लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

माईली सायरस

सूची माईली सायरस

माईली रे सायरस (जन्म नाम डेस्टिनी होप सायरस जन्म तिथि 23 नवम्बर 1992) एक अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री और लेखिका है। सायरस डिजनी चैनल श्रृंखला हैना मॉण्टेना में प्रमुख चरित्र के अभिनय के लिए विशेष रूप से जानी जाती है। हैना मॉण्टेना की सफलता को ध्यान में रखकर अक्टूबर 2006 में एक साउण्डट्रैक CD प्रसारित की गई, जिसमें समारोह में गाये उसके आठ गाने हैं। सायरस के एकल म्युज़िक करियर की शुरुआत 23 जून 2007 को उसके पहले एलबम, मीट माईली सायरस के रिलीज़ के साथ हुई.

26 संबंधों: चेरोकी, टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका), टिम बर्टन, ट्विटर, टोरोंटो, द वॉशिंगटन पोस्ट, दि न्यू यॉर्क टाइम्स, पॉप म्यूज़िक, बाइबिल, मारिया कैरी, यूट्यूब, यूनाइटेड किंगडम, रॉक ऐन्ड रोल​, लंदन, समलैंगिक विवाह, समलैंगिकता, संयुक्त राज्य, स्वर्ग लोक, हॉलीवुड, जोनास ब्रदर्स, ईसाई, गायक, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, कनाडा, अभिनेत्री, अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी

चेरोकी

सन १८९८-१९०६ के दौरान संघीय सरकार ने पूर्व चेरोकी राष्ट्र को भंग कर दिया था, ओकलाहोमा मे नए राज्य में भारतीय क्षेत्र के समावेश के लिए।१९०६ से १९७५ तक, आदिवासी सरकार के संरचना और समारोह को स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं किया गया था। १९७५ में एक संविधान का मसौदा तैयार किया गया, जिसकि पुष्टि २६ जून, १९७६ मे हुइ और इस जनजाति ने संघीय मान्यता प्राप्त की। १९९९ में, सिनओ ने अपने संविधान में कई प्रावधानों को बदला या जोड़ा था; जिस्मे से जनजाति के पद कि नियुक्ति "चेरोकी राष्ट्र" कि गयि "ओक्लाहोमा" को हटाकर। श्रेणी:अमेरिकी आदिवासी.

नई!!: माईली सायरस और चेरोकी · और देखें »

टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका)

टाइम (Time) अमेरिकी साप्ताहिक समाचार पत्रिका है जिसका प्रकाशन न्यू यॉर्क शहर से होता है। इसकी स्थापना 1923 में हुई थी और कई दशकों तक इस पर हॅनरी ल्यूस का प्रभुत्व रहा। टाइम के विश्व में कई विभिन्न संस्करण प्रकाशित होते हैं। यूरोपीय संस्करण टाइम यूरोप (पूर्व नाम: टाइम अटलांटिक) का प्रकाशन लंदन से होता है और यह मध्य पूर्व, अफ़्रीका और 2003 से लॅटिन अमेरिका को कवर करता है। एशियाई संस्करण टाइम एशिया हॉन्ग कॉन्ग से संचालित होता है। दक्षिण प्रशांत संस्करण सिडनी में आधारित है और इसमें ऑस्ट्रेलिया व न्यूज़ीलैंड सहित प्रशांत महासागर के द्वीप समूह कवर किए जाते हैं। 2008 में टाइम ने अपना कनाडा में स्थापित विज्ञापनदाता संस्करण बंद कर दिया था। साप्ताहिक समाचार पत्रिकाओं की श्रेणी में टाइम का संचलन विश्व में सर्वाधिक है। वर्ष 2014 के अनुसार, इसका कुल संचलन 3,281,557 प्रतियों का है, जो इसे अमेरिका की सर्वाधिक संचलन वाली सभी पत्रिकाओं में दसवाँ, तथा साप्ताहिक पत्रिकाओं में दूसरा स्थान देता है। मई 2006 से अक्टूबर 2013 तक इस पत्रिका के प्रबंध संपादक रिचर्ड स्टॅंगॅल थे, जिसके बाद से नॅन्सी गिब्स इस पद पर हैं। .

नई!!: माईली सायरस और टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका) · और देखें »

टिम बर्टन

टिमोथी विलियम "टिम" बर्टन (Timothy William "Tim" Burton; जन्म २५ अगस्त १९५८) एक अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, लेखक व कलाकार है। वह बीटलजूस, एडवर्ड सिज़रहैन्ड्स, द नाइटमेयर बिफोर क्रिसमस, एड वूड, स्लीपी होलो, कॉर्प्स ब्राइड और स्विनी टोड्ड: द डीमन बार्बर ऑफ फ्लिट स्ट्रिट जैसी अँधेरी फ़िल्मों व ब्लाकबस्टर फ़िल्मों, जैसे पी-वीज़ बिग एडवेंचर, बैटमैन, प्लैनेट ऑफ़ द एप्स, चार्ली एंड द चोकोलेट फैक्ट्री और ऐलिस इन वण्डरलैण्ड के लिए लोकप्रिय है। .

नई!!: माईली सायरस और टिम बर्टन · और देखें »

ट्विटर

कोई विवरण नहीं।

नई!!: माईली सायरस और ट्विटर · और देखें »

टोरोंटो

टोरण्टो कनाडा का सबसे बड़ा नगर एवं ओण्टारियो प्रांत की राजधानी है। यह लेक ओंटारियो के उत्तर पश्चिम तट पर स्थित है एवं यहां की आबादी लगभग २.५ मिलियन है जो इसे उत्तरी अमरीका में आबादी के अनुसार पांचवा सबसे बड़ा शहर का दर्जा दिलवाता है। .

नई!!: माईली सायरस और टोरोंटो · और देखें »

द वॉशिंगटन पोस्ट

द वॉशिंगटन पोस्ट (The Washington Post) वॉशिंगटन डी॰ सी॰ का सबसे बड़ा और अभी-तक विद्यमान सबसे पुराना दैनिक समाचार पत्र है। अंग्रेजी भाषा के इस पत्र की स्थापना सन् 1877 में संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी॰ सी॰ में हुई थी। द पोस्ट का राष्ट्रीय राजनीति पर एक विशेष महत्त्व है। डीसी, मैरीलैंड और वर्जीनिया के संस्करण दैनिक संचलन के लिए मुद्रित होते हैं। समाचार पत्र व्यापकपर्ण के स्वरूप में प्रकाशित किया जाता है, जिसमें काले और सफेद दोनों रंग में मुद्रित तस्वीरों का प्रयोग होता है। .

नई!!: माईली सायरस और द वॉशिंगटन पोस्ट · और देखें »

दि न्यू यॉर्क टाइम्स

दि न्यू यॉर्क टाइम्स अमेरिका का एक दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: माईली सायरस और दि न्यू यॉर्क टाइम्स · और देखें »

पॉप म्यूज़िक

पॉप म्यूज़िक या पॉप संगीत (यह शब्द मूलतः 'पॉप्यूलर' यानी "लोकप्रिय" शब्द से निकला है) को आमतौर पर युवाओं के बाजार के अनुकूल और व्यावसायिक तौर पर रिकॉर्ड किये गए संगीत के रूप में समझा जाता है; इसमें अपेक्षाकृत छोटे और साधारण गाने शामिल होते हैं और नवीन तकनीक का इस्तेमाल कर मौजूदा धुनों को नए तरीके से पेश किया जाता है। पॉप म्यूज़िक में लोकप्रिय संगीत के अधिकांश रूपों के प्रभाव को देखा जा सकता है, लेकिन एक शैली के तौर पर ये विशेष रूप से रॉक एंड रोल और रॉक स्टाइल के बाद के रूपों से संबंधित है। .

नई!!: माईली सायरस और पॉप म्यूज़िक · और देखें »

बाइबिल

बाइबिल (अथवा बाइबल, Bible, अर्थात "किताब") ईसाई धर्म(मसीही धर्म) की आधारशिला है और ईसाइयों (मसीहियों) का पवित्रतम धर्मग्रन्थ है। इसके दो भाग हैं: पूर्वविधान (ओल्ड टेस्टामैंट) और नवविधान (न्यू टेस्टामेंट)। बाइबिल का पूर्वार्ध अर्थात् पूर्वविधान यहूदियों का भी धर्मग्रंथ है। बाइबिल ईश्वरप्रेरित (इंस्पायर्ड) है किंतु उसे अपौरुषेय नहीं कहा जा सकता। ईश्वर ने बाइबिल के विभिन्न लेखकों को इस प्रकार प्रेरित किया है कि वे ईश्वरकृत होते हुए भी उनकी अपनी रचनाएँ भी कही जा सकती हैं। ईश्वर ने बोलकर उनसे बाइबिल नहीं लिखवाई। वे अवश्य ही ईश्वर की प्रेरणा से लिखने में प्रवृत्त हुए किंतु उन्होंने अपनी संस्कृति, शैली तथा विचारधारा की विशेषताओं के अनुसार ही उसे लिखा है। अत: बाइबिल ईश्वरीय प्रेरणा तथा मानवीय परिश्रम दोनों का सम्मिलित परिणाम है। मानव जाति तथा यहूदियों के लिए ईश्वर ने जो कुछ किया और इसके प्रति मनुष्य की जो प्रतिक्रिया हुई उसका इतिहास और विवरण ही बाइबिल का वण्र्य विषय है। बाइबिल गूढ़ दार्शनिक सत्यों का संकलन नहीं है बल्कि इसमें दिखलाया गया है कि ईश्वर ने मानव जाति की मुक्ति का क्या प्रबंध किया है। वास्तव में बाइबिल ईश्वरीय मुक्तिविधान के कार्यान्वयन का इतिहास है जो ओल्ड टेस्टामेंट में प्रारंभ होकर ईसा के द्वारा न्यू टेस्टामेंट में संपादित हुआ है। अत: बाइबिल के दोनों भागों में घनिष्ठ संबंध है। ओल्ड टेस्टामेंट की घटनाओं द्वारा ईसा के जीवन की घटनाओं की पृष्ठभूमि तैयार की गई है। न्यू टेस्टामेंट में दिखलाया गया है कि मुक्तिविधान किस प्रकार ईसा के व्यक्तित्व, चमत्कारों, शिक्षा, मरण तथा पुनरुत्थान द्वारा संपन्न हुआ है; किस प्रकार ईसा ने चर्च की स्थापना की और इस चर्च ने अपने प्रारंभिक विकास में ईसा के जीवन की घटनाओं को किस दृष्टि से देखा है कि उनमें से क्या निष्कर्ष निकाला है। बाइबिल में प्रसंगवश लौकिक ज्ञान विज्ञान संबंधी बातें भी आ गई हैं; उनपर तात्कालिक धारणाओं की पूरी छाप है क्योंकि बाइबिल उनके विषय में शायद ही कोई निर्देश देना चाहती है। मानव जाति के इतिहास की ईश्वरीय व्याख्या प्रस्तुत करना और धर्म एवं मुक्ति को समझना, यही बाइबिल का प्रधान उद्देश्य है, बाइबिल की तत्संबंधी शिक्षा में कोई भ्रांति नहीं हो सकती। उसमें अनेक स्थलों पर मनुष्यों के पापाचरण का भी वर्णन मिलता है। ऐसा आचरण अनुकरणीय आदर्श के रूप में नहीं प्रस्तुत हुआ है किंतु उसके द्वारा स्पष्ट हो जाता है कि मनुष्य कितने कलुषित हैं और उनको ईश्वर की मुक्ति की कितनी आवश्यकता है। .

नई!!: माईली सायरस और बाइबिल · और देखें »

मारिया कैरी

मारिया कैरी (Mariah Carey, जन्म २७ मार्च १९७०) एक अमरीकी गायिका, गीतकार, रेकॉर्ड निर्माता व अभिनेत्री है। उन्होंने अपना रिकॉर्डिंग करियर १९९० में कोलंबिया रेकॉर्ड्स के मुख्य टॉमी मोटोला के तहत शुरू किया और स्वयं शीर्षित अल्बम मारिया कैरी रिलीज़ किया। यह अल्बम मल्टी-प्लैटिनम बन गया और इसमें लगातार अमरीकी ''बिलबोर्ड'' हॉट १०० के शीर्ष रहे चार गीत शामिल थे। १९९३ में मोटोला से विवाह के बाद उन्होंने कई हीट रेकॉर्डों ने उनका स्थान कोलंबिया की सर्वाधिक कमाई वाली कला के रूप में स्थापित किया जिनमे इमोशंस (१९९१), म्युज़िक बॉक्स (१९९३) और मेरी क्रिसमस (१९९४) शामिल थे। उनके अल्बम डेड्रीम (१९९५) ने संगीत का इतिहास रचा जब उनका दूसरा गीत "वन स्वीट डे" जो बॉयज़ II मेन के साथ गया था, बिलबोर्ड हॉट १०० के शीर्ष स्थान पर सोलह हफ्तों तक बना रहा और आज तक अमरीकी चार्ट इतिहास का सबसे अधिक वक्त तक प्रथम क्रमांक पर रहने वाला गीत है। इस अल्बम की रिकॉर्डिंग के दौरान कैरी अपने पॉप मूल से हट कर धीरे-धीरे आरएंडबी और हिप हॉप पर आ गई। मोटोला से तलाक होने के बाद उनका यह बदलाव बटरफ्लाई (१९९७) में उभर कर सामने आया। कैरी ने २००० में कोलंबिया छोड दिया और वर्जिन रेकॉर्ड्स के साथ रेकॉर्ड तोड़ने वाला $१०० मिलियन का करार किया। २००१ में कैरी ग्लिटर (२००१) फ़िल्म में नज़र आई। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले उन्हें शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पद और तनाव व थकान के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। फ़िल्म की असफलता के बाद उन्हें $५० मिलियन देकर समझोता तोड़ दिया गया जिसके चलते उनके करियर में झुकाव आ गया। उन्होंने २००२ में आइलैंड रेकॉर्ड्स के साथ एक महंगे समझौते पर हस्ताक्षर किए और अपने असफल कार्यकाल के बाद द एमैन्सिपेशन ऑफ़ मिमी (२००५) के द्वारा पुनः शीर्ष संगीत चार्टों पर अपना स्थान अर्जित किया। इसका दूसरा एकल गीत "वि बिलोंग टुगेदर" उनके संगीत करियर का सर्वाधिक सफल गीत बन गया और इसे बाद में बिलबोर्ड द्वारा "दशक का गीत" नामित किया गया। कैरी पुनः प्रिशियस (२००९) फ़िल्म में दिखी। उनकी भूमिका को काफ़ी सराहा गया और उन्हें पाम स्प्रिंग्स अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में "बढ़िया अभिनय का पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। अपने दो दशक के करियर में कैरी ने २०० मिलियन से अधिक रेकॉर्ड विश्वभर में बेचे है जो उन्हें सर्वाधिक बिकाऊ संगीत कलाकारों में से एक बनाता है। .

नई!!: माईली सायरस और मारिया कैरी · और देखें »

यूट्यूब

यूट्यूब का मुख्यालय सैन ब्रूनो, कैलीफोर्निया में (२०१०) यूट्यूबएक साझा वेबसाइट (video sharing) है जहाँ उपयोगकर्ता वेबसाइट पर वीडियो देख सकता है, रेटिंग दे सकता है, टिप्पणियाँ छोड़ सकता है और वीडियॊ क्लिप साझा कर सकता है। पेपल के तीन पूर्व कर्मचारियॊं ने मध्य फरवरी (PayPal)२००५ यू ट़यूब बनायी थी।, USATODAY, October 11 (October 11), 2006.

नई!!: माईली सायरस और यूट्यूब · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: माईली सायरस और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

रॉक ऐन्ड रोल​

रॉक ऐन्ड रोल​ या रॉक'ऍन'रोल​ या सिर्फ़ रॉक संगीत आधुनिक संगीत की एक लोकप्रीय शैली है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में १९४० व १९५० के दशकों में मुख्य-रूप से अफ़्रीकी-अमेरिकी संगीत परम्पराओं से जन्मी और फिर दुनिया-भर में लोकप्रीय हो गई। इस शैली में ताल की एक अहम भूमिका है जो आमतौर से ड्रम के प्रयोग से दी जाती है। इसके ऊपर एक या एक से अधिक गिटार से धुनें बजाई जाती हैं और गायक गाना गाते हैं।, Paul Friedländer, Peter Miller, pp.

नई!!: माईली सायरस और रॉक ऐन्ड रोल​ · और देखें »

लंदन

लंदन (London) संयुक्त राजशाही और इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण पूर्व में थेम्स नदी के किनारे स्थित, लंदन पिछली दो सदियों से एक बड़ा व्यवस्थापन रहा है। लंदन राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फ़ैशन और शिल्पी के क्षेत्र में वैश्विक शहर की स्थिति रखता है। इसे रोमनों ने लोंड़िनियम के नाम से बसाया था। लंदन का प्राचीन अंदरुनी केंद्र, लंदन शहर, का परिक्षेत्र 1.12 वर्ग मीटर (2.9 किमी2) है। 19वीं शताब्दी के बाद से "लंदन", इस अंदरुनी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों को मिला कर एक महानगर के रूप में संदर्भित किया जाने लगा, जिनमें मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट, और हर्टफोर्डशायर आदि शमिल है। जिसे आज ग्रेटर लंदन नाम से जानते है, एवं लंदन महापौर और लंदन विधानसभा द्वारा शासित किया जाता हैं। कला, वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, फैशन, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, मीडिया, पेशेवर सेवाओं, अनुसंधान और विकास, पर्यटन और परिवहन में लंदन एक प्रमुख वैश्विक शहर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र के रूप में ताज पहनाया गया है और दुनिया में पांचवां या छठा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र जीडीपी है। लंदन एक है विश्व सांस्कृतिक राजधानी। यह दुनिया का सबसे अधिक का दौरा किया जाने वाला शहर है, जो अंतरराष्ट्रीय आगमन द्वारा मापा जाता है और यात्री ट्रैफिक द्वारा मापा जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा शहर हवाई अड्डा है। लंदन विश्व के अग्रणी निवेश गंतव्य है, किसी भी अन्य शहर की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय खुदरा विक्रेताओं और अल्ट्रा हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों की मेजबानी यूरोप में लंदन के विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा केंद्र बनते हैं। 2012 में, लंदन तीन बार आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया। लंदन में लोगों और संस्कृतियों की विविधता है, और इस क्षेत्र में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसकी 2015 कि अनुमानित नगरपालिका जनसंख्या (ग्रेटर लंदन के समरूपी) 8,673,713 थी, जो कि यूरोपीय संघ के किसी भी शहर से सबसे बड़ा, और संयुक्त राजशाही की आबादी का 12.5% ​​हिस्सा है। 2011 की जनगणना के अनुसार 9,787,426 की आबादी के साथ, लंदन का शहरी क्षेत्र, पेरिस के बाद यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। शहर का महानगरीय क्षेत्र यूरोपीय संघ में 13,879,757 जनसंख्या के साथ सबसे अधिक आबादी वाला है, जबकि ग्रेटर लंदन प्राधिकरण के अनुसार शहरी-क्षेत्र की आबादी के रूप में 22.7 मिलियन है। 1831 से 1925 तक लंदन विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला शहर था। लंदन में चार विश्व धरोहर स्थल हैं: टॉवर ऑफ़ लंदन; किऊ गार्डन; वेस्टमिंस्टर पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और सेंट मार्गरेट्स चर्च क्षेत्र; और ग्रीनविच ग्रीनविच वेधशाला (जिसमें रॉयल वेधशाला, ग्रीनविच प्राइम मेरिडियन, 0 डिग्री रेखांकित, और जीएमटी को चिह्नित करता है)। अन्य प्रसिद्ध स्थलों में बकिंघम पैलेस, लंदन आई, पिकैडिली सर्कस, सेंट पॉल कैथेड्रल, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वायर, और द शर्ड आदि शामिल हैं। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, टेट मॉडर्न, ब्रिटिश पुस्तकालय और वेस्ट एंड थिएटर सहित कई संग्रहालयों, दीर्घाओं, पुस्तकालयों, खेल आयोजनों और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों का घर है। लंदन अंडरग्राउंड, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है। .

नई!!: माईली सायरस और लंदन · और देखें »

समलैंगिक विवाह

विश्व में समलैंगिकता की स्थिति समलैंगिक विवाह कानूनी तौर पर या सामाजिक रूप से मान्यता प्राप्त एक ही लिंग के लोगो के विवाह को कहते हैं। समलैंगिक विवाहों का मानव इतिहास में बहुत स्थानों पर अभिलेखाकरण हुआ है। समलैंगिक विवाहों को वैध बनाने वाला पहला देश था नीदरलैंड जहाँ इसे २००१ में कानूनी मान्यता प्राप्त हुई। समलैंगिक विवाह के पक्षधर ये तर्क देते हैं की लैंगिक अभिविन्यास को ध्यान में न रखते हुए विवाह के लाभ सभी को मिलना एक मानवाधिकार है। जबकि इसके विरोधी परम्पराओं, धर्म, माता-पिता की चिंताओं और इससे होने वाली अन्य क्षतियों के आधार पर इसका विरोध करते है। १६ देशों में समलैंगिक जोड़ो के संयोजन को मान्यता प्राप्त है। .

नई!!: माईली सायरस और समलैंगिक विवाह · और देखें »

समलैंगिकता

समलैंगिकता समलैंगिकता का अर्थ किसी व्यक्ति का समान लिंग के लोगों के प्रति यौन और रोमांसपूर्वक रूप से आकर्षित होना है। वे पुरुष, जो अन्य पुरुषों के प्रति आकर्षित होते है उन्हें "पुरुष समलिंगी" या गे और जो महिला किसी अन्य महिला के प्रति आकर्षित होती है उसे भी गे कहा जा सकता है लेकिन उसे आमतौर पर "महिला समलिंगी" या लैस्बियन कहा जाता है। जो लोग महिला और पुरुष दोनो के प्रति आकर्षित होते हैं उन्हें उभयलिंगी कहा जाता है। कुल मिलाकर समलैंगिक, उभयलैंगिक और लिंगपरिवर्तित लोगो को मिलाकर एल जी बी टी (LGBT) समुदाय बनता है। यह कहना कठिन है कि कितने लोग समलैंगिक हैं। समलैंगिकता का अस्तित्व सभी संस्कृतियों और देशों में पाया गया है, यद्यपि कुछ देशों की सरकारें इस बात का खण्डन करती है। .

नई!!: माईली सायरस और समलैंगिकता · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: माईली सायरस और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्वर्ग लोक

स्वर्ग लोक या देवलोक हिन्दू मान्यता के अनुसार ब्रह्माण्ड के उस स्थान को कहते हैं जहाँ हिन्दू देवी-देवताओं का वास है। रघुवंशम् महाकाव्य में महाकवि कालिदास स्मृद्धिशाली राज्य को ही स्वर्ग की उपमा देते हैं। तद्रक्ष कल्याणपरम्पराणां भोक्तारमूर्जस्वलमात्मदेहम्। महीतलस्पर्शनमात्रभिन्नमृद्धं हि राज्यं पदमैन्यमाहुः।। अर्थात् हे राजन्! तुम उत्तरोत्तर सुखों का भोग करने वाले अत्यन्त बल से युक्त अपने शरीर की रक्षा करो, क्योंकि विद्वान् लोग समृद्धिशाली राज्यो को केवल पृथ्वीतल के सम्बन्ध होने से अलग हुआ इन्द्रसम्बन्धी स्थान (स्वर्ग) कहते हैं। हिन्दू धर्म में विष्णु पुराण के अनुसार, कृतक त्रैलोक्य -- भूः, भुवः और स्वः – ये तीनों लोक मिलकर कृतक त्रैलोक्य कहलाते हैं। सूर्य और ध्रुव के बीच जो चौदह लाख योजन का अन्तर है, उसे स्वर्लोक कहते हैं। हिंदु धर्म में, संस्कृत शब्द स्वर्ग को मेरु पर्वत के ऊपर के लोकों हेतु प्रयुक्त होता है। यह वह स्थान है, जहाँ पुण्य करने वाला, अपने पुण्य क्षीण होने तक, अगले जन्म लेने से पहले तक रहता है। यह स्थान उन आत्माओं हेतु नियत है, जिन्होंने पुण्य तो किए हैं, परंतु उन्में अभी मोक्ष या मुक्ति नहीं मिलनी है। यहाँ सब प्रकार के आनंद हैं, एवं पापों से परे रहते हैं। इसकी राजधानी है अमरावती, जिसका द्वारपाल है, इंद्र का वाहन ऐरावत। यहाँ के राजा हैं, इंद्र, देवताओं के प्रधान। श्रेणी:हिन्दू धर्म.

नई!!: माईली सायरस और स्वर्ग लोक · और देखें »

हॉलीवुड

हॉलीवुड में एक पहाड़ी पर प्रसिद्ध चिह्न हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फ़िल्म उद्योग का नाम है। इसका नाम कैलिफ़ोर्निया में लॉस एंजेलेस के एक जिले पर रखा गया है जहाँ पर बहुत सारे फ़िल्म स्टूडियो स्थापित हैं। 19वीं सदी में थॉमस ऐल्वा ऐडिसन ने काइनेटोस्कोप ईजाद किया और इसके पेटेन्ट के सहारे फ़िल्म निर्माताओं से बहुत बड़ी-बड़ी फ़ीस माँगीं। इनसे बचने के लिए कई फ़िल्म कम्पनियाँ कैलिफ़ोर्निया के हॉलीवुड जिले में आकर स्थापित हो गईं। आजकल अधिकतर फ़िल्म उद्योग पास ही में बुर्बैंक और वेस्टसाइड में चला गया है, लेकिन बहुत से काम अब भी हॉलीवुड में ही होते हैं। हॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार अकादमी पुरस्कार हैं, जिन्हें ऑस्कर पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: माईली सायरस और हॉलीवुड · और देखें »

जोनास ब्रदर्स

जोनास ब्रदर्स, एक अमेरिकी पॉप रॉक बॉय बैंड हैं। इस बैंड को बच्चों के टेलीविज़न नेटवर्क डिज़्नी चैनल Disney Channel से लोकप्रियता हासिल हुई.

नई!!: माईली सायरस और जोनास ब्रदर्स · और देखें »

ईसाई

ईसाई वो व्यक्ति है जो ईसाई धर्म को मानता है। ईसाइयों कई साम्प्रदायों में बटे हैं, जैसे रोमन कैथोलिक, प्रोटेस्टेंट और ऑर्थोडॉक्स। देखिये: ईसाई धर्म। श्रेणी:ईसाई धर्म.

नई!!: माईली सायरस और ईसाई · और देखें »

गायक

गीत पर अपना स्वर देनेवाले कलाकार को गायक कहते हैं। श्रेणी:गायक fi:Laulu#Laulaja ro:Cantautor.

नई!!: माईली सायरस और गायक · और देखें »

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) (हॉलीवुड विदेशी प्रेस संघ) मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी १९४४ को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था। इस बार ११ जनवरी २००९ को बेवेरली हिल्टन होटल कैलिफोर्निया में दिया गया गोल्डन पुरस्कार ६६वाँ अवॉर्ड है। हर बार जनवरी में दिए जानेवाले इस अवॉर्ड को ९० अंतराष्ट्रीय पत्रकारों के मतों (वोट्स) के आधार पर दिया जाता है। ये पत्रकार हॉलीवुड और अमेरिका के बाहर के मीडिया द्वारा संबंद्धता प्राप्त होते हैं। अकादमी पुरस्कार (एकेडमी अवॉर्ड) की सीमा एक जनवरी से शुरू होती है लेकिन गोल्डन ग्लोब की एक अक्टूबर से। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: माईली सायरस और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: माईली सायरस और कनाडा · और देखें »

अभिनेत्री

अभिनेत्री वह महिला कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करती है। पुरुष कलाकार के लिए अभिनेता शब्द का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: माईली सायरस और अभिनेत्री · और देखें »

अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी

अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एबीसी) (American Broadcasting Company (ABC)) एक अमेरिकी व्यापारिक टेलीविजन प्रसारण नेटवर्क है। १९४३ में एनबीसी ब्लू रेडियो नेटवर्क से बनी एबीसी की मिलकियत द वाल्ट डिज़्नी कंपनी के पास है और यह डिज़्नी-एबीसी टेलीविजन समूह का हिस्सा है जो पहले एबीसी-टीवी के नाम से जाना जाता था। इसका टेलीविजन पर पहला प्रसारण १९४८ में था। यह विश्व में आंकड़ों के मुताबिक सबसे बड़ी प्रसारण कंपनी है व अमेरिका की "तिन बड़े प्रसारण नेटवर्क" में से यह एक है। इसका मुख्यालय मैनहैटन, न्यू यॉर्क शहर में है। इसका मनोरंजन मुख्यालय बरबैंक, कैलिफोर्निया में वाल्ट डिज़्नी स्टूडियोज़ के पास है। *.

नई!!: माईली सायरस और अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Miley साइरस

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »