लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हॉग्वार्ट्स

सूची हॉग्वार्ट्स

हॉग्वार्ट्स (Hogwarts School of Witchcraft and Wizardry).

15 संबंधों: ऐल्बस डम्बल्डोर, डोलोरिस अम्ब्रिज, ब्रिटेन, मगलू, रूबियस हैग्रिड, लातिन भाषा, सेवेरस स्नेप, हिन्दी, हैरी पॉटर, जादुई काढ़े, ज्योतिष, जे॰ के॰ रोलिंग, गरूडद्वार, गुप्त-कलाओं से रक्षा, क्विडिच

ऐल्बस डम्बल्डोर

प्रोफेसर ऐल्बस पर्सिवल वुल्फ्रिक ब्रायन डम्बलडोर (Professor Albus Percival Wulfric Brian Dumbledore) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) श्रृंखला में एक जादूगर हैं। वे इस श्रृंखला के प्रमुख किरदार हैरी पॉटर के दोस्त और शुभचिन्तक है। वो तन्त्र-मन्त्र और जादू के विद्यालय हॉग्वार्ट्स के प्रधानाचार्य हैं। डम्बलडोर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) इंसानों से प्रेम और सहानुभूति भी रखते हैं। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ने में डम्बलडोर ने हैरी की कई बार मदद की है। ज़्यादातर जादूगर डम्बलडोर को दुनिया का महानतम और शक्तिशाली जादूगर मानते हैं। यहाँ तक कि ख़ुद लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट भी उनसे डरता है। वह फीयनिक्स की फौज के संस्थापक और नेता है। यह समूव इस श्रृंखला में अनिष्ट देव वोल्डेमॉर्ट से लड़ने के लिए समर्पित है। रोलिंग का कहना है कि डम्बल्डोर का अंग्रेज़ी शब्दकोश का अर्थ मधुमक्खी है। रोलिंग के अनुसार डम्बलडोर 1881 में पैदा हुए थे और उनकी मौत 1997 में हुयी थी। उनकी मौत 115 - 116 वर्ष की उम्र में हुई थी। .

नई!!: हॉग्वार्ट्स और ऐल्बस डम्बल्डोर · और देखें »

डोलोरिस अम्ब्रिज

डोलोरिस अम्ब्रिज (en:Dolores Umbridge) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला की एक काल्पनिक पात्र है। वो पहले जादूमन्त्री कॉर्नेलियस फ़ज की वरिष्ठ सचिव थी, पर उपन्यास की पाँचवी कड़ी में तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स में काली कलाओं से आत्मरक्षा का विषय पढ़ाने आ जाती है (फ़ज के निर्देश पर, जिससे कि जादू-मन्त्रालय स्कूल में अपनी मनचाही दख़लन्दाज़ी कर सके)। वहाँ आकर वो हैरी पॉटर का जीना मुश्किल कर देती है और हमेशा साबित करने पर तुली रहती है कि हैरी दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के वापस आने की ख़बर के बारे में झूठ बोल रहा है। बाद में वो मन्त्रालय की तरफ़ से स्कूल की उच्च निरीक्षिका और उसके बाद कुछ समय के लिये प्रधानाचार्या भी बन जाती है। उसे एक बहुत ही मोटी और नाटी (मेंढक समान) औरत के रूप में दर्शाया गया है जो हमेशा मींठी बोली बोलने का ढ़ोंग करती रहती है। श्रेणी:हैरी पॉटर cs:Ministerstvo kouzel#Dolores Umbridgeová de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Dolores Umbridge en:Ministry of Magic#Dolores Umbridge fr:Lieux dans l’univers de Harry Potter#Ministère de la Magie no:Ansatte ved Galtvort høyere skole for hekseri og trolldom#Venke Dolorosa Uffert pl:Pracownicy Ministerstwa Magii#Dolores Umbridge ru:Долорес Амбридж.

नई!!: हॉग्वार्ट्स और डोलोरिस अम्ब्रिज · और देखें »

ब्रिटेन

ब्रिटेन शब्द का प्रयोग हालाँकि आम तौर पर हिंदी में संयुक्त राजशाही अर्थात् यूनाइटेड किंगडम देश का बोध करने के लिए होता है, परंतु इसका उपयोग अन्य सन्दर्भों के लिए भी हो सकता है.

नई!!: हॉग्वार्ट्स और ब्रिटेन · और देखें »

मगलू

मगलू (en:Muggle) शब्द जे. के. रोलिंग द्वारा रचित काल्पनिक हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में उन इंसानों के लिये प्रयुक्त होता है जो सामान्य होते हैं और उनमें जादुई ख़ून या जादुई शक्ति नहीं होती। एक गैर जादुई व्यक्ति जिनके माता पिता जादूगर हैं स्क्विब होता है। श्रेणी:हैरी पॉटर.

नई!!: हॉग्वार्ट्स और मगलू · और देखें »

रूबियस हैग्रिड

रूबियस हैग्रिड हॉग्वर्ट्स का गेम-कीपर (चाबियों का रखवाला) है। हैग्रिड एक हाफ-जाएंट (विशाल-मानव) है और वो कई सालों से हॉवग्वर्ट्स में ही रह रहा है। हैग्रिड की मां एक जाएंट थी और पिता एक मनुष्य जादूगर और हैग्रिड के पिता की मौत जब वह छोटा था, तभी हो गई थी। हैग्रिड हैरी और उसके दोस्तों का काफी अच्छा मित्र है। हैग्रिड हॉग्वर्ट्स में जादूई प्राणियों की देख-रेख का विषय पढ़ाता है। हैग्रिड के कई पालतू जादूई जीव है और सभी काफी खतरनाक है। .

नई!!: हॉग्वार्ट्स और रूबियस हैग्रिड · और देखें »

लातिन भाषा

लातीना (Latina लातीना) प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की राजभाषा थी। आज ये एक मृत भाषा है, लेकिन फिर भी रोमन कैथोलिक चर्च की धर्मभाषा और वैटिकन सिटी शहर की राजभाषा है। ये एक शास्त्रीय भाषा है, संस्कृत की ही तरह, जिससे ये बहुत ज़्यादा मेल खाती है। लातीना हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसी से फ़्रांसिसी, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई और पुर्तगाली भाषाओं का उद्गम हुआ है (पर अंग्रेज़ी का नहीं)। यूरोप में ईसाई धर्म के प्रभुत्व की वजह से लातीना मध्ययुगीन और पूर्व-आधुनिक कालों में लगभग सारे यूरोप की अंतर्राष्ट्रीय भाषा थी, जिसमें समस्त धर्म, विज्ञान, उच्च साहित्य, दर्शन और गणित की किताबें लिखी जाती थीं। .

नई!!: हॉग्वार्ट्स और लातिन भाषा · और देखें »

सेवेरस स्नेप

सेवेरस स्नेप (Severus Snape) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक मुख्य पात्र है। वो तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय में प्रोफ़ेसर है। वैसे तो वो जादुई काढ़े का विषय पढ़ता था, लेकिन उपन्यास की छठी कड़ी में वो काली कलाओं से आत्मरक्षा का अध्यापक बन गया। उपन्यास की कहानी में स्नेप का किरदार बहुत विवादास्पद है। वो हैरी पॉटर से बहुत चिढ़ता है और उसको हमेशा तंग करता रहता है। वो पहले दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के गिरोह का सदस्य था, पर बाद में (डम्बल्डोर के अनुसार) अपनी जान पर खेलकर वोल्डेमॉर्ट के ख़िलाफ हो गया और डम्बल्डोर के साथ हो लिया। डम्बल्डोर उसपर बहुत अधिक भरोसा करता है, लेकिन स्नेप वोल्डेमॉर्ट और उसके साथियों के सम्पर्क में भी है। उपन्यास की छठी कड़ी में स्नेप डम्बल्डोर की हत्या कर देता है। श्रेणी:हैरी पॉटर de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Severus Snape.

नई!!: हॉग्वार्ट्स और सेवेरस स्नेप · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: हॉग्वार्ट्स और हिन्दी · और देखें »

हैरी पॉटर

हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है। इसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों में से पहले पान्च पर इन्हीं नामों की हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है। .

नई!!: हॉग्वार्ट्स और हैरी पॉटर · और देखें »

जादुई काढ़े

जादुई काढ़े (Potions) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में ज़िक्र तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स में पढ़ाया जाने वाला एक विषय है। इस विषय में जादूई काढे, दवाईयां आदि बनाना सिखाया जाता है। हैरी के सालो में इस विषय को सेवेरस स्नेप (Severus Snape) पढाते थे। कहा जाता है कि यही हॉगवर्ट्स के विषयों में सबसे कठिन है। श्रेणी:हैरी पॉटर.

नई!!: हॉग्वार्ट्स और जादुई काढ़े · और देखें »

ज्योतिष

ज्‍योतिष या ज्यौतिष विषय वेदों जितना ही प्राचीन है। प्राचीन काल में ग्रह, नक्षत्र और अन्‍य खगोलीय पिण्‍डों का अध्‍ययन करने के विषय को ही ज्‍योतिष कहा गया था। इसके गणित भाग के बारे में तो बहुत स्‍पष्‍टता से कहा जा सकता है कि इसके बारे में वेदों में स्‍पष्‍ट गणनाएं दी हुई हैं। फलित भाग के बारे में बहुत बाद में जानकारी मिलती है। भारतीय आचार्यों द्वारा रचित ज्योतिष की पाण्डुलिपियों की संख्या एक लाख से भी अधिक है। प्राचीनकाल में गणित एवं ज्यौतिष समानार्थी थे परन्तु आगे चलकर इनके तीन भाग हो गए।.

नई!!: हॉग्वार्ट्स और ज्योतिष · और देखें »

जे॰ के॰ रोलिंग

जे. के. रोलिंग जे.

नई!!: हॉग्वार्ट्स और जे॰ के॰ रोलिंग · और देखें »

गरूडद्वार

गरूडद्वार (Gryffindor) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) में हॉग्वार्ट्स का एक दल है | यहाँ पर हैरी पॉटर, हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीज़्ली को चुन्हा गया था | इस दल में साहस, बहादुरी, निष्ठा तंत्रिका और शिष्टता का मेहतव है | इसके शुभंकर शेर है और रंग लाल और सोने का हैं | इस दल की प्रमुख प्रोफेसर मेक. गॉनीकल है | इस दल के संस्थापक गौरव गरूडद्वार थे | श्रेणी:हैरी पॉटर.

नई!!: हॉग्वार्ट्स और गरूडद्वार · और देखें »

गुप्त-कलाओं से रक्षा

गुप्त-कलाओं से रक्षा (Defense Against the Dark Arts) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में ज़िक्र तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स में पढ़ाया जाने वाला एक विषय है। इसमें अनैतिक काले जादू, ख़ूँख़ार जीवों और काले जादूगरों से अपनी अत्मरक्षा करना सिखाया जाता है। हैरी के पहले साल में गुप्त-कलाओं के अध्यापक थे- प्र क्वीरिल| दूसरे साल में थे- गिलड्रोय लौक-हार्ट, तीसरे साल में थे- आर जे ल्यूपिन, चौथे साल में थे एलेस्टर 'मैड-आई' मूडी और पांचवें साल में थीं डोलेरस अमब्रिज| .

नई!!: हॉग्वार्ट्स और गुप्त-कलाओं से रक्षा · और देखें »

क्विडिच

क्विडिच (Quidditch) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में ज़िक्र एक जादुई खेल है। इसे दो टीमें झाड़ुओं पर उड़ते हुए खेलती हैं। हैरी पॉटर ख़ुद एक अच्छा क्विडिच खिलाड़ी है। .

नई!!: हॉग्वार्ट्स और क्विडिच · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हॉग्वर्ट्स, हॉग्वाट्स

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »