लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

निम्बी

सूची निम्बी

सैन फ्रैंसिस्को का एक दूकानदार अपनी दूकान के आगे शौचालय बनाने के विरोध में निम्बी (NIMBY) निशान दर्शा रहा है निम्बी (अंग्रेज़ी: NIMBY) एक परिवर्णी शब्द (ऐक्रोनिम) और नारा है जो आम नागरिकों द्वारा ऐसे विकास-कार्यों के विरुद्ध बुलंद किया जाता है जो उनके घरों के पास बन रहे हों और जिनसे उनके जीवन पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में यह परमाणु उर्जा स्टेशनों, हवाई अड्डों, कूड़ा इकठ्ठा करने के केन्द्रों और क़ैदख़ानों के निर्माण के विरुद्ध उठाया जा चूका है। "निम्बी" (NIMBY) का पूरा रूप है "नॉट इन माए बैकयार्ड" (not in my backyard) यानि "मेरे घर के पीछे नहीं"। उदहारण के लिए अगर किसी मोहल्ले के पास कचड़ा इकठ्ठा करने का केंद्र बनाने का प्रस्ताव हो जिस से उस मोहल्ले में बदबू-ही-बदबू रहने के आसार लगें, तो वहाँ के रहने वाले विरोध में निशान लिए धरना दे सकते हैं। ऐसे निशानों को "निम्बी" की श्रेणी का निशान कहा जाता है और यह नेताओं को संकेत होता है के "अगर इतना ही बढ़िया विकासकार्य है तो अपने घर के पास बनाओ, हमारे मोहल्ले में नहीं"। .

6 संबंधों: नारा, परिवर्णी शब्द, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य, कनाडा, अंग्रेज़ी भाषा

नारा

नारा, राजनैतिक, वाणिज्यिक, धार्मिक और अन्य संदर्भों में, किसी विचार या उद्देश्य को बारंबार अभिव्यक्त करने के लिए प्रयुक्त एक यादगार आदर्श-वाक्य या सूक्ति है। अंग्रेज़ी में नारे के लिए प्रयुक्त slogan शब्द, स्कॉटिश तथा आयरिश गैलिक sluagh-ghairm (sluagh "सेना", "मेजबान" + gairm "रोना") के अंग्रेज़ीकृत शब्द slogorn से व्युत्पन्न है।मरियम-वेबस्टर (2003), पृ.

नई!!: निम्बी और नारा · और देखें »

परिवर्णी शब्द

परिवर्णी शब्द यानि एक्रोनिम (Acronym) किसी बड़े नाम या शब्द समूहों का संक्षिप्त रूप होते हैं मसलन इंडियन पीपल्स थियेटर असोशियेशन के लिये ईप्टा (IPTA) या भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के लिये भेल (BHEL)। इन्हें आदिवर्णिक शब्द भी कहा जाता है। श्रेणी:शब्द श्रेणी:भाषा.

नई!!: निम्बी और परिवर्णी शब्द · और देखें »

ब्रिटेन

ब्रिटेन शब्द का प्रयोग हालाँकि आम तौर पर हिंदी में संयुक्त राजशाही अर्थात् यूनाइटेड किंगडम देश का बोध करने के लिए होता है, परंतु इसका उपयोग अन्य सन्दर्भों के लिए भी हो सकता है.

नई!!: निम्बी और ब्रिटेन · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: निम्बी और संयुक्त राज्य · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: निम्बी और कनाडा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: निम्बी और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »