लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२५ जुलाई

सूची २५ जुलाई

२५ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २०६वॉ (लीप वर्ष में २०७ वॉ) दिन है। साल में अभी और १५९ दिन बाकी है। .

14 संबंधों: चार्ल्स डि गॉल विमानक्षेत्र, एयर फ्रांस, न्यूयॉर्क, प्रथम महिला, भारत, राष्ट्रपति, सुधीर फड़के, कॉनकॉर्ड, १८१३, १८३७, १९०५, १९४८, २०००, २००७

चार्ल्स डि गॉल विमानक्षेत्र

पैरिस चार्ल्स डि गॉल विमानक्षेत्र (Aéroport Paris-Charles de Gaulle), जिसे रॉएज़्ज़ एयरपोर्ट (या फ़्रांसीसी में मात्र रॉएज़) भी कहते हैं, विश्व के प्रधान विमानन केन्द्रों में से एक, एवं फ़्रांस का सबसे बड़ा विमानक्शःएत्र है। इसका नाम फ़्रांस के फ़्री फ़्रेंच फ़ोर्सेज़ के नेता एवं फ़्रेंच फ़िफ़्थ रिपब्लिक के संस्थापक चार्ल्स डि गॉल (1890–1970) के नाम पर रखा गया है। यह विमानक्षेत्र फ़्रांस के कम्यून्स के दूरी पर पैरिस के उत्तर पूर्व दिशा में स्थित है। वर्ष २०११ में विमानक्षेत्र से 60,970,551 यात्रियों एवं 514,059 विमानों का आवागमन हुआ था। जिसके कारण यह याट्री आवागमन में विश्व के छठे व्यस्ततम विमानक्षेत्र एवं यूरोप के दूसरे व्यस्ततम विमानक्षेत्र (लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र के बाद) गिना गया। विमान यातायात की दृष्टि से यह विमानक्षेत्र विश्व का दसवां व्यस्ततम एवं यूरोप का व्यस्ततम गिना गया है। कार्गो ट्रैफ़िक के आंकड़ों में इसे विश्व का पाँचवां व्यस्ततम एवं फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र के बाद यूरोप का दूसरा व्यस्ततम विमानक्षेत्र आंका गया, जहां से 2,087,952 मीट्रिक टन कार्गो माल २०११ में आवागमन हुआ। .

नई!!: २५ जुलाई और चार्ल्स डि गॉल विमानक्षेत्र · और देखें »

एयर फ्रांस

यह विश्व की एक प्रमुख वायुयान सेवा हैं | .

नई!!: २५ जुलाई और एयर फ्रांस · और देखें »

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: २५ जुलाई और न्यूयॉर्क · और देखें »

प्रथम महिला

किसी देश के राष्ट्रपति की पत्नि को प्रथम महिला भी कहा जाता है। .

नई!!: २५ जुलाई और प्रथम महिला · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: २५ जुलाई और भारत · और देखें »

राष्ट्रपति

राष्ट्रपति किसी देश की सरकार का सांवैधानिक प्रमुख होता है। .

नई!!: २५ जुलाई और राष्ट्रपति · और देखें »

सुधीर फड़के

सुधीर फडके (25 जुलाई 1919 - 29 जुलाई 2002) ख्यातलब्ध मराठी एवं हिन्दी संगीतकार तथा गायक थे। वे मराठी फिल्मों एवं मराठी सुगम संगीत के प्रतीक थे और पाँच दशकों तक इस क्षेत्र में छाए रहे। मराठी के अतिरिक्त उन्होने हिन्दी फिल्मों के लिए भी संगीत रचना की। वे 'बाबूजी' के नाम से प्रसिद्ध थे। शास्त्रीय संगीत पर आधारित गीतों की संगीत संरचना में वे सिद्धहस्त थे। 1961 में आई फिल्म 'भाभी की चूड़ियाँ' में दिया गया उनका संगीत अत्यन्त लोकप्रिय हुआ। .

नई!!: २५ जुलाई और सुधीर फड़के · और देखें »

कॉनकॉर्ड

Aérospatiale-BAC Concorde एक टर्बोजेट-चालित यात्री विमान, एक सुपरसोनिक परिवहन (SST) है। यह इंग्लैंड और फ्रांसिसि सरकार का संयुक्त उत्पाद है। इसका निर्माण एयरोस्पेशियल और ब्रितानी विमान निगमकी संयुक्त प्रौद्योगिकी से हुआ है। इसने 1969 में पहली बार उड़ान भरा तथा 1976 से अपनी सेवाएं देनी प्रारंभ कर दी। इसकी सेवाएं अगले 27 वर्षों तक जारी रही। इसने लंदन के हीथ्रो (ब्रिटिश एयरवेज़) और पेरिस के चार्ल्स डे गॉले हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसीके लिए नियमित रूप से उड़ाने भरी। रिकॉर्ड गति से चलने वाले इस विमान ने अन्य विमानों की तुलना में इस ट्रांस-अटलांटिक दूरी को आधे समय में तय की। इसलिए यह विमानन कंपनियों और यात्रियों के लिए काफी लाभप्रद साबित हुआ। इस तरह के केवल 20 विमानों का निर्माण किया गया जो इस बात का द्योतक है कि इसका विकास आर्थिक दृष्टि से नुकसानदायक था। इस विमान को खरीदने के लिए एयर फ़्रांस और ब्रिटिश एयरवेज़ को उनकी सरकारों द्वारा आर्थिक सहायता दी गई थी। 25 जुलाई 2000 को एयर फ्रांस का न्युयॉर्क की उड़ान पर जा रहा कॉनकॉर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 113 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस एकमात्र दुर्घटना, 11 सितंबर 2001 के हमलों से उत्पन्न होने वाले आर्थिक प्रभाव और अन्य कारकों के परिणामस्वरूप, 24 अक्टूबर 2003 में इसका प्रचालन बंद कर दिया गया। 26 नवम्बर 2003 को इसने आखिरी उड़ान भरी। एक पूर्व एयर फ़्रांस कॉनकॉर्ड (F-BTSD) की बहाली का प्रयास जारी है और आशा व्यक्त की जा रही है कि वह 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक समय पर उड़ान भरेगा। यह कई संस्थाओं द्वारा विमानन प्रतीक के रूप में सम्मानित हुआ। .

नई!!: २५ जुलाई और कॉनकॉर्ड · और देखें »

१८१३

1813 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २५ जुलाई और १८१३ · और देखें »

१८३७

1837 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २५ जुलाई और १८३७ · और देखें »

१९०५

1905 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २५ जुलाई और १९०५ · और देखें »

१९४८

1948 ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। .

नई!!: २५ जुलाई और १९४८ · और देखें »

२०००

2000 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २५ जुलाई और २००० · और देखें »

२००७

वर्ष २००७ सोमवार से प्रारम्भ होने वाला ग्रेगोरी कैलंडर का सामान्य वर्ष है। .

नई!!: २५ जुलाई और २००७ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

25 जुलाई

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »