लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कुनाल वर्मा

सूची कुनाल वर्मा

कुनाल वर्मा (Kunaal vermaa) एक भारतीय गायक व गीतकार हैं। वह सांगस्टर म्यूजिक के संस्थापक भी हैं। कुनाल 2015 में आयी फिल्म हमारी अधूरी कहानी के गीत "हसी" से प्रसिद्ध हुये, जिसका संगीत उनके मित्र "अमि मिश्रा" ने दिया था। .

11 संबंधों: एमटीवी, भारत, महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, मोहित सूरी, राजस्थान, श्रेया घोषाल, हमारी अधूरी कहानी, हाफ गर्लफ्रेंड (फ़िल्म), गीतकार, 1920 लंदन

एमटीवी

एमटीवी (MTV) एक अमेरिकी केबल और सेटेलाइट टेलीविजन चैनल है, जिसका संचालन वायकॉम की एक शाखा, वायकॉम मीडिया नेटवर्क कर रहा है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है। इसे 1 अगस्त 1981 से शुरू किया गया था। ये मूल रूप से संगीत वाले वीडियो का प्रसारण करता है। पहले एमटीवी का पहला लक्ष्य युवा वयस्कों पर था, लेकिन अब ये लक्ष्य किशोरों पर है। इनमें खास कर उच्च विद्यालय और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर ध्यान केन्द्रित किया। पिछले कुछ सालों में एमटीवी ने धीरे धीरे संगीत वाले वीडियो को दिखाना कम करने लगा और अब इसके कार्यक्रम में मुख्य रूप से वास्तविक, हास्य, नाटक आदि कार्यक्रम और कुछ अन्य धारावाहिकों और फिल्मों को भी दिखाने लगा, जिसमें संगीत वाले वीडियो को काफी कम स्थान मिलने लगा। ये कुछ राजनीति से जुड़े चीजों को भी दिखाने लगा। अपने कई जगह ध्यान लगाने को लेकर इस नेटवर्क को कई दर्शकों और संगीतकारों के आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। इसके सेंसरशिप और सामाजिक सक्रियता वाले मुद्दों आदि के इसके दर्शकों पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण ये कई वर्षों से चर्चा का विषय बनता आ रहा है। .

नई!!: कुनाल वर्मा और एमटीवी · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: कुनाल वर्मा और भारत · और देखें »

महेश भट्ट

महेश भट्ट (जन्म: 20 सितंबर, 1948) भारतीय हिन्दी फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इन्होंने मंज़िलें और भी हैं (1974) से अपने निर्देशन कार्य की शुरुआत की थी। इनके द्वारा निर्देशित फिल्म सारांश (1984) मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिखाया गया था और साथ ही इसके कहानी लिखने के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। यह अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ कब्ज़ा (1988) नामक फिल्म के निर्माण के साथ ही निर्माता भी बन गए। महेश भट्ट की पत्नी का नाम .

नई!!: कुनाल वर्मा और महेश भट्ट · और देखें »

मुकेश भट्ट

मुकेश भट्ट हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता हैं। .

नई!!: कुनाल वर्मा और मुकेश भट्ट · और देखें »

मोहित सूरी

मोहित सूरी (जन्म: 11 अप्रैल 1981) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक हैं, जिन्हें मुख्यतः फ़िल्म कलयुग (2005) और आवारापन (2007) के लिए जाता है। उनके चाचा निर्देशक महेश भट्ट हैं और इमरान हाशमी और पूजा भट्ट चचेरे भाई हैं। उन्होंने ३ अर्ध-उत्तर कथा फ़िल्में राज: दि मिस्ट्री कॉन्टीन्यूज, मर्डर २ (2011) और आशिकी २ (2013) निर्देशित की हैं। जिनके प्रथम भाग को निर्देशित नहीं किया। .

नई!!: कुनाल वर्मा और मोहित सूरी · और देखें »

राजस्थान

राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं। जयपुर राज्य की राजधानी है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है। पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है। .

नई!!: कुनाल वर्मा और राजस्थान · और देखें »

श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल (जन्म तारीख़: 12 मार्च 1984) एक भारतीय पार्श्व गायिका है। उन्होंने बॉलीवुड में, क्षेत्रीय फिल्मों बहुत सारे गाने गाए और कस्तूरी जैसे भारतीय धारावाहिकों के लिए भी गाया है। हिंदी के अलावा, उन्होंने असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में भी गाने गाए हैं। .

नई!!: कुनाल वर्मा और श्रेया घोषाल · और देखें »

हमारी अधूरी कहानी

हमारी अधूरी कहानी एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण महेश भट्ट ने किया है। साथ ही यह इस फ़िल्म के लेखक और प्रस्तोता भी हैं। इस फ़िल्म में इमरान हाशमी, विद्या बालन और राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फ़िल्म 12 जून 2015 को सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: कुनाल वर्मा और हमारी अधूरी कहानी · और देखें »

हाफ गर्लफ्रेंड (फ़िल्म)

हाफ गर्लफ्रेंड २०१७ की एक भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। .

नई!!: कुनाल वर्मा और हाफ गर्लफ्रेंड (फ़िल्म) · और देखें »

गीतकार

गीतकार गीतों की रचना करते हैं। उनका काम बोल यानी शब्द लिखना होता हैं। उन्हें ऐसे शब्द लिखने होते हैं कि संगीतकार उचित धुन के साथ उन्हें निर्मित करें। भारतीय फिल्मों में संगीतकारों के साथ गीतकारों का बहुत महत्व है। हिन्दी फ़िल्मों में कई प्रकार के गीतकार रहे हैं। कुछ गजल और सूफ़ी परम्परा के बोल लिखते तो दूसरी ओर कुछ सरल भाषा का उपयोग करते हैं। .

नई!!: कुनाल वर्मा और गीतकार · और देखें »

1920 लंदन

1920 लंदन भारतीय बॉलीवुड हॉरर फ़िल्म है, जिसका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने व निर्माण विक्रम भट्ट ने किया है। इसमें शरमन जोशी और मीरा चोपड़ा मुख्या भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म 6 मई 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। .

नई!!: कुनाल वर्मा और 1920 लंदन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Kunaal Vermaa

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »