लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

सूची 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

२००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक या बीजिंग ओलम्पिक २००८ में बीजिंग, चीन में आयोजित हुए ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल का नाम है। इसका नारा था एक विश्व, एक स्वप्न (同一个世界 同一个梦想) और इनका आयोजन ८ अगस्त से २४ अगस्त, २००८ तक हुआ, जिसमें ११,०२८ खिलाड़ियों द्वारा २८ खेलों की ३०२ प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया गया। .

11 संबंधों: चीन मानक समय, चीनी जनवादी गणराज्य, बीजिंग, हु जिन्ताओ, ओलम्पिक खेल, कोसोवो गणराज्य, अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, अगस्त, २००८, ८ अगस्त, 1990 एशियाई खेल

चीन मानक समय

चीन मानक समय (संक्षेप में सीएसटी) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन के समय मंडल को कहा जाता है। इसे घरेलू स्तर पर बीजिंग समय भी कहते हैं। चीन में पांच भौगोलिक समय क्षेत्र होने के बावजूद, यूटीसी +08: 00 (समेकित यूनिवर्सल समय से आठ घंटे पहले) ही एकमात्र मानक ऑफसेट है। १९९१ के बाद से ही यहाँ डेलाइट सेविंग नहीं देखा गया है।timeanddate.com, चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग समय (香港時間) और मकाओ मानक समय (澳門標準時間) नामक मानकों के साथ अपने स्वयं के समय अधिकारियों को बनाए रखते हैं। ये 1992 से बीजिंग समय के बराबर हैं। इसके अतिरिक्त, २००५ में चीन के एनपीसी और सीपीपीसीसी ने प्रस्तावित किया था कि पश्चिम के प्रांत, जैसे शानक्सी, सिचुआन और चोंगक्विंग को यूटीसी +0 07: 00 के ऑफसेट का उपयोग करना चाहिए। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अभी तक मतदान नहीं हुआ है। .

नई!!: 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और चीन मानक समय · और देखें »

चीनी जनवादी गणराज्य

चीनी जनवादी गणराज्य (चीनी: 中华人民共和国) जिसे प्रायः चीन नाम से भी सम्बोधित किया जाता है, पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। १.३ अरब निवासियों के साथ यह विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और ९६,४१,१४४ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ यह रूस और कनाडा के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है। इतना विशाल क्षेत्रफल होने के कारण इसकी सीमा से लगते देशों की संख्या भी विश्व में सर्वाधिक (रूस के बराबर) है जो इस प्रकार है (उत्तर से दक्षिणावर्त्त): रूस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यान्मार, भारत, भूटान, नेपाल, तिबत देश,पाकिस्तान, अफ़्गानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कज़ाख़िस्तान। उत्तर पूर्व में जापान और दक्षिण कोरिया मुख्य भूमि से दूरी पर स्थित हैं। चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना १ अक्टूबर, १९४९ को हुई थी, जब साम्यवादियों ने गृहयुद्ध में कुओमिन्तांग पर जीत प्राप्त की। कुओमिन्तांग की हार के बाद वे लोग ताइवान या चीनी गणराज्य को चले गए और मुख्यभूमि चीन पर साम्यवादी दल ने साम्यवादी गणराज्य की स्थापना की। लेकिन चीन, ताईवान को अपना स्वायत्त क्षेत्र कहता है जबकि ताइवान का प्रशासन स्वयं को स्वतन्त्र राष्ट्र कहता है। चीनी जनवादी गणराज्य और ताइवान दोनों अपने-अपने को चीन का वैध प्रतिनिधि कहते हैं। चीन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो अभी भी अस्तित्व में है। इसकी सभ्यता ५,००० वर्षों से अधिक भी पुरानी है। वर्तमान में यह एक "समाजवादी गणराज्य" है, जिसका नेतृत्व एक दल के हाथों में है, जिसका देश के २२ प्रान्तों, ५ स्वायत्तशासी क्षेत्रों, ४ नगरपालिकाओं और २ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों पर नियन्त्रण है। चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य भी है। यह विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक और दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और एक मान्यता प्राप्त नाभिकीय महाशक्ति है। चीनी साम्यवादी दल के अधीन रहकर चीन में "समाजवादी बाज़ार अर्थव्यवस्था" को अपनाया जिसके अधीन पूंजीवाद और अधिकारवादी राजनैतिक नियन्त्रण सम्मित्लित है। विश्व के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक ढाँचे में चीन को २१वीं सदी की अपरिहार्य महाशक्ति के रूप में माना और स्वीकृत किया जाता है। यहाँ की मुख्य भाषा चीनी है जिसका पाम्परिक तथा आधुनिक रूप दोनों रूपों में उपयोग किया जाता है। प्रमुख नगरों में बीजिंग (राजधानी), शंघाई (प्रमुख वित्तीय केन्द्र), हांगकांग, शेन्ज़ेन, ग्वांगझोउ इत्यादी हैं। .

नई!!: 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और चीनी जनवादी गणराज्य · और देखें »

बीजिंग

बीजिंग (北京) (या पेय्चीङ) चीनी जनवादी गणराज्य, की राजधानी है। बीजिंग का अर्थ है "उत्तरी राजधानी", जबकि नान्जिंग का अर्थ है "दक्षिणी राजधानी"। बीजिंग १९४९ में साम्यवादी क्रान्ति के बाद से निरन्तर चीन की राजधानी है और उस समय तक यह विभिन्न कालों में अलग-अलग अवधियों तक चीन की राजधानी रहा है। बीजिंग, देश के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और चार नगरपालिकाओं में से एक है। इसका अर्थ है कि इन चारों नगरपालिकाओं को प्रान्तों के बराबर दर्जा प्राप्त है और यह उसी प्रकार का स्वशासन चलाते हैं जैसे कि कोई अन्य प्रान्त। १८२८ से पूर्व बीजिंग विश्व का सबसे बड़ा नगर था। मध्य बीजिंग में जनवरी २००७ में लगभग ७६ लाख लोग रह रहे थे। उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहां की कुल जनसंख्या १ करोड़ ७५ लाख के लगभग है, जिसमें से १ करोड़ २० लाख के लगभग स्थाई निवासियों के रूप में पंजीकृत हैं और शेष ५५ लाख लोग अस्थाई अप्रवासी निवासी हैं। बीजिंग और उपनगरीय क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल बेल्जियम का लगभग आधा है। बीजिंग, चीन का सांस्कृतिक और राजनैतिक केन्द्र है, जबकि चीन का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर शंघाई देश का वित्तीय केन्द्र है और जो हांगकांग के साथ इस पदवी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में है। अपने पूरे दीर्घकालिक इतिहास के दौरान बीजिंग ने अपनी एक विविध और विशिष्ट विरासत का विकास किया है। एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका, बीजिंग को "विश्व के महानतम" नगरों में से एक मानता है। सबसे प्रसिद्ध है त्यानमन चौक, जहां से "निषिद्ध नगर", "शाही महल" और "निषिद्ध नगर के मन्दिर" का मार्ग जाता है, जो १९८७ से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यूनेस्कों सूची में "स्वर्ग का मन्दिर", "ग्रीष्मकालीन महल", "लामा मन्दिर" और "कन्फ़्यूशियस मन्दिर" भी हैं।.

नई!!: 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और बीजिंग · और देखें »

हु जिन्ताओ

हान्यू पिनयिनHú Jǐntāo साधारणीकृत चीनी胡锦涛 पारंपरिक चीनी胡錦濤 पारिवारिक नामHu क्रम:चौथा राष्ट्रपति सेवाकाल:15 मार्च 2003 - वर्तमान पूर्ववर्ती:जिंयाग जेमिन उत्तराधिकारी: --- जन्मतिथी:दिसंबर 21, 1942 जन्मस्थान: जियांगान, जियांग्सु, चीन पत्नी:लिऊ योंगुकिंग राजनैतिक दल:चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी 15 दिसंबर 1942 को जन्मे श्री हु जिन्ताओ 15 नवम्बर 2002 को चीन के कम्यूनिस्ट पार्टी के महासचिव बने और 15 मार्च सन 2003 जियांग जेमिन के निधन के बाद से चीन के राष्ट्रपति हैं। .

नई!!: 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और हु जिन्ताओ · और देखें »

ओलम्पिक खेल

ओलम्पिक खेल वर्तमान की प्रतियोगिताओं में अग्रणी खेल प्रतियोगिता है जिसमे हज़ारों एथेलीट कई प्रकार के खेलों में भाग लेते हैं। ओलम्पिक की शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिताओं में २०० से ज्यादा देश प्रतिभागी के रूप में शामिल होते हैं। ओलम्पिक खेल प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल से आयोजित किये जाते हैं। ओलम्पिक खेलों का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति करती है। .

नई!!: 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और ओलम्पिक खेल · और देखें »

कोसोवो गणराज्य

कोसोवो बाल्कन क्षेत्र में स्थित एक विवादास्पद क्षेत्र है। यह स्वघोषित राज्य कोसोवो गणराज्य द्वारा नियंत्रित है, जिसका कमोबेश पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण है, केवल कुछ सर्ब क्षेत्र को छोड़कर। सर्बिया संविधान (2006) के अंतर्गत सर्बिया कोसोवो को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं देता, बल्कि उसे अपने संप्रभु क्षेत्र के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र शासित क्षेत्र, कोसोवो और मेतोहिजा स्वशासी प्रान्त मानता है। इस विवाद के बावजूद कोसोवो एक लैंडलॉक (चारो ओर जमीन से घिरा) देश है, जिसके उत्तर और पूर्व में सर्बिया स्थित है, दक्षिण में मेसाडोनिया गणराज्य, पश्चिम में अल्बानिया और उत्तरपश्चिम में मोन्टेग्रो स्थित है। कोसोवो की राजधानी और सबसे बड़ा शहर प्रिस्टिना है। अन्य बड़े शहरों में पेक, प्रेजरन, जाकोवा और मित्रोविका शामिल हैं। .

नई!!: 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और कोसोवो गणराज्य · और देखें »

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) (International Olympic Committee (IOC); Comité international olympique (CIO)) एक अन्तर्राष्ट्रीय समिति है जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैण्ड के लॉज़ेन में स्थित है। इसकी स्थापना पियरे डे कोबेर्टिन ने 23 जून 1894 को कि थी तथा यूनानी व्यापारी देमित्रिस विकेलस इसके प्रथम अध्यक्ष बने थे। वर्तमान समय में विश्व की कुल 205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया (एनओसी) इसकी सदस्य हैं। .

नई!!: 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति · और देखें »

अगस्त

अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर और जूलियन कैलेंडर का आठवाँ महीना है। यह उन सात महीनों में से एक है जिनके दिनों की संख्या ३१ होती है।.

नई!!: 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और अगस्त · और देखें »

२००८

२००८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और २००८ · और देखें »

८ अगस्त

8 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 220वॉ (लीप वर्ष में 221 वॉ) दिन है। साल में अभी और 145 दिन बाकी है। .

नई!!: 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और ८ अगस्त · और देखें »

1990 एशियाई खेल

ग्यारहवें एशियाई खेल २२ सितंबर से ७ अक्टूबर, १९९० के बीच बीजिंग, चीन में आयोजित किए गए थे। चीन में आयोजित होने वाली यह प्रथम विशाल-स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता थी। कुल ३७ एशियाई देहों से ६,१२२ खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया और २९ क्रीड़ाओं में प्रतिद्वन्दिता की। पहली बार सम्मिलित किए गए खेल थे सॉफ़्टबॉल, सेपक टाक्रौ, वूशू, कबड्डी और नौकायन। .

नई!!: 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और 1990 एशियाई खेल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

2008 ग्रीष्मकालीन ओलपिंक, 2008 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, बीजिंग २००८ ओलंपिक, बीजिंग २००८ ओलंपिक्स, २००८ बेइजिंग ओलम्पिक खेल, २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, २००८ ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, २००८ ऑलंपिक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »