लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

2018 शीतकालीन ओलम्पिक

सूची 2018 शीतकालीन ओलम्पिक

2018 के शीतकालीन ओलंपिक, आधिकारिक तौर पर तेईसवाँ ओलिंपिक शीतकालीन खेल (제23회 동계 올림픽), एक अन्तरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है, जो कि दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग काउण्टी में आयोजित किया जा रहा है। जुलाई 2011 में डरबन, दक्षिण अफ्रीका में 123वें आईओसी सत्र के दौरान प्योंगचांग को अगला मेजबान शहर चुना गया था। दक्षिण कोरिया ने पहली बार शीतकालीन ओलंपिक खेलों कि मेजबानी की है, जबकि यह देश में आयोजित होने वाले दूसरा ओलम्पिक खेल (पहला 1988 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक) है। शीतकालीन ओलंपिक 9 से 25 फरवरी 2018 तक चलेगा, उद्घाटन समारोह से पहले 8 और 9 फरवरी को कुछ स्पर्धाएँ अयोजित कराई गई। इस आयोजन में पंद्रह खेलों में 102 स्पर्धाएँ शामिल हैं, जिसमें बिग एयर स्नोबोर्डिंग, मास स्टार्ट स्पीड स्केटिंग, मिश्रित युगल कर्लिंग, और मिश्रित टीम अल्पाइन स्कीइंग आदि खेल शीतकालीन ओलम्पिक कार्यक्रम में शामिल है। 92 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (देशों) के कुल 2,952 खिलाड़ी इस आयोजन में भाग लेंगे। इक्वाडोर, एरिट्रिया, कोसोवो, मलेशिया, नाइजीरिया और सिंगापुर का यह पहला शीतकालीन ओलम्पिक है। .

34 संबंधों: डरबन, डॉनल्ड ट्रम्प, दि न्यू यॉर्क टाइम्स, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, दैनिक जागरण, नाईजीरिया, प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम, प्योंगचांग काउण्टी, मलेशिया, म्यूनिख, मून जे-इन, यूटीसी+०९:००, रशिया ओलंपिक विवरण, शीतकालीन ओलम्पिक खेल, साप्पोरो, सिंगापुर, संयुक्त राज्य, स्कीबाज़ी, ईक्वाडोर, वैंकूवर, इरित्रिया, इवांका ट्रम्प, कोरियाई भाषा, कोसोवो गणराज्य, अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, उत्तर कोरिया, 1972 शीतकालीन ओलंपिक, 1988 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, 1998 शीतकालीन ओलंपिक, 2014 शीतकालीन ओलम्पिक, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2022 शीतकालीन ओलम्पिक

डरबन

डरबन (कभी-कभी डर्बन,अंग्रेजी:Durban; ज़ुलु: eThekwini इथेक्विनी, यानि 'खाड़ी/अनूप'), दक्षिण अफ्रीकी राज्य क्वाज़ुलु-नटाल का सबसे बड़ा शहर है। यह जोहान्सबर्ग और केप टाउन के बाद दक्षिण अफ्रीका में तीसरा सबसे बड़ा शहर भी है। यह इथेक्विनी महानगरीय नगरपालिका का हिस्सा है। डरबन दक्षिण अफ्रीका का सबसे व्यस्त बंदरगाह भी है। गर्म उपोष्णकटिबंधीय जलवायु और व्यापक समुद्र तटों की वजह से यह दक्षिण अफ्रीका का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है। डरबन नगरपालिका क्षेत्र जिसमें इसके उपनगर भी शामिल हैं, की कुल जनसंख्या लगभग 35 लाख है, जो इसे अफ्रीकी महाद्वीप के पूर्वी तट पर बसा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर बनाती है। इसका महानगरीय भूमि क्षेत्र लगभग 2292 वर्ग किलोमीटर (885 वर्ग मील) है और जनसंख्या घनत्व 1513 प्रति वर्ग किलोमीटर (3920/वर्ग मील) है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और डरबन · और देखें »

डॉनल्ड ट्रम्प

डॉनल्ड जॉन ट्रम्‍प (जन्म:14 जून 1946) 9 नवम्बर 2016 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 वें और वर्तमान राष्ट्रपति हैं। वे रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार थे तथा इन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को पराजित कर विजय श्री प्राप्त की। इनका निवास स्थान ट्रम्प टॉवर, मैनहैटन है। इनकी कुल सम्पत्ति 400 करोड़ डॉलर है। - दैनिक जागरण - 28 अप्रैल 2016 एक अमेरिकी रिअल एस्‍टेट कारोबारी,अमेरिकी बिजनेसमैन, टीवी पर्सनालिटी, राजनेता, लेखक हैं। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और डॉनल्ड ट्रम्प · और देखें »

दि न्यू यॉर्क टाइम्स

दि न्यू यॉर्क टाइम्स अमेरिका का एक दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और दि न्यू यॉर्क टाइम्स · और देखें »

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया (कोरियाई: 대한민국 (देहान् मिन्गुक), 大韩民国 (हंजा)), पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है। 'शान्त सुबह की भूमि' के रूप में ख्यात इस देश के पश्चिम में चीन, पूर्व में जापान और उत्तर में उत्तर कोरिया स्थित है। देश की राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है। यहां की आधिकारिक भाषा कोरियाई है जो हंगुल और हंजा दोनो लिपियों में लिखी जाती है। राष्ट्रीय मुद्रा वॉन है। उत्तर कोरिया, इस देश की सीमा से लगता एकमात्र देश है, जिसकी दक्षिण कोरिया के साथ २३८ किलिमीटर लम्बी सीमा है। दोनो कोरियाओं की सीमा विश्व की सबसे अधिक सैन्य जमावड़े वाली सीमा है। साथ ही दोनों देशों के बीच एक असैन्य क्षेत्र भी है। कोरियाई युद्ध की विभीषिका झेल चुका दक्षिण कोरिया वर्तमान में एक विकसित देश है और सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) के आधार पर विश्व की तेरहवीं और सकल घरेलू उत्पाद (संज्ञात्मक) के आधार पर पन्द्रहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।कोरिया मे १५ अंतराष्ट्रीय बिमानस्थल है और करीब ५०० विश्वविद्यालय है लोग बिदेशो यहा अध्ययन करने आते है। यहा औद्योगिक विकास बहुत हुऐ है और कोरिया मे चीन सहित १५ देशो के लोग रोजगार अनुमति प्रणाली(EPS) के माध्यम से यहा काम करते है। जिसमे दक्षिण एशिया के ४ देशो नेपाल बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और दक्षिण कोरिया · और देखें »

दक्षिण अफ्रीका

कोई विवरण नहीं।

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और दक्षिण अफ्रीका · और देखें »

दैनिक जागरण

दैनिक जागरण उत्तर भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय समाचारपत्र है। पिछले कई वर्षोँ से यह भारत में सर्वाधिक प्रसार संख्या वाला समाचार-पत्र बन गया है। यह समाचारपत्र विश्व का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला दैनिक है। इस बात की पुष्टि विश्व समाचारपत्र संघ (वैन) द्वारा की गई है। वर्ष 2008 में बीबीसी और रॉयटर्स की नामावली के अनुसार यह प्रतिवेदित किया गया कि यह भारत में समाचारों का सबसे विश्वसनीय स्रोत दैनिक जागरण है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और दैनिक जागरण · और देखें »

नाईजीरिया

thumb फेडेरल रिपब्लिक ऑफ नाईजीरिया या नाईजीरिया संघीय गणराज्य पश्चिम अफ्रीका का एक देश है। इसकी सीमाएँ पश्चिम में बेनीन, पूर्व में चाड, उत्तर में hiकैमरून और दक्षिण में गुयाना की खाड़ी से लगती हैं। इस देश के बड़े शहरों में राजधानी अबुजा, भूतपूर्व राजधानी लागोस के अलावा इबादान, कानो, जोस और बेनिन शहर शामिल हैं। नाइजीरिया पश्चिमी अफ्रीका का एक प्रमुख देश है। पूरे अफ्रीका महाद्वीप में इस देश की आबादी सबसे अधिक है। नाइजीरिया की सीमा पश्चिम में बेनिन, पूर्व में चाड और कैमरून और उत्तर में नाइजर से मिलती हैं। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और नाईजीरिया · और देखें »

प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम

प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम दक्षिण कोरिया में आयोजित 2018 शीतकालीन ओलम्पिक तथा पैरालम्पिक के उद्घाटन व समापन समारोह के लिये एक अस्थायी आयोजन स्थल है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम · और देखें »

प्योंगचांग काउण्टी

प्योंगचांग(पूरा, प्योंगचांग-गन) दक्षिण कोरिया का एक प्रशासनिक विभाग है जो कि तेबैक पर्वत क्षेत्र में बसा है। यह देश के गंगवोन-डो प्रान्त के अन्तर्गत आता है। यह बहुत से बौद्ध मंदिरो का घर है जिसमे वोल्जेओंग्सा भी शामिल है। यह दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल से 180 किमी दूर है तथा यहाँ से एक्सप्रेस-वे तथा हाई स्पीड रेलगाड़ियों द्वारा जुड़ा है। वर्तमान में यह नगर 2018 शीतकालीन ओलम्पिक तथा 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों का आयोजन कर रहा है। प्योंगचांग का ध्येय वाक्य 'हैप्पी700 प्योंगचांग' इसकी समुद्र तल से औसत ऊँचाई 700 मीटर होने के कारण लिया गया है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और प्योंगचांग काउण्टी · और देखें »

मलेशिया

मलेशिया अधिनियम 1963 (दस्तावेज़) अंग्रेजी ग्रंथों में मलेशिया से संबंधित समझौते (दस्तावेज़) मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है। देश का दूसरा हिस्सा, जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर देश की राजधानी है, लेकिन हाल ही में संघीय राजधानी को खासतौर से प्रशासन के लिए बनाए गए नए शहर पुत्रजया में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है। मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। मलेशिया में १३० से ज्यादा बोलियां बोली जाती हैं, इनमें से ९४ मलेशियाई बोर्नियो में और ४० प्रायद्वीप में बोली जाती हैं। यद्यपि देश सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और मलेशिया · और देखें »

म्यूनिख

म्यूनिख म्यूनिख (अन्ग्रेजी: Munich, जर्मनः München) जर्मनी का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। यह जर्मनी के बवेरिया राज्य की राजधानी है। इसकी जनसंख्या लगभग १३ लाख है। यह नदी इसार पर स्थित है (बावेरिया के एल्प्स पहाड़ों के उत्तर में)। सन् ११५८ से पहले का कोई भी दस्तावेज ना मिलने के कारण यह मान लिया गया है की इस नगर की स्थापना भी इसी सन् में हुई होगी। कई सालों से म्यूनिख जर्मनी का सबसे अच्छा शहर माना जा रहा है। शहर की मूलभूत संरचना अच्छी है और वहां के जीवन का स्तर भी बढ़िया है। बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों ने शहर का वैभव और ख्याति बढ़ाई है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और म्यूनिख · और देखें »

मून जे-इन

मून जे-इन (कोरियाई: 문재인; हंजा: 文在寅;; जन्म: 24 जनवरी 1953), दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति तथा डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया के नेता हैं। उन्होने 10 मई, 2017 को दक्षिण कोरिया के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। इस पद पर उन्होंने पार्क ग्युन हाय का स्थान लिया, जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में महाभियोग द्वारा पद से हटा दिया गया था। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और मून जे-इन · और देखें »

यूटीसी+०९:००

यूटीसी+०९:०० (UTC+09:00) यूटीसी से ९ घंटे आगे का समय मंडल है। यह यूटीसी में ९ घंटे जोडने पर आता है। इसे कुछ यूँ लिखते हैं .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और यूटीसी+०९:०० · और देखें »

रशिया ओलंपिक विवरण

रूस (रशिया) ने कई अवसरों पर आधुनिक ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया है, लेकिन अपने इतिहास में विभिन्न राष्ट्रों के रूप में। रूसी साम्राज्य के रूप में, राष्ट्र पहले 1900 खेलों में भाग लिया, और 1908 और 1912 में फिर से लौट आया। 1917 में रूसी क्रांति के बाद, और 1922 में सोवियत संघ की बाद की स्थापना के बाद, यह 30 साल का होगा जब तक कि रूसी एथलीटों ने ओलंपिक में एक बार फिर से भाग लिया, जैसा कि 1 9 52 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में सोवियत संघ के रूप में। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद, रूस ने 1992 में यूनिफाइड टीम के हिस्से के रूप में भाग लिया, और अंत में 1994 शीतकालीन ओलंपिक में रूस के रूप में एक बार फिर से लौट आया। रूसी ओलंपिक समिति 1991 में बनाई गई थी और 1993 में मान्यता प्राप्त थी। सोवियत संघ ने मॉस्को में 1980 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी की, और रूस ने सोची में 2014 के शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया। छह आक्रमणियों में रूसी एथलीटों ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में कुल 451 पदक और शीतकालीन ओलंपिक खेलों में 124 और अन्य 12 पदों पर जीत हासिल की है। हाल के बारह खेलों (1994 के बाद से) में रूस के 575 कुल पदक, जिसमें 200 स्वर्ण पदक शामिल हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर हैं। सोवियत संघ और रूसी साम्राज्य के सभी ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन ओलंपिक पदक रूस द्वारा विरासत में मिला, लेकिन रूसी संघ के पदक की संख्या के साथ मिलकर नहीं मिला। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और रशिया ओलंपिक विवरण · और देखें »

शीतकालीन ओलम्पिक खेल

शीतकालीन ऑलंपिक खेल (अंग्रेज़ी:विंटर ऑलंपिक्स) एक विशेष ओलम्पिक खेल होते हैं, जिनमें में अधिकांशत: बर्फ पर खेले जाने वाले खेलों की स्पर्धा होती है। इन खेलों में ऑल्पाइन स्कीइंग, बायथलॉनबॉब्स्लेड, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, कर्लिंग, फिगर स्केटिंग, फ्रीस्टाइल स्कीइंग, आइस हॉकी, ल्यूज, नॉर्डिक कंबाइंड, शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, स्केलेटन, स्नोबोर्डिंग, स्पीड स्केटिंग आदि स्पर्धाएं होती हैं। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और शीतकालीन ओलम्पिक खेल · और देखें »

साप्पोरो

साप्पोरो (札幌市, Sapporo-shi) आबादी के अनुसार जापान का पांचवां सबसे बड़ा शहर और होक्काइदो के उत्तरी जापानी प्रान्त का सबसे बड़ा शहर है। यह इशिकारी उप-प्रांत में स्थित है। यह होक्काइदो प्रांत की राजधानी और जापान का एक अध्यादेश-मनोनीत शहर है। जापान के बाहर साप्पोरो, 1972 के शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी के लिए जाना जाता है, जोकि एशिया में पहली बार आयोजित किया गया था। इसके अलावा शहर में वार्षिक साप्पोरो बर्फ महोत्सव मनाया जाता है, जो विदेश से 20 लाख से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और साप्पोरो · और देखें »

सिंगापुर

सिंगापुर (अंग्रेज़ी: Singapore सिंगपोर, चीनी: 新加坡 शीन्जियापो, मलय: Singapura सिंगापुरा, Tamil: சிங்கப்பூர் चिंकाप्पूर) विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। मुख्य रूप से यहाँ चीनी तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं। आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश में बसने वाली करीब 35 लाख की आबादी में चीनी, मलय व 8 प्रतिशत भारतीय लोग रहते हैं। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और सिंगापुर · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्कीबाज़ी

ढलान या ऐल्पाइन स्कीबाज़ी सन् १७६७ में बने चित्र में स्कैंडिनेविया में दो सामी लोग स्कीबाज़ी करते हुए स्कीबाज़ी या स्की का खेल (skiing) बर्फ़ पर यात्रा करने की एक विधि है जिसमें पाँव के नीचे स्की (लकड़ी, धातु या प्लास्टिक के तंग तख़्ते) बांधकर उन्हें बर्फ़ पर फिसलाया जाता है। आधुनिक युग में यह एक प्रकार का खेल माना जाता है। इसमें ऐसे जूते पहने जाते हैं जो विशेष कुंडियों के ज़रिये नीचे स्कीओं से जुड़ जाते हैं। स्कीबाज़ी में अक्सर दोनों हाथों में सहारे के लिए एक-एक छड़ी (pole, पोल) पकड़ी जाती है।, Accessed 18 दिसम्बर 2009.

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और स्कीबाज़ी · और देखें »

ईक्वाडोर

ईक्वाडोर, आधिकारिक तौर पर इक्वाडोर गणराज्य (शाब्दिक रूप से, "भूमध्य रेखा का गणराज्य"), दक्षिण अमेरिका में स्थित एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है। देश के उत्तर में कोलंबिया, पूर्व और दक्षिण में पेरू और पश्चिम की ओर प्रशांत महासागर स्थित है। यह एक दक्षिण अमेरिका में उन दो देशों (अन्य चिली) में से है, जिसकी सीमाएं ब्राजील के साथ नहीं मिलती है। देश के हिस्से में मुख्य भूमि के पश्चिम में प्रशांत महासागर में स्थित गालापोगोस द्वीप भी आते हैं। भूमध्य रेखा, जिसके आधार पर देश का नाम रखा गया है, इक्वाडोर को दो भागों में विभाजित करती है। इसकी राजधानी क्विटो और सबसे बड़ा शहर गुआयाकिल है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और ईक्वाडोर · और देखें »

वैंकूवर

वैंकूवर (Vancouver) ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में समुद्री किनारे पर स्थित एक शहर है। २०११ के आंकड़ों के अनुसार शहर में ६०३,००० लोग रहते है जो इसे कनाडा का आठवां सबसे बड़ा शहर बनाते है। इसके शहरी इलाके में २३ लाख लोग रहते है जो इसे देश का तिसरा सबसे अधिक आबादी वाला और पश्चिमी कनाडा का सर्वाधिक आबादी वाला शहर बनाते है। ५,२४९ वर्ग किलोमीटर में फैला वैकूवर का शहर कनेडियाई मुंसीपाल्टी का सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला शहर है जहां ५,००० से अधिक लोग रहते है। यह भाषा व वंश में अनेकता के अनुसार कनाडा का सबसे बड़ा शहर है जहां ५३% लोग ऐसे है जिनकी मातृभाषा अंग्रेज़ी नहीं है। गैसटाउन नाम की बस्ती हैस्टिंग मिल नाम की लकड़ी काटने वाली मिल के आस-पास बस गई जिसका निर्माण १८६७ में किया गया था। बढ़ कर यह ग्रेनविली कहलाने लगी और १८८६ में इसका नाम "वैंकूवर" करके इसे शहर के रूप में शामिल कर लिया गया। वैंकूवर और बर्नाबी में स्थित कई बड़े फ़िल्म निर्माण स्टूडियो ने मेट्रो वैंकूवर को उत्तरी अमेरिका का लॉस एंजिलिस और न्यू यॉर्क शहर के बाद का तिसरा सबसे बड़ा फ़िल्म निर्माण क्षेत्र बना दिया है जिसके चलते इसे उत्तरी हॉलीवूड कहा जाता है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और वैंकूवर · और देखें »

इरित्रिया

पठार पर एक ट्रेन सुरंग। इरित्रिया (अरबी: إرتريا Iritriya) पूर्वोत्तर अफ्रीका में स्थित एक देश है, जिसे आधिकारिक तौर पर इरित्रिया राज्य के नाम से जाना जाता है। इसके पश्चिम में सूडान, दक्षिण में इथियोपिया और दक्षिणपूर्व में जिबूती स्थित है। देश के पूर्व और उत्तर पूर्व भाग में सऊदी अरब और यमन के सीध में लाल सागर की विशाल तटरेखा है। धालक द्वीपसमूह और हनीश द्वीप समूह के अनेक भाग इरित्रिया का हिस्सा हैं। 1,18,000 वर्ग किमी से छोटे इस देश की आबादी करीबन 5 लाख है। देश की राजधानी असमारा है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और इरित्रिया · और देखें »

इवांका ट्रम्प

अंगूठाकार इवांका ट्रम्प (जन्म वि॰सं॰२०३८ कार्तिक १४) संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रसिद्ध व्यवसायी है। वे ट्रम्प समूह की कार्यकारी उपाध्यक्ष है, एवं राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की पुत्री है। इवांका देवी व्हार्टन व्यावसाय विद्यालय से स्नातक हुई है, एवम् "ट्रम्प कार्ड: काम और जीवन में जीतने के लिए कैसे खेलें"।नामका पुस्तक लिखा है। उनका धर्म यहूदी है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और इवांका ट्रम्प · और देखें »

कोरियाई भाषा

कोरियाई भाषा दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया की आधिकारिक भाषा है और इसे बोलने वालों की संख्या लगभग ८ करोड़ है। इस भाषा का विकास १४४३ ई० में किंगसेजोंग के शासनकाल में हुआ। इस भाषा की लिपि हंगुल (Hangul 한글) है। कोरियन में 한 (हान/Haan) का अर्थ है - कोरिया अथवा महान और 글/गुल/geul का अर्थ है - लिपि। इस प्रकार हंगुल का अर्थ हुआ - "महान लिपि" अथवा "कोरियन लिपि"। कोरियायी भाषा अल्टाइक कुल की भाषा है जो चीनी की भाँति संसार की प्राचीन भाषाओं में गिनी जाती है। चीनी की भाँति यह भी दाए से बाई ओर लिखी जाती है। इसका इतिहास कोरिया के इतिहास की तरह ही 4000 वर्ष प्राचीन है। प्राचीन काल में चीनी लोग कोरिया में जाकर बस गए थे, इसलिये वहाँ की भाषा भी चीनी भाषा से काफी प्रभावित है। चीनी और कोरियायी के अनेक शब्द मिलते जुलते हैं: उस समय कोरिया के विद्वानों की बोलचाल की भाषा तो कोरियायी थी लेकिन वे चीनी में लिखते थे। चीनी लिपि में लिखी जानेवाली कोरियायी भाषा की लिपि हानमून/hanmun कही जाती थी। जबतक कोई विद्वान प्राचीन चीनी का ज्ञाता न हो तब तक वह पूर्ण विद्वान नहीं माना जाता था। कोरियायी भाषा अपनी शिष्टता और विनम्रता के लिये प्रसिद्ध है। शिष्टता और विनम्रतासूचक कितने ही शब्द इस भाषा में पाए जाते हैं। कोरिया के लोग अभिवादन के समय "आप शांतिपूर्वक आएँ", "आप शांतिपूर्वक सोएँ" जैसे आदरसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और कोरियाई भाषा · और देखें »

कोसोवो गणराज्य

कोसोवो बाल्कन क्षेत्र में स्थित एक विवादास्पद क्षेत्र है। यह स्वघोषित राज्य कोसोवो गणराज्य द्वारा नियंत्रित है, जिसका कमोबेश पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण है, केवल कुछ सर्ब क्षेत्र को छोड़कर। सर्बिया संविधान (2006) के अंतर्गत सर्बिया कोसोवो को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं देता, बल्कि उसे अपने संप्रभु क्षेत्र के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र शासित क्षेत्र, कोसोवो और मेतोहिजा स्वशासी प्रान्त मानता है। इस विवाद के बावजूद कोसोवो एक लैंडलॉक (चारो ओर जमीन से घिरा) देश है, जिसके उत्तर और पूर्व में सर्बिया स्थित है, दक्षिण में मेसाडोनिया गणराज्य, पश्चिम में अल्बानिया और उत्तरपश्चिम में मोन्टेग्रो स्थित है। कोसोवो की राजधानी और सबसे बड़ा शहर प्रिस्टिना है। अन्य बड़े शहरों में पेक, प्रेजरन, जाकोवा और मित्रोविका शामिल हैं। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और कोसोवो गणराज्य · और देखें »

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) (International Olympic Committee (IOC); Comité international olympique (CIO)) एक अन्तर्राष्ट्रीय समिति है जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैण्ड के लॉज़ेन में स्थित है। इसकी स्थापना पियरे डे कोबेर्टिन ने 23 जून 1894 को कि थी तथा यूनानी व्यापारी देमित्रिस विकेलस इसके प्रथम अध्यक्ष बने थे। वर्तमान समय में विश्व की कुल 205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया (एनओसी) इसकी सदस्य हैं। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति · और देखें »

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया, आधिकारिक रूप से कोरिया जनवादी लोकतांत्रिक गणराज्य (हंगुल: 조선 민주주의 인민 공화국, हांजा:朝鲜民主主义人民共和国) पूर्वी एशिया में कोरिया प्रायद्वीप के उत्तर में बसा हुआ देश है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर प्योंगयांग है। कोरिया प्रायद्वीप के 38वें समानांतर पर बनाया गया कोरियाई सैन्यविहीन क्षेत्र उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच विभाजन रेखा के रूप में कार्य करता है। अमनोक नदी और तुमेन नदी उत्तर कोरिया और चीन के बीच सीमा का निर्धारण करती है, वहीं धुर उत्तर-पूर्वी छोर पर तुमेन नदी की एक शाखा रूस के साथ सीमा बनाती है। 1910 में, कोरिया साम्राज्य पर जापान के द्वारा कब्जा कर लिया गया था। 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में जापानी आत्मसमर्पण के बाद, कोरिया को संयुक्त राज्य और सोवियत संघ द्वारा दो क्षेत्रों में विभाजित किया कर दिया गया, जहाँ इसके उत्तरी क्षेत्र पर सोवियत संघ तथा दक्षिण क्षेत्र पर अमेरिका द्वारा कब्ज़ा कर लिया गया। इसके एकीकरण पर बातचीत विफल रही, और 1948 में, दोनों क्षेत्रो पर अलग-अलग देश और सरकारें: उत्तर में सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पीपुल रिपब्लिक ऑफ कोरिया, और दक्षिण में पूंजीवादी गणराज्य कोरिया बन गईं। दोनों देश के बीच एक यूद्ध (1950-1953) भी लड़ा जा चुका हैं। कोरियाई युद्धविधि समझौते से युद्धविराम तो हुआ, लेकिन दोनों देश के बीच शांति समझौते हस्ताक्षर नहीं किए गए। उत्तर कोरिया आधिकारिक तौर पर खुद को आत्मनिर्भर समाजवादी राज्य के रूप में बताता है। और औपचारिक रूप से चुनाव भी किया जाता है। हालांकि आलोचक इसे अधिनायकवादी तानाशाही का रूप मानते है, क्योंकि यहाँ की सत्ता पर किम इल-सुंग और उसके परिवार के लोगो का अधिपत्य हैं। कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अनुसार उत्तर कोरिया में मानवाधिकार उल्लंघन का समकालीन दुनिया में कोई समानांतर नहीं है। सत्तारूढ़ परिवार के सदस्य की अगुवाई में कोरिया की श्रमिक पार्टी (डब्ल्यूपीके), देश की सत्ता चलती है और दोनों देशो के पुनर्मिलन के लिए डेमोक्रेटिक फ्रंट का नेतृत्व करता है जिसमें सभी राजनीतिक अधिकारियों के सदस्य होने की आवश्यकता होती है। राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता की विचारधारा "जुचे", 1972 में "मार्क्सवादी-लेनीनवादी के रचनात्मक प्रयोग" के रूप में संविधान में पेश की गई। राज्य के उद्यमों और सामूहिक कृषि के माध्यम से कृषि उत्पादन पर राज्य का स्वामित्व होता हैं। स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, आवास और खाद्य उत्पादन जैसी अधिकांश सेवाएं सब्सिडी वाली या राज्य-वित्त पोषित हैं। 1994 से 1998 तक, उत्तर कोरिया में अकाल पड़ा था, जिसके परिणामस्वरूप 0.24 से 0.42मिलियन लोगों की मौत हुई और देश अब भी खाद्य उत्पादन में संघर्ष कर रहा है। उत्तर कोरिया सोंगुन या "सैन्य-पहले" नीति का पालन करता है। 1.21 मिलियन की इसकी सक्रिय सेना, चीन, अमेरिका और भारत के बाद दुनिया में चौथी सबसे बड़ी है। नार्थ कोरिया एक परमाणु हथियार संपन्न देश हैं।. उत्तर कोरिया अपने आप को एक नास्तिक देश मानता है यहाँ पर कोई आधिकारिक धर्म भी नहीं है साथ ही सार्वजनिक रूप से धर्म को एक हासिए पे ही रखा जाता हैं। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और उत्तर कोरिया · और देखें »

1972 शीतकालीन ओलंपिक

1972 शीतकालीन ओलंपिक, आधिकारिक तौर पर (फ्रेंच: Les XIes Jeux olympiques d'hiver), के रूप में जाना जाता है, एक शीतकालीन बहु-खेल आयोजन था जो 3 फरवरी से 13 फरवरी 1 9 72 तक, साप्पोरो, होकाडो, जापान में आयोजित किया गया था। मेलबोर्न (1956 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक) और टोक्यो (1964 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक) के बाद यह यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बाहर आयोजित होने वाला पहला शीतकालीन ओलंपिक था और केवल उन तीसरे गेम (ग्रीष्म या सर्दियों) को आयोजित किया गया था। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और 1972 शीतकालीन ओलंपिक · और देखें »

1988 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक

1988 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक्स, आधिकारिक तौर पर XXIV ओलंपियाड खेलों के नाम से जाना जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय मल्टी-स्पोर्ट कार्यक्रम था जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 1988 को सियोल, दक्षिण कोरिया में मनाया गया। वे एशिया में आयोजित होने वाली दूसरी गर्मियों की ओलंपिक खेलों और 1964 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के बाद टोक्यो, जापान में आयोजित हुई थीं। सिओल ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने वाला सबसे बड़ा शहर है, जिसे जल्द ही 2020 में टोक्यो में बदल दिया जाएगा। सियोल खेलों में, 8,391 एथलीटों द्वारा 159 देशों का प्रतिनिधित्व किया गया: 6,197 पुरुषों और 2,194 महिलाओं। 263 घटनाएं आयोजित की गईं और 27,221 स्वयंसेवकों ने ओलंपिक तैयार करने में मदद की। 11,331 मीडिया (4,978 लिखित प्रेस और 6,353 ब्रॉडकास्टर्स) ने पूरे विश्व में खेलों को दिखाया ये दो विश्व के "हावी" खेल शक्तियों, सोवियत संघ और पूर्वी जर्मनी के लिए पिछले ओलंपिक खेलों थे, क्योंकि दोनों ने अगले ओलंपिक खेलों से पहले ही अस्तित्व समाप्त कर दिया था। खेल का उत्तर कोरिया और उसके सहयोगी क्यूबा ने बहिष्कार किया था। इथियोपिया, अल्बानिया और सेशेल्स ने आईओसी द्वारा भेजे गए निमंत्रणों का जवाब नहीं दिया। निकारागुआ ने एथलेटिक और वित्तीय विचारों के कारण भाग नहीं लिया। मेडागास्कर की भागीदारी की उम्मीद थी, और उनकी टीम 160 देशों के उद्घाटन समारोह में होने की उम्मीद थी। हालांकि, वित्तीय कारणों के कारण देश वापस ले लिया गया। इसके बावजूद, पिछले तीन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (1976, 1980 और 1984) में देखा जाने वाला बहुत बड़ा बहिष्कार को टाल दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप शीतयुद्ध काल के दौरान भाग लेने वाले देशों की सबसे बड़ी संख्या में परिणाम हुआ। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और 1988 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक · और देखें »

1998 शीतकालीन ओलंपिक

1998 शीतकालीन ओलंपिक, आधिकारिक रूप से जापान में नागानो में 7 से 22 फरवरी 1998 तक मनाया जाने वाला सर्दी का एक बहु-खेल आयोजन था। 72 देशों और 2,176 प्रतिभागियों ने सात खेलों में भाग लिया और 15 स्थानों पर 68 आयोजन किए। खेलों में महिला आइस हॉकी, कर्लिंग और स्नोबोर्डिंग की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय हॉकी लीग के खिलाड़ियों को पुरुषों की आइस हॉकी में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। मेजबान का चयन 15 जून 1991 को साल्ट लेक सिटी, ओस्टेरंड, जैका और ओस्टा पर हुआ था। टोक्यो में 1964 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और साप्पोरो में 1972 शीतकालीन ओलंपिक के बाद, वे जापान में होने वाले तीसरे ओलिंपिक खेलों और दूसरे शीतकालीन ओलंपिक थे। नागानो अब तक शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने वाले सबसे दक्षिणी शहर, स्क्वॉ घाटी के बगल में, 1960 शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी कर रहा है। खेल 1998 के शीतकालीन पैरालिंपिक्स द्वारा 5 से 14 मार्च तक सफल हुए। ये जुआन एंटोनियो समरंच के आईओसी प्रेसीडेंसी के तहत अंतिम शीतकालीन ओलंपिक खेलों थे। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और 1998 शीतकालीन ओलंपिक · और देखें »

2014 शीतकालीन ओलम्पिक

2014 का शीतकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक रूप से XXII शीतकालीन ओलम्पिक खेल, या 22वां शीतकालीन ओलम्पिक सोची, रूस में आयोजित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता है। सात खेलों की 15 स्पर्धाओं में कुल 98 प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी हैं। 7 से 23 फ़रवरी के बीच चलने वाले इन खेलों में कुल 12 नई प्रतियोगिताएं जोड़ी गयी हैं। खेल का प्राथमिक बजट 12 अरब अमेरिकी डॉलर का था, पर विभिन्न कारणों से यह बढ़कर 51 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। 44 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत पर बीजिंग में आयोजित हुए 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक से इसका बजट अधिक होने के कारण इसे यह इतिहास के सबसे महंगे ओलंपिक के रूप में देखा जाता है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और 2014 शीतकालीन ओलम्पिक · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक तौर पर XXXI ओलम्पियाड खेल, विश्व की सर्वोच्च प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता का 31वाँ संस्करण है जिसका आयोजन ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो शहर में हुआ था। इस में अमरीका पहले पायदान पर रहा था। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक तौर पर XXXII ओलम्पियाड के खेल, एक अन्तराष्ट्रीय योजनाबद्ध बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसका आयोजना 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 के बीच टोक्यो, जापान, में होना है। खेलों की मेजबानी के लिए तीन शहरों ने अपनी बोली पेश की थी: टोक्यो, मैड्रिड और इस्तांबुल। ओलम्पिक खेलों की संस्था अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने 7 सितम्बर 2013 को ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना, में अपने 125वें अधिवेशन में टोक्यो को मेजबान शहर घोषित किया था। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और 2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

2022 शीतकालीन ओलम्पिक

2022 का शीतकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक रूप से XXIV शीतकालीन ओलम्पिक खेल, एक अन्तरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसका आयोजन 2022 में चीन की राजधानी बीजिंग में होना है। इससे पहले बीजिंग 2008 के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों का भी आयोजन कर चुका है। और इस प्रकार बीजिंग विश्व का पहला और एकमात्र नगर है जो ओलम्पिक खेलों के दोनों रूपान्तरों (ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन) की मेज़बानी कर चुका है। शीतकालीन खेलों की मेज़बानी करने वाला बीजिंग अब तक का सबसे बड़ा नगर भी होगा। इन खेलों का आयोजन 4 फ़रवरी से 20 फ़रवरी 2022 तक के बीच किया जाएगा। चीन में आयोजित होने वाला यह पहला शीतकालीन ओलम्पिक खेल होगा। इन खेलों का अनुमानित बजट 3.9 अरब डॉलर है, जबकि 2008 में चीन में ही आयोजित ग्रीष्मकालीन खेलों में 43 अरब डॉलर व्यय किए गए थे। .

नई!!: 2018 शीतकालीन ओलम्पिक और 2022 शीतकालीन ओलम्पिक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

2018 शीतकालीन ओलंपिक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »