लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

सूची धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी है। यह हिमाचल राज्य के कांगड़ा जिले का मुख्यालय है, और कांगड़ा नगर से १६ किमी की दूरी पर स्थित है। धर्मशाला के मैक्लॉडगंज उपनगर में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्यालय हैं, और इस कारण यह दलाई लामा का निवास स्थल तथा निर्वासित तिब्बती सरकार की राजधानी है। धर्मशाला को भारत सरकार के स्मार्ट सिटीज मिशन के अंतर्गत एक स्मार्ट नगर के रूप में विकसित होने वाले सौ भारतीय नगरों में से एक के रूप में भी चुना गया है। ऐसी मान्यता है की नगर का नाम धर्मशाला शब्द से उत्पन्न हुआ है। यह नगर वर्ष १८४९ में कांगड़ा में स्थित सैन्य छावनी के लिए अस्तित्व में आया। वर्ष १८५५ में धर्मशाला को कांगड़ा जिले का मुख्यालय घोषित किया गया था। धर्मशाला में सिविलियन और छावनी क्षेत्र की बढ़ती चहल-पहल को देखते हुए यहां सुविधाएं लोगों को मुहैया करवाने के लिए नगर परिषद बनाने का विचार बना था। पांच मई १८६७ को यहां नगर परिषद अस्तित्व में आई थी। उस समय बनी नगर परिषद की पहली बैठक भी ६ मई १८६७ को तत्कालीन जिलाधीश सीएफ एल्फिनस्टोन की अध्यक्षता में हुई थी। धर्मशाला के १८६७ में नगर परिषद बनने के बाद यहां सुविधाओं में इजाफा हुआ। १८९६ में धर्मशाला में बिजली भी लोगों मिलनी शुरू हुई थी। तत्पश्चात नगर में कार्यालयों के विकास के अतिरिक्त व्यापार व वाणिज्य, सार्वजनिक संस्थान, पर्यटन सुविधाओं तथा परिवहन गतिविधयों में भी उन्नति हई। वर्ष १९०५ व् १९८६ के भूकम्पों से नगर का बहुत नुकसान हुआ। १९२६ से १९४७ के बीच यहां पर इंटर कॉलेज सहित महाविद्यालय खुला तो वर्ष १९३५ में सिनेमा हाल भी यहां खुला। बढ़ते समय के साथ-साथ सामाजिक सुधारों के साथ संगीत, साहित्य और कला के क्षेत्र में भी यह क्षेत्र कहीं पीछे नहीं रहा। १९६० से महामिहम दलाई लामा का मुख्यालय भी धर्मशाला में स्थित है। .

9 संबंधों: तिब्बत (१९१२-५१), तेनजिन ग्यात्सो, धर्मशाला, भारत में स्मार्ट नगर, मैक्लॉडगंज, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, काँगड़ा जिला, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन

तिब्बत (१९१२-५१)

१९१२ में चिंग राजवंश के पतन के बाद से लेकर १९५१ में तिब्बत को चीन में मिला लिये जाने तक का इतिहास इस लेख में वर्णित है। .

नई!!: धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश और तिब्बत (१९१२-५१) · और देखें »

तेनजिन ग्यात्सो

चौदहवें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो (६ जुलाई, 1934 - वर्तमान) तिब्बत के राष्ट्राध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरू हैं। उनका जन्म ६ जुलाई १९३५ को उत्तर-पूर्वी तिब्बत के ताकस्तेर क्षेत्र में रहने वाले ये ओमान परिवार में हुआ था। दो वर्ष की अवस्था में बालक ल्हामो धोण्डुप की पहचान 13 वें दलाई लामा थुबटेन ग्यात्सो के अवतार के रूप में की गई। दलाई लामा एक मंगोलियाई पदवी है जिसका मतलब होता है ज्ञान का महासागर और दलाई लामा के वंशज करूणा, अवलोकेतेश्वर के बुद्ध के गुणों के साक्षात रूप माने जाते हैं। बोधिसत्व ऐसे ज्ञानी लोग होते हैं जिन्होंने अपने निर्वाण को टाल दिया हो और मानवता की रक्षा के लिए पुनर्जन्म लेने का निर्णय लिया हो। उन्हें सम्मान से परमपावन की कहा जाता है। .

नई!!: धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश और तेनजिन ग्यात्सो · और देखें »

धर्मशाला

स्वर्णकारों की धर्मधाला (रेलवे मार्ग, हरिद्वार) उन घरों या स्थानों को धर्मशाला कहते हैं जहाँ तीर्थयात्रियों को निःशुल्क या अत्यन्त कम शुल्क पर ठहरने की व्यवस्था होती है। प्राचीन काल से ये भारत में प्रचलित हैं। श्रेणी:हिन्दू धर्म श्रेणी:भारतीय संस्कृति.

नई!!: धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश और धर्मशाला · और देखें »

भारत में स्मार्ट नगर

भारत में स्मार्ट नगर की कल्पना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की है जिन्होंने देश के १०० नगरों को स्मार्ट नगरों के रूप में विकसित करने का संकल्प किया है। सरकार ने २७ अगस्त २०१५ को ९८ प्रस्तावित स्मार्ट नगरों की सूची जारी कर दी। .

नई!!: धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश और भारत में स्मार्ट नगर · और देखें »

मैक्लॉडगंज

मैक्लॉडगंज या मकलोडगंज (कई बार इसे मैक्लोडगंज या मैकलोड गंज भी लिखा जाता है), भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित कस्बे धर्मशाला का एक उपनगर है। तिब्बतियों के लोगों की एक बड़ी आबादी के कारण इसे "छोटा ल्हासा" या "ढासा" (तिब्बतियों द्वारा धर्मशाला के लिए उपयोग किया जाने वाला संक्षिप्त नाम) के नाम से भी जाना जाता है। तिब्बत की निर्वासन सरकार का मुख्यालय भी मैक्लॉडगंज में स्थित है। मैक्लॉडगंज का नाम सर डोनाल्ड फ्रील मैक्लॉड जो कि पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर थे के नाम पर रखा गया है; प्रत्यय 'गंज' हिंदी का शब्द है जिसका सामान्य अर्थ "पड़ोस" होता है। समुद्र तल से इसकी औसत ऊंचाई 2,082 मीटर (6,831 फीट) है तथा यह धौलाधार पर्वतश्रेणी में स्थित है, जिसका उच्चतम शिखर, "हनुमान का टिब्बा" लगभग 5,639 मीटर (18,500 फीट) ऊंचा है। .

नई!!: धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश और मैक्लॉडगंज · और देखें »

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश (अंग्रेज़ी: Himachal Pradesh, उच्चारण) उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 मील² (56019 किमी²) से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था। सन 1950 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 january 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक है । बारहमासी नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली बेचता है जिनमे प्रमुख हैं दिल्ली, पंजाब (भारत) और राजस्थान। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है जो हैं, पनबिजली, पर्यटन और कृषि। हिंदु राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, घिर्थ (चौधरी), गद्दी, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। ट्रान्सपरेन्सी इंटरनैशनल के 2005 के सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश में केरल के बाद दूसरी सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। .

नई!!: धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश · और देखें »

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) जिसे एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम के संक्षिप्त नाम से जाना जाता है यह एक क्रिकेट स्टेडियम है जो भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्षेत्र में स्थित है। धर्मशाला तिब्बत के दलाई लामा के कारण जाना जाता है। यहाँ पर पहला वनडे मैच २७ जनवरी २०१३ को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था जबकि पहला ट्वेन्टी-ट्वेन्टी मुकाबला २ अक्तूबर २०१५ को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। .

नई!!: धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम · और देखें »

काँगड़ा जिला

काँगड़ा भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। काँगड़ा जिले का मुख्यालय धर्मशाला है। .

नई!!: धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश और काँगड़ा जिला · और देखें »

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (तिब्बती: Bhömī Drikdzuk,, शाब्दिक अर्थ: निर्वासित तिब्बती जन संस्थान), भारत स्थित एक संगठन है जिसका घोषित लक्ष्य तिब्बती शरणार्थियों का पुनर्वास कराना तथा तिब्बत में स्वतंत्रता एवं सुख की स्थापना करना है। इसे निर्वासित तिब्बती सरकार भी कहते हैं। .

नई!!: धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश और केंद्रीय तिब्बती प्रशासन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »