लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्रिट्नी स्पीयर्स

सूची ब्रिट्नी स्पीयर्स

ब्रिटनी जीन स्पीयर्स (जन्म - 2 दिसम्बर 1981) एक अमेरिकी गायिका और नर्तकी है। मिसिसिपी में जन्मी और लुइसियाना में बड़ी हुई, स्पीयर्स, सबसे पहले सन् 1992 में स्टार सर्च कार्यक्रम में एक प्रतियोगी के रूप में राष्ट्रीय टेलीविज़न पर दिखाई दी और उसने सन् 1993 से 1994 तक डिज़्नी चैनल (Disney Channel) की टेलीविज़न श्रृंखला, द न्यू मिकी माउस क्लब में अभिनय करना जारी रखा.

30 संबंधों: ट्विटर, टेलर स्विफ्ट, एसोसिएटेड प्रेस, डिज़्नी चैनल, द गार्डियन, पेप्सी, पॉप म्यूज़िक, ब्रतान्य, ब्रोंक्स, बैकस्ट्रीट बॉयज़, बोस्टन ग्लोब, मारिया कैरी, माइकल जैक्सन, मिसिसिप्पी, युग, लास वेगास, लाइसेंस, लेडी गागा, लेस्बियन, लॉस एंजेलिस, समलैंगिक विवाह, सर्कस, संयुक्त राज्य, जस्टिन टिम्बरलेक, वीडियो गेम, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, इराक युद्ध, अण्टीगुआ और बारबूडा, अपराध, अभिनेत्री

ट्विटर

कोई विवरण नहीं।

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और ट्विटर · और देखें »

टेलर स्विफ्ट

टेलर एलिसन स्विफ्ट जन्म 13 दिसम्बर 1989 एक अमरीकी देश की पॉप गायिका-गीतकार, रिकार्ड निर्माता और अभिनेत्री है। 2008 में उसकी एल्बम की संयुक्त चालीस लाख प्रतियाँ बिकी और नीलसन साउंड स्केन के अनुसार वह उस वर्ष की सर्व श्रेष्ठ संगीतकार बनी। 2006 में उसने पहली एकल टीम मेक ग्रा जारी की फिर उसकी स्वयं शीर्षक पहली एल्बम, जो कि बाद में कई बार रेकार्डिंग उद्योग असोसिअशन ऑफ अमरीका द्वारा प्लेटिनम प्रमाणित की गयी। नवम्बर 2008 में स्विफ्ट ने अपना दूसरा एल्बम फिअरलेस जारी किया। फिअरलेस और टेलर स्विफ्ट 2008 के अंत तक 2.1 और 1.5 लाख की बिक्री के साथ क्रमश तीसरे और छठे स्थान पर रहे। फिअरलेस/0 लगातार 11 सप्ताह बिलबोर्ड 200 में सबसे ऊपर रही.

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और टेलर स्विफ्ट · और देखें »

एसोसिएटेड प्रेस

यह संयुक्त राज्य अमेरिका की एक प्रमुख समाचार संस्था है | .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और एसोसिएटेड प्रेस · और देखें »

डिज़्नी चैनल

डिज़्नी चैनल एक भारतीय बाल चैनल है। श्रेणी:हिन्दी चैनल.

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और डिज़्नी चैनल · और देखें »

द गार्डियन

द गार्डियन एक ब्रितानी दैनिक समाचार पत्र है। इसकी स्थापना १८२१ में हुई और १९५९ तक इसे द मैनचेस्टर गार्डियन के नाम से जाना जाता था। .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और द गार्डियन · और देखें »

पेप्सी

पेप्सी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में से एक है, जो 1965 में अमेरिका में खोली गई थी, भारत मे ये कम्पनी 1988-1989 के दौरान आई।भारत में ये कम्पनी खाद्य पदार्थ कम्पनी "फ्री टोलेस" के साथ मिलकर काम कर रही है, जिनके कई उत्पाद जैसे, लेज़ चिप्स, ट्रोपिकाना जूस भारतीय बाजारों में उपलब्ध है। श्रेणी:पेय.

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और पेप्सी · और देखें »

पॉप म्यूज़िक

पॉप म्यूज़िक या पॉप संगीत (यह शब्द मूलतः 'पॉप्यूलर' यानी "लोकप्रिय" शब्द से निकला है) को आमतौर पर युवाओं के बाजार के अनुकूल और व्यावसायिक तौर पर रिकॉर्ड किये गए संगीत के रूप में समझा जाता है; इसमें अपेक्षाकृत छोटे और साधारण गाने शामिल होते हैं और नवीन तकनीक का इस्तेमाल कर मौजूदा धुनों को नए तरीके से पेश किया जाता है। पॉप म्यूज़िक में लोकप्रिय संगीत के अधिकांश रूपों के प्रभाव को देखा जा सकता है, लेकिन एक शैली के तौर पर ये विशेष रूप से रॉक एंड रोल और रॉक स्टाइल के बाद के रूपों से संबंधित है। .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और पॉप म्यूज़िक · और देखें »

ब्रतान्य

ब्रतान्य (फ़्रान्सीसी: Bretagne), जिसे ब्रिटेनी (Brittany) और ब्रॅय्स (Breizh) भी कहा जाता है, पस्चिमोत्तरी फ़्रान्स में स्थित एक सांस्कृतिक क्षेत्र है। यहाँ पारम्परिक रूप से फ़्रान्सीसी भाषा की बजाय ब्रेतों नामक एक केल्टी भाषा बोली जाती थी जो आयरलैंड व स्कॉटलैंड में बोली जाने वाली पारम्परिक केल्टी भाषाओं से सम्बन्धित है।, Gilles Asselin, Ruth Mastron, pp.

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और ब्रतान्य · और देखें »

ब्रोंक्स

ब्रोंक्स (अथवा द ब्रोंक्स; The Bronx) न्यूयॉर्क नगर के पाँच बरो (अर्थात "शासनिक इकाई") में से सबसे उत्तरी है। यह बरो वेस्टचेस्टर काउंटी के दक्षिण में है, और मैनहटन और क्वीन्स बरो इसके दक्षिण में है। ब्रोंक्स का क्षेत्रफल है और जनसंख्या 1,455,720 है.

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और ब्रोंक्स · और देखें »

बैकस्ट्रीट बॉयज़

बैकस्ट्रीट बॉयज़ एक अमरीकी वोकल दल है, जिसे कई बार ग्रैमी के लिए नामांकित किया जा चुका है। इसकी स्थापना ऑरलैंडो फ्लोरिडा में हुई, जिसे बॉय बैंड के निर्माता लू पर्लमैन ने ढूंढा एवं ये 1993 से एक साथ काम कर रहे हैं। बिलबोर्ड हॉट 100 के टॉप 40 लोकप्रिय गानों में उनके 14 गाने हैं एवं उन्होंने दुनिया भर में 130 मिलियन एल्बम बेच कर अपने आप को आज तक का दुनिया का सर्वाधिक बिकने वाला कलाकार एवं बॉय बैंड/संगीत का दल बना लिया है। अमरीकी बिलबोर्ड 200 के मुताबिक, साडे के बाद बैकस्ट्रीट बॉयज़ ही पहले ऐसे कलाकार हैं, जिनके शुरूआती सातों एल्बम चार्ट के सर्वश्रेष्ठ 10 में पहुंच गए हैं। उनके शुरुआती गाने अभी भी बहुत लोकप्रिय हैं। जब वे 2005 में पॉप जगत में लौटे, तो मात्र लाइव वाद्य यन्त्र (इनमें से कुछ तो वे खुद बजाते थे) एवं एक गिटार व पियानो से निकलती पॉप-रॉक ध्वनि के इस्तेमाल के साथ उनकी आवाज़ में काफी बदलाव आ गया था। 2005-2006 के दौरे के बाद, मूल सदस्य केविन रिचर्डसन ने 23 जून 2006 में दल छोड़ दिया,People.com (2006).

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और बैकस्ट्रीट बॉयज़ · और देखें »

बोस्टन ग्लोब

यह् एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और बोस्टन ग्लोब · और देखें »

मारिया कैरी

मारिया कैरी (Mariah Carey, जन्म २७ मार्च १९७०) एक अमरीकी गायिका, गीतकार, रेकॉर्ड निर्माता व अभिनेत्री है। उन्होंने अपना रिकॉर्डिंग करियर १९९० में कोलंबिया रेकॉर्ड्स के मुख्य टॉमी मोटोला के तहत शुरू किया और स्वयं शीर्षित अल्बम मारिया कैरी रिलीज़ किया। यह अल्बम मल्टी-प्लैटिनम बन गया और इसमें लगातार अमरीकी ''बिलबोर्ड'' हॉट १०० के शीर्ष रहे चार गीत शामिल थे। १९९३ में मोटोला से विवाह के बाद उन्होंने कई हीट रेकॉर्डों ने उनका स्थान कोलंबिया की सर्वाधिक कमाई वाली कला के रूप में स्थापित किया जिनमे इमोशंस (१९९१), म्युज़िक बॉक्स (१९९३) और मेरी क्रिसमस (१९९४) शामिल थे। उनके अल्बम डेड्रीम (१९९५) ने संगीत का इतिहास रचा जब उनका दूसरा गीत "वन स्वीट डे" जो बॉयज़ II मेन के साथ गया था, बिलबोर्ड हॉट १०० के शीर्ष स्थान पर सोलह हफ्तों तक बना रहा और आज तक अमरीकी चार्ट इतिहास का सबसे अधिक वक्त तक प्रथम क्रमांक पर रहने वाला गीत है। इस अल्बम की रिकॉर्डिंग के दौरान कैरी अपने पॉप मूल से हट कर धीरे-धीरे आरएंडबी और हिप हॉप पर आ गई। मोटोला से तलाक होने के बाद उनका यह बदलाव बटरफ्लाई (१९९७) में उभर कर सामने आया। कैरी ने २००० में कोलंबिया छोड दिया और वर्जिन रेकॉर्ड्स के साथ रेकॉर्ड तोड़ने वाला $१०० मिलियन का करार किया। २००१ में कैरी ग्लिटर (२००१) फ़िल्म में नज़र आई। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले उन्हें शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पद और तनाव व थकान के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। फ़िल्म की असफलता के बाद उन्हें $५० मिलियन देकर समझोता तोड़ दिया गया जिसके चलते उनके करियर में झुकाव आ गया। उन्होंने २००२ में आइलैंड रेकॉर्ड्स के साथ एक महंगे समझौते पर हस्ताक्षर किए और अपने असफल कार्यकाल के बाद द एमैन्सिपेशन ऑफ़ मिमी (२००५) के द्वारा पुनः शीर्ष संगीत चार्टों पर अपना स्थान अर्जित किया। इसका दूसरा एकल गीत "वि बिलोंग टुगेदर" उनके संगीत करियर का सर्वाधिक सफल गीत बन गया और इसे बाद में बिलबोर्ड द्वारा "दशक का गीत" नामित किया गया। कैरी पुनः प्रिशियस (२००९) फ़िल्म में दिखी। उनकी भूमिका को काफ़ी सराहा गया और उन्हें पाम स्प्रिंग्स अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में "बढ़िया अभिनय का पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। अपने दो दशक के करियर में कैरी ने २०० मिलियन से अधिक रेकॉर्ड विश्वभर में बेचे है जो उन्हें सर्वाधिक बिकाऊ संगीत कलाकारों में से एक बनाता है। .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और मारिया कैरी · और देखें »

माइकल जैक्सन

माइकल जोसेफ जैक्सन (२९ अगस्त, १९५८ - २५ जून, २००९), लोकप्रिय अमरीकी पॉप गायक थे, जिन्हें किंग ऑफ पॉप भी कहा जाता है। माइकल, जैक्सन दंपति की सातवीं संतान थे, जिन्होंने मात्र ग्यारह वर्ष की आयु में ही व्यवसायिक रूप से गायकी आरंभ कर दी थी। उस समय वे जैक्सन-५ समूह के सदस्य हुआ करते थे। १९७१ में उन्होंने अपना व्यक्तिगत कैरियर प्रारंभ किया, हालाँकि उस समय भी वे ग्रुप के सदस्य थे। जैक्सन ने गायकी की दुनिया में शीघ्र ही सिक्का जमा लिया और किंग ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध हो गए। उनके सबसे अधिक बिक्री वाले अल्बमों में, ऑफ द वाल (१९७९), बैड (१९८७), डैंजरस (१९९१) और हिस्ट्री (१९९५) प्रमुख हैं। हालाँकि १९८२ में जारी थ्रिलर उनका अब तक के सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम माना जाता है। १९८० के प्रारंभिक वर्षों में ही जैक्सन अमेरिकी पॉप गायकी और मनोरंजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सितारे बनकर उभरे थे। एमटीवी पर उनके वीडियो ने बहुत धूम मचाई। थ्रिलर ने तो वीडियो संगीत की अवधारणा ही बदल दी थी। नब्बे के दशक में ब्लैक ऑर ह्वाइट और स्क्रीम ने उन्हें अच्छी प्रसिद्धि दिलाई। मंच प्रदर्शनों के द्वारा उनकी नृत्य शैली प्रसिद्ध हो गई। वे एक चमकते सितारे बन गए। माइकल जैक्सन कई बार गिनीज बुक में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अब तक के सबसे सफल मनोरंजनकर्ता के १३ ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले जैक्सन अकेले कलाकार है। २५ जून २००९ को दिल का दौरा पड़ने के कारण जैक्सन का निधन हो गया। .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और माइकल जैक्सन · और देखें »

मिसिसिप्पी

अमेरिका में स्थिति मिसिसिप्पी (Mississippi) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी क्षेत्र में एक राज्य है। इसकी पश्चिमी सीमा मिसिसिपी नदी द्वारा बनाई गई है। मिसिसिपी उत्तर में टेनेसी, पूर्व में अलबामा, दक्षिण में लूइसियाना और पश्चिम में, मिसिसिपी नदी के पार, लुइसियाना और अर्कांसस से अपनी सीमा रखता है। इसकी दक्षिणी सीमा का छोटा हिस्सा मैक्सिको की खाड़ी से भी लगता है। 1699 में फ्रेंच उपनिवेशवादियों ने पहले यूरोपीय बस्ती की स्थापना की। उपनिवेशवादियों ने अफ्रीकी गुलामों को मजदूरों के रूप में आयात किया। ग्रेट ब्रिटेन की सप्तवर्षीय युद्ध में जीत के बाद फ्रांस ने पेरिस की संधि (1763) के तहत मिसिसिपी क्षेत्र का ब्रिटेन को आत्मसमर्पण कर दिया। अमेरिकी क्रांति के बाद, ब्रिटेन ने इस क्षेत्र को नए संयुक्त राज्य अमरीका को सौंप दिया। 10 दिसंबर 1817 को मिसिसिपी को संघ में 20वें राज्य के तौर पर भर्ती किया गया। 9 जनवरी, 1861 को मिसिसिपी संघ से अपने अलगाव की घोषणा करने वाला दूसरा राज्य बन गया और यह परिसंघीय राज्य अमेरिका के संस्थापक सदस्यों में से एक था। 2015 के अनुमान के मुताबिक मिसिसिप्पी की जनसंख्या 29,92,333 है। जिस हिसाब से उसका अमेरिका के राज्यों में 32वां स्थान है। क्षेत्र में भी उसका स्थान 32वां ही है। अंग्रेज़ी सरकारी भाषा है जो 96% जनता द्वारा मातृभाषा के रूप में बोली जाती है। .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और मिसिसिप्पी · और देखें »

युग

युग, हिंदु सभ्यता के अनुसार, एक निर्धारित संख्या के वर्षों की कालावधि है। ब्रम्हांड का काल चक्र चार युगों के बाद दोहराता है। हिन्दू ब्रह्माण्ड विज्ञान से हमे यह पता चलता है की हर ४.१-८.२ अरब सालों बाद ब्रम्हांड में जीवन एक बार निर्माण एवं नष्ट होता है। इस कालावधि को हम ब्रह्मा का एक पूरा दिन (रात और दिन मिलाकर) भी मानते है। ब्रह्मा का जीवनकाल ४० अरब से ३११० अरब वर्षों के बीच होता है। काल के अंगविशेष के रूप में 'युग' शब्द का प्रयोग ऋग्वेद से ही मिलता है (दश युगे, ऋग्0 1.158.6) इस युग शब्द का परिमाण अस्पष्ट है। ज्यौतिष-पुराणादि में युग के परिमाण एवं युगधर्म आदि की सुविशद चर्चा मिलती है। वेदांग ज्योतिष में युग का विवरण है (1,5 श्लोक)। यह युग पंचसंवत्सरात्मक है। कौटिल्य ने भी इस पंचवत्सरात्मक युग का उल्लेख किया है। महाभारत में भी यह युग स्मृत हुआ है। पर यह युग पारिभाषिक है, अर्थात् शास्त्रकारों ने शास्त्रीय व्यवहारसिद्धि के लिये इस युग की कल्पना की है। .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और युग · और देखें »

लास वेगास

लास वेगास; नेवादा का सबसे ज्‍़यादा आबादी वाला शहर है। क्‍लार्क काउंटी का स्थान है और जुआ, खरीदारी तथा शानदार खान-पान के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर जाना जाने वाला एक प्रमुख रिसोर्ट शहर है। स्‍वयं को दुनिया की मनोरंजन राजधानी के रूप में प्रचारित करने वाला लास वेगास, कसीनो रिसोर्ट्स की बड़ी संख्‍या और उनसे संबंधित मनोरंजन के लिए मशहूर है। अब यहां ज्‍़यादा-से-ज्‍़यादा लोग सेवानिवृत्ति के बाद और अपने परिवारों के साथ बस रहे हैं और यह संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका का 28वां सबसे ज्‍़यादा आबादी वाला शहर बन गया है। संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के जनगणना ब्‍यूरो के अनुसार 2008 तक की इसकी जनसंख्‍या 558,383 थी। 2008 तक लास वेगास के महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित जनसंख्‍या 1,865,746 थी। 1905 में स्‍थापित लास वेगास को 1911 में आधिकारिक रूप से शहर का दर्जा दिया गया। उसके बाद इतनी प्रगति हुई कि 20वीं शताब्‍दी में स्थापित किया गया यह शहर सदी के अंत तक अमेरिका का सबसे ज्‍़यादा आबादी वाला शहर बन गया (19 वीं शताब्‍दी में यह दर्जा शिकागो को हासिल था).

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और लास वेगास · और देखें »

लाइसेंस

लाइसेंस (Licence) या अनुज्ञा किसी अधिकृत संस्था द्वारा किसी कार्य को करने या किसी वस्तु को रखने, स्वामित्व जमाने या उसका क्रय-विक्रय करने की औपचारिक अनुमति को कहते हैं। आम भाषा में इस अनुमति को प्रमाणित करने वाले किसी पत्र को भी "लाइसेंस" कहते हैं। आधुनिक युग में वाहन चलाने, बन्दूक-जैसे हथियार ख़रीदने, अपनी दुकान या रेस्तरां में शराब बेचने के लिए लाइसेंस आवश्यक होता है। अक्सर लाइसेंसों के साथ एक अवधि और क्षेत्र जुड़ा होता है। मसलन विक्रेताओं को भारत के सिक्किम राज्य के लिए ४ वर्षों की अवधि के लिए शराब बेचने का लाइसेंस मिलता है। .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और लाइसेंस · और देखें »

लेडी गागा

स्टेफनी जोआन एंजेलीना जर्मानोत्ता (Stefani Joanne Angelina Germanotta) (जन्म- मार्च 28, 1986) अधिकतर लेडी गागा के नाम से प्रसिद्ध एक अमेरिकी गायिका व संगीतकार है| गागा ने अपना रॉक संगीत गायिका का सफर न्यूयॉर्क शहर से सन् 2003 मे किया था और जब से ले कर अब तक गागा संगीत जगत के कयी प्रसिद्ध पुरस्कार जीत चुकी है| गागा ग्रैमी पुरस्कार के लिये 12 बार नामन्कित हुई है जिसमे से 5 बार पुरस्कार इन्हे मिल चुका है, इनके नाम 2 गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड भी हैं| .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और लेडी गागा · और देखें »

लेस्बियन

लेस्बियन शब्द को महिलाओं के बीच यौन और रूमानी आकर्षण का वर्णन करने के लिए अंग्रेज़ी भाषा में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। इसे संज्ञा की तरह उस महिला को सम्बोधित करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है जो दूसरी महिला की तरफ़ आकर्षित होती है। महिला समलैंगिक आकर्षण से संबंधित किसी वस्तु या गतिविधि का वर्णन करने के लिए इसे विशेषण की तरह भी उपयोग में लाया जाता है। .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और लेस्बियन · और देखें »

लॉस एंजेलिस

सिटी हॉल लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बडा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बडा शहर है। शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है। इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है। लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ। आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और लॉस एंजेलिस · और देखें »

समलैंगिक विवाह

विश्व में समलैंगिकता की स्थिति समलैंगिक विवाह कानूनी तौर पर या सामाजिक रूप से मान्यता प्राप्त एक ही लिंग के लोगो के विवाह को कहते हैं। समलैंगिक विवाहों का मानव इतिहास में बहुत स्थानों पर अभिलेखाकरण हुआ है। समलैंगिक विवाहों को वैध बनाने वाला पहला देश था नीदरलैंड जहाँ इसे २००१ में कानूनी मान्यता प्राप्त हुई। समलैंगिक विवाह के पक्षधर ये तर्क देते हैं की लैंगिक अभिविन्यास को ध्यान में न रखते हुए विवाह के लाभ सभी को मिलना एक मानवाधिकार है। जबकि इसके विरोधी परम्पराओं, धर्म, माता-पिता की चिंताओं और इससे होने वाली अन्य क्षतियों के आधार पर इसका विरोध करते है। १६ देशों में समलैंगिक जोड़ो के संयोजन को मान्यता प्राप्त है। .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और समलैंगिक विवाह · और देखें »

सर्कस

सन् १९०० में एक सर्कस का विज्ञापन सर्कस (Circus) एक चलती-फिरती कलाकारों की कम्पनी होती है जिसमें नट (acrobats), विदूषक (clown), अनेक प्रकार के जानवर (जैसे टाइगर आदि) एवं अन्य प्रकार के भयानक करतब दिखाने वाले कलाकार होते हैं। सर्क्स एक वृत्तिय या अण्डाकार घेरे (रिंग) में दिखाया जाता है जिसके चारो तरफ दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होती है। अधिकांशत: यह सब कुछ एक विशाल तम्बू के नीचे व्यवस्थित होता है। .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और सर्कस · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और संयुक्त राज्य · और देखें »

जस्टिन टिम्बरलेक

जस्टिन रैनडाल टिम्बरलेक (जन्म 31 जनवरी 1981) एक अमेरिकी पॉप संगीतज्ञ और अभिनेता हैं। उन्होंने छह ग्रैमी पुरस्कार और साथ ही दो एम्मी पुरस्कार जीते। उन्हें अपनी सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने स्टार सर्च के प्रतियोगी के रूप में भाग लिया और डिज़्नी चैनल टेलीविज़न श्रृंखला द न्यू मिकी माउस क्लब में अभिनय किया, जहां उनकी मुलाक़ात अपने भावी बैंड-साथी जे.सी. चेसेज़ से हुई। 1990 दशक के अंत में टिम्बरलेक बॉय्स बैंड 'एन सिंक के प्रमुख गायक के रूप में मशहूर हुए, जिसके प्रवर्तन को लो पर्लमैन ने वित्तपोषित किया था। 2002 में उन्होंने अपनी पहली एकल एल्बम जस्टिफ़ाइड जारी की, जिसकी दुनिया भर में 7 मिलियन से ज़्यादा प्रतियां बेची गईं। एल्बम व्यावसायिक रूप से सफल रही, जिसमें हिट "क्राई मी अ रिवर" और "रॉक युवर बॉडी" शामिल हैं। टिम्बरलेक ने अपने दूसरे एकल एल्बम, फ़्यूचरसेक्स/लवसाओउंड्स (2006) के साथ अपनी सफलता जारी रखी, जो ''बिलबोर्ड'' 200 चार्ट पर पहले नंबर पर अवतरित हुई और निम्न अमेरिकी नंबर वन हिट एकल का निर्माण किया "सेक्सी बैक", "माई लव" और "व्हाट गोस अराउंड.../...कम्स अराउंड." टिम्बरलेक के पहले दो एल्बमों ने उन्हें दुनिया में सबसे सफल व्यावसायिक गायक बनाया, जिनमें से प्रत्येक की 9 मिलियन से अधिक प्रतियों की बिक्री हुई (इसके अलावा 'एन सिंक के साथ 55 मिलियन एल्बम बेचे गए).

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और जस्टिन टिम्बरलेक · और देखें »

वीडियो गेम

वीडियो गेम या वीडियो खेल ऐसे इलेक्ट्रॉनिक खेल होते है जिसमें यूज़र इंटरफ़ेस के साथ परस्पर क्रिया करके दृश्य प्रतिक्रिया उत्पन्न होती है। वीडियो गेम खेलने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों को प्लेटफॉर्म या मंच के रूप में जाना जाता है। पर्सनल कम्प्यूटर और वीडियो गेम के लिये विशिष्ट तौर पर बनाई गई मशीन जिसे कंसोल कहते है, ज़्यादातर वीडियो गेम के लिये प्रयोग में लिये जाते हैं। आर्केड गेम के रूप में वीडियो गेम के, जो पहले आम थे, उपयोग में धीरे-धीरे गिरावट आई है। वीडियो गेम एक कला का रूप और उद्योग बन गया है। मुख्य रूप से वीडियो गेम में हेरफेर करने के लिए इस्तेमइस को खेल नियंत्रक कहा जाता है, जो प्लेटफार्मों भर में बदलता है। एक नियंत्रक, केवल एक बटन और एक जॉयस्टिक से मिलकर बन सकता है, जबकि कई में उदाहरण के लिए एक और एक दर्जन से अधिक बटन और एक या एक से अधिक जॉयस्टिक सुविधा हो सकती है। कई आधुनिक कंप्यूटर गेम खिलाड़ी को कीबोर्ड और साथ ही माउस का उपयोग करने की अनुमति देते हैं। हाल के वर्षों में, इनपुट के अतिरिक्त तरीके उभरे है जैसे वीडियो गेम कंसोल के लिए कैमरा आधारित खिलाड़ी अवलोकन और मोबाइल उपकरणों के लिये टचस्क्रीन। .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और वीडियो गेम · और देखें »

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

गिनीज़ व‌र्ल्ड रिकार्ड्स (अंग्रेजी: Guinness World Records; हिन्दी अनुवाद: गिनीज़ विश्व कीर्तिमान), प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली एक सन्दर्भ पुस्तक है जिसमें विश्व कीर्तिमानों (रिकॉर्ड्स) का संकलन होता है। सन् 2000 तक इसे 'गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (अमेरिका में गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स) के नाम से जाना जाता था। यह पुस्तक 'सर्वाधिक बिकने वाली कॉपीराइट पुस्तक' के रूप में स्वयं एक रिकार्डधारी पुस्तक है। यह पुस्तक अमेरिका के 'सार्वजनिक पुस्तकालयों से सर्वाधिक चोरी जाने वाली पुस्तक' भी है। मताधिकार टेलिविजन शृंखला और संग्रहालयो में शामिल करने के लिऐ प्रिंट से आगे बढ़ाया गया है। मताधिकार की लोकप्रीयता गिनीज़ व‌र्ल्ड रिकार्ड्स विश्व रिकार्ड की एक बड़ी संख्या को सुचिबदध करने और स्त्यापन पर प्राथमिक अंतरराशट्रिय प्राधिकरण बनने में हुई है। संगठन के रिकार्ड की स्थापना और थोड़ने सत्यपित करने के लिऐ अधिकृत सरकारी रिकार्ड निर्णायकों कायरत है .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स · और देखें »

इराक युद्ध

इराक युद्ध 2003 से लेकर 2011 तक यह युद्ध दो चरणों में हुआ। आखिर में अमेरिका और नाटो सैनिकों की जीत हुई।.

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और इराक युद्ध · और देखें »

अण्टीगुआ और बारबूडा

एन्टिगुआ आ बर्बुडा (उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में एक द्वि-द्वीपिय है। यह कैरिबियन सागर और आंध्र महासागर के बीच स्थित है। .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और अण्टीगुआ और बारबूडा · और देखें »

अपराध

अपराध या दंडाभियोग (crime) की परिभाषा भिन्न-भिन्न रूपों में की गई है; यथा,.

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और अपराध · और देखें »

अभिनेत्री

अभिनेत्री वह महिला कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करती है। पुरुष कलाकार के लिए अभिनेता शब्द का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: ब्रिट्नी स्पीयर्स और अभिनेत्री · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ब्रिटनी स्पीयर्स

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »