इसका प्रयोग उसी वर्ष 6 मई से किया जा सके। लंदन के सभी डाकघरों को इसकी आधिकारिक खेप समय से प्राप्त हो गयी लेकिन यूनाइटेड किंगडम के बाकी हिस्सों में इस नयी डाक टिकट के उपलब्ध होने तक लोग डाक सेवाओं का नकद भुगतान ही करते रहे। कुछ डाक कार्यालय जैसे कि बाथ ने, अनाधिकारिक रूप से टिकट की बिक्री 2 मई से ही शुरू कर दी। एक पेनी ब्लैक के ऊपर लाल निरस्तन चिन्हएक बार डाक टिकट के प्रयोग के बाद इस पर लाल स्याही से निरस्त करने का चिन्ह अंकित किया जाता था। हालांकि इसे देखना कठिन था और यह आसानी से दूर किया जा सकता था। इस प्रकार की प्रयुक्त डाक टिकटें बहुत दुर्लभ तो नहीं हैं फिर भी इनका बाजार मूल्य, कुछ पाउंड से लेकर £ 1,000 के बीच है। .

नई!!: 2 पेनी ब्लू और पेनी ब्लैक · और देखें »

पेनी रेड

पेनी रेड पेनी रेड पर काली स्याही से बना निरस्त चिन्ह पेनी रेड 1841 में संयुक्त राजशाही द्वारा जारी की जाने वाली एक डाक टिकट है, जिसे पेनी ब्लैक के स्थान पर लाया गया था। यह 1879 तक ब्रिटेन की मुख्य डाक टिकट थी, जब इसके प्रारूप में मामूली परिवर्तन किया गया था। इसका रंग काले से लाल करने के पीछे कारण काली टिकट पर लाल रंग से चिन्हित निरस्त चिन्ह का ढंग से ना दिखना था, जबकि लाल रंग की टिकट पर काला निरस्त चिन्ह आसानी से दिख जाता था। यह कोई बहुत दुर्लभ डाक टिकट नहीं है। .

नई!!: 2 पेनी ब्लू और पेनी रेड · और देखें »

मई

मई ग्रेगोरी कैलेंडर के वर्ष का पांचवां महीना है जिसमे ३१ दिन होते हैं। श्रेणी:मई.

नई!!: 2 पेनी ब्लू और मई · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: 2 पेनी ब्लू और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

१८४०

1840 ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। .

नई!!: 2 पेनी ब्लू और १८४० · और देखें »

८ मई

8 मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 128वॉ (लीप वर्ष में 129 वॉ) दिन है। साल में अभी और 237 दिन बाकी है। .

नई!!: 2 पेनी ब्लू और ८ मई · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

2 पेनी ब्लु

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »