5 संबंधों: वैंकूवर, 2006 शीतकालीन ओलंपिक, 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2014 शीतकालीन ओलम्पिक।
वैंकूवर
वैंकूवर (Vancouver) ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में समुद्री किनारे पर स्थित एक शहर है। २०११ के आंकड़ों के अनुसार शहर में ६०३,००० लोग रहते है जो इसे कनाडा का आठवां सबसे बड़ा शहर बनाते है। इसके शहरी इलाके में २३ लाख लोग रहते है जो इसे देश का तिसरा सबसे अधिक आबादी वाला और पश्चिमी कनाडा का सर्वाधिक आबादी वाला शहर बनाते है। ५,२४९ वर्ग किलोमीटर में फैला वैकूवर का शहर कनेडियाई मुंसीपाल्टी का सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला शहर है जहां ५,००० से अधिक लोग रहते है। यह भाषा व वंश में अनेकता के अनुसार कनाडा का सबसे बड़ा शहर है जहां ५३% लोग ऐसे है जिनकी मातृभाषा अंग्रेज़ी नहीं है। गैसटाउन नाम की बस्ती हैस्टिंग मिल नाम की लकड़ी काटने वाली मिल के आस-पास बस गई जिसका निर्माण १८६७ में किया गया था। बढ़ कर यह ग्रेनविली कहलाने लगी और १८८६ में इसका नाम "वैंकूवर" करके इसे शहर के रूप में शामिल कर लिया गया। वैंकूवर और बर्नाबी में स्थित कई बड़े फ़िल्म निर्माण स्टूडियो ने मेट्रो वैंकूवर को उत्तरी अमेरिका का लॉस एंजिलिस और न्यू यॉर्क शहर के बाद का तिसरा सबसे बड़ा फ़िल्म निर्माण क्षेत्र बना दिया है जिसके चलते इसे उत्तरी हॉलीवूड कहा जाता है। .
नई!!: 2010 शीतकालीन ओलंपिक और वैंकूवर · और देखें »
2006 शीतकालीन ओलंपिक
2006 शीतकालीन ओलंपिक, आधिकारिक तौर पर एक्सएक्स ओलंपिक शीतकालीन खेलों (फ्रेंच: लेस एक्सएक्स जैक्स ऑलीम्पिक्सी डी हिवर) (इटालियन: एक्सएक्स गिओची ऑलिम्पिस इनवर्ली) के रूप में जाना जाता है और आमतौर पर टोरिनो 2006 के रूप में जाना जाता है, यह एक सर्दी बहु-खेल आयोजन था जिसमें आयोजित किया गया था ट्यूरिन, पिदमोंट, इटली 10 फरवरी, 2006 से। यह दूसरी बार इटली ने ओलंपिक शीतकालीन खेलों की मेजबानी की, जिसमें पहली बार 1956 में कॉर्टिना डी'एम्पेज़ो में सातवीं ओलिंपिक शीतकालीन खेलों का आयोजन किया गया था। इटली ने 1960 में रोम में XVII ओलंपियाड के खेलों की भी मेजबानी की। जून 1999 में 2006 के खेलों के लिए ट्यूरिन को मेजबान शहर के रूप में चुना गया था। आधिकारिक लोगो ने नाम "टोरिनो", शहर का इतालवी नाम प्रदर्शित किया; शहर अंग्रेजी और स्थानीय पारंपरिक भाषा, पीडमॉन्टी दोनों में "ट्यूरिन" के रूप में जाना जाता है। खेल के ओलिंपिक शुभंकरों नेवे (इतालवी में "बर्फ"), एक महिला स्नोबॉल और ग्लिज़, एक नर बर्फ घन थे। XX ओलिंपिक शीतकालीन खेलों का आधिकारिक आदर्श वाक्य था "जुनून यहाँ रहता है"। .
नई!!: 2010 शीतकालीन ओलंपिक और 2006 शीतकालीन ओलंपिक · और देखें »
2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक
२००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक या बीजिंग ओलम्पिक २००८ में बीजिंग, चीन में आयोजित हुए ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल का नाम है। इसका नारा था एक विश्व, एक स्वप्न (同一个世界 同一个梦想) और इनका आयोजन ८ अगस्त से २४ अगस्त, २००८ तक हुआ, जिसमें ११,०२८ खिलाड़ियों द्वारा २८ खेलों की ३०२ प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया गया। .
नई!!: 2010 शीतकालीन ओलंपिक और 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »
2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक
2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक (आधिकारिक तौर पर XXX ओलम्पियाड के खेल) संयुक्त राजशाही के लन्दन महानगर में 27 जुलाई से 12 अगस्त 2012 के बीच आयोजित होने हैं। लन्दन आधिकारिक तौर पर तीन आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने वाला पहला शहर बनेगा। इससे पहले लन्दन ने 1908 और 1948 में ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी की थी। खेलों की तैयारी के लिए यथेष्ट पुनर्विकास किया गया तथा इस पूरे प्रयोजन में संधारणीयता को विशेष महत्वता दी गई। इसका मुख्य केन्द्र-बिन्दु और आकर्षण 200 हैक्टेयर में फ़ैला हुआ ओलम्पिक पार्क है, जिसका निर्माण स्ट्रैटफ़ोर्ड में एक पूर्व औद्योगिक स्थल के ऊपर किया गया है। खेलों में पहले से ही उपस्थित कई स्थलों का उपयोग भी किया गया है। .
नई!!: 2010 शीतकालीन ओलंपिक और 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »
2014 शीतकालीन ओलम्पिक
2014 का शीतकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक रूप से XXII शीतकालीन ओलम्पिक खेल, या 22वां शीतकालीन ओलम्पिक सोची, रूस में आयोजित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता है। सात खेलों की 15 स्पर्धाओं में कुल 98 प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी हैं। 7 से 23 फ़रवरी के बीच चलने वाले इन खेलों में कुल 12 नई प्रतियोगिताएं जोड़ी गयी हैं। खेल का प्राथमिक बजट 12 अरब अमेरिकी डॉलर का था, पर विभिन्न कारणों से यह बढ़कर 51 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। 44 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत पर बीजिंग में आयोजित हुए 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक से इसका बजट अधिक होने के कारण इसे यह इतिहास के सबसे महंगे ओलंपिक के रूप में देखा जाता है। .
नई!!: 2010 शीतकालीन ओलंपिक और 2014 शीतकालीन ओलम्पिक · और देखें »