लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इण्डियाना

सूची इण्डियाना

इंडियाना की संयुक्त राज्यों में स्थिति इण्डियाना Indiana) संयुक्त राज्य अमेरिका में शामिल किया गया १९वा राज्य है। 11 दिसंबर, 1816 को इंडियाना को अमेरिकी राज्य के रूप में संयुक्त राज्य में भर्ती किया गया था। यह विशाल झील इलाके में है व इसकी आबादी 66 लाख 33 हजार है। यह अपनी आबादी के अनुसार देश में १६वे स्थान पे आता है व आबादी के अनुसार भूमि उपयोग में १७वे. यह राज्य भूमि के अनुसार देश में ३८वे स्थान पर है। इसकी राजधानी व सबसे बड़ा शहर इंडियानापोलिस है। राज्य का नाम का अर्थ "इंडियनों की भूमि" है। इंडियाना एक विविधता वाला राज्य है। यहाँ पर एक प्रमुख शहर के अलावा कई अन्य नगर, छोटे शहर व उधोगिक शहर है। यह संयुक्त राज्यों में अपने खेल प्रतिभाओ व होने वाले आयोजनों के लिए जाना जाता है। इस राज्य के नागरिकों को हूसिएर्स कहा जाता है। इस राज्य का नाम मना जाता है कि सन १७६८ में रही इंडियाना जमीन कम्पनी का भी था। *.

4 संबंधों: विशाल झीलें, इंडियन (अमेरिका के आदिवासी), इंडियानापोलिस, अमेरिकी राज्य

विशाल झीलें

विशाल झीलों का राजनैतिक चित्र विशाल झीलों का अन्तरिक्ष से चित्र विशाल झीलें उत्तर अमेरिका में कनाडा-संराअमेरिका की सीमा पर स्थित पाँच झीलों का समूह है। सुपीरियर, मिशिगन, ह्यूरॉन, ईरी व ओण्टारियो झीलों का यह समूह, विश्व का, क्षेत्रफल एवं घनफल में, ताजे पानी का सबसे विशाल समूह है। इनका कुल क्षेत्रफल २,०८,६१० वर्ग कि॰मी॰ एवं घनफल २२,५६० घन कि॰मी॰ है। विश्व का २२ प्रतिशत ताज़ा पानी इन झीलों में पाया जाता है। .

नई!!: इण्डियाना और विशाल झीलें · और देखें »

इंडियन (अमेरिका के आदिवासी)

उत्तर अमरीकी इंडियन, उत्तर और दक्षिण अमरीका के प्राचीनतम निवासी हैं। वे मंगोलायड प्रजाति की एक शाखा माने जाते हैं। नृशास्त्रियों का अनुमान हैं कि वे इस भूखंड पर प्राय: 20,000 से 15,000 वर्ष पूर्व आए थे। .

नई!!: इण्डियाना और इंडियन (अमेरिका के आदिवासी) · और देखें »

इंडियानापोलिस

इंडियानापोलिस अमरीका के इंडियाना प्रान्त की राजधानी है और मेरियन काउंटी की काउंटी सीट है। वर्ष २००० की जनगढ़ना के मुताबिक इसकी जनसंख्या 791,926 है। यह इंडियाना का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर है एवं अमरीका का १३वें स्थान का शहर है। .

नई!!: इण्डियाना और इंडियानापोलिस · और देखें »

अमेरिकी राज्य

अमेरिकी राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका के घटक एक राजनीतिक इकाई है। कुल मिलाकर 50 राज्य हैं जो एक-दूसरे के साथ मिलकर बंधे हुए हैं। प्रत्येक राज्य एक परिभाषित भौगोलिक क्षेत्र के ऊपर प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र रखता है और संयुक्त राज्य संघीय सरकार के साथ अपनी संप्रभुता को साझा करता है। प्रत्येक राज्य और संघीय सरकार के बीच साझा संप्रभुता के कारण अमेरिका के लोग संघीय सरकार और वे राज्य जिसमें वे रहते हैं, दोनों के नागरिक हैं। राज्य नागरिकता और निवास में लचीलापन हैं और राज्यों के बीच आवागमन के लिए कोई भी सरकारी मंजूरी आवश्यक नहीं है। चार राज्य अपने पूर्ण अधिकारिक नामों में राज्य के बजाय राष्ट्रमंडल शब्द का उपयोग करते हैं। राज्यों को काउंटियों या काउंटी-समकक्ष में विभाजित किया गया है। जिसे कुछ स्थानीय सरकारी अधिकार सौंपें जाते है। काउंटी या काउंटी-समतुल्य संरचना हर राज्य में व्यापक रूप से बदलती हैं। राज्य सरकारों को अपने व्यक्तिगत संविधानों के माध्यम से लोगों (प्रत्येक संबंधित राज्य) द्वारा सत्ता आवंटित की जाती हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के तहत राज्यों के पास कई शक्तियां और अधिकार हैं; विशेषकर संविधान संशोधन को अनुमोदन देना। ऐतिहासिक रूप से, स्थानीय कानून प्रवर्तन, सार्वजनिक शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, अंतर्निहित वाणिज्यों का विनियमन और स्थानीय परिवहन एव अवसंरचना के कार्यों को मुख्य रूप से राज्य की बुनियादी जिम्मेदारियों में से एक माना जाता है। समय के साथ सामान्य प्रवृत्ति केन्द्रीकरण और निगमन की ओर रही है और अब संघीय सरकार पहले की तुलना में बहुत बड़ी भूमिका राज्य के संचालन में निभा रही है। राज्यों के अधिकार पर एक सतत बहस चल रही है जो संघीय सरकार और व्यक्तियों के अधिकार के संबंध में राज्यों की शक्तियों और संप्रभुता की सीमा और प्रकृति से संबंधित है। संघीय कांग्रेस में राज्यों और उनके निवासियों का प्रतिनिधित्व किया जाता है। अमेरिकी कांग्रेस में द्विसदनीयता प्रणाली के तहत दो सदन होते हैं: सीनेट और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव। प्रत्येक राज्य का सीनेट में दो सीनेटरों द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव में कम से कम एक प्रतिनिधि द्वारा। प्रत्येक राज्य निर्वाचक मण्डल में वोट करने के लिए कई मतदाताओं का चयन करने का भी हकदार है, जो कि संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति का चुनाव करता है। संघ में नए राज्यों को स्वीकार करने का अधिकार संविधान ने कांग्रेस को प्रदान किया है। 1776 में संयुक्त राज्य की स्थापना के बाद से राज्यों की संख्या मूल 13 से बढ़कर 50 हो गई है। अलास्का और हवाई जिन्हें 1959 में स्वीकार किया गया था, सबसे नए राज्य हैं। संविधान इस बात पर खामोश है कि क्या राज्यों के पास संघ से निकलने (अलग होना) की शक्ति है। गृह युद्ध के तुरंत बाद, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने यह माना कि कोई राज्य एकतरफा निर्णय लेकर ऐसा नहीं कर सकता। .

नई!!: इण्डियाना और अमेरिकी राज्य · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

इंडियाना, इंडियाना, अमरीका

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »