लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बंजी

सूची बंजी

बंजी, इंक. (BUNGiE) एक अमेरिकी वीडियो गेम विकास कंपनी है जो वर्तमान में बेलेवुए, वाशिंगटन, अमेरिका में स्थित है। इसकी स्थापना मई १९९१ में बंजी सॉफ्टवेयर कॉर्पोरेशन के रूप में शिकागो विश्वविद्यालय के छात्र एलेक्स सेरोपियन ने की थी जिसने बाद में प्रोग्रामर जेसन जोन्स को इसमें शामिल कर लिया जिसने मिनोटौर: द लेबिरिन्थ्स ऑफ़ क्रेट गेम को प्रकाशित किया था। शुरुआत में शिकागो, इलिनोइस में स्थित इस कंपनी ने मैकिंटोश गेमों पर अपने शुरूआती वर्षों में ध्यान केंद्रित किया जिसके चलते इन्होने सफल गेम पाथवेज़ इन्टू डार्कनेस और मैराथन व मिथ शृंखलाओं का निर्माण किया। २००० में माइक्रोसॉफ्ट ने बंजी को खरीद लिया और इसका उपयोग उसके तब विकसित हो रहे खेल के लिए किया जो एक्सबॉक्स को लॉन्च करने के लिए किया जा रहा था। यह गेम हेलो: कॉम्बैट इवॉल्व्ड के रूप में सामने आया। हेलो एक्सबॉक्स की "किलर एप्लीकेशन" के रूप में उभर कर आया जिसकी कई करोड़ प्रतियाँ बिकी और कई अरब रूपए की फ़्रैंचाईज़ी बन गई। ५ अक्टूबर २००७ को बंजी ने घोषणा की कि वह माइक्रोसॉफ्ट से अलग होकर एक स्वतन्त्र कंपनी बंजी एलएलसी बन गई है। कंपनी ने आगे चलकर एक्टिविजन ब्लिज़र्ड के साथ दस-वर्ष के समझौते पर हस्ताक्षर किए। .

7 संबंधों: एक्सबॉक्स, माइक्रोसॉफ़्ट, शिकागो, शिकागो विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य, हेलो: कॉम्बैट इवॉल्व्ड, वॉशिंगटन राज्य

एक्सबॉक्स

एक्सबॉक्स माइक्रोसॉफ़्ट द्वारा बनाया गया एक खेलने वाला उत्पाद है। जिसमें एक्सबॉक्स 360 भी शामिल है। .

नई!!: बंजी और एक्सबॉक्स · और देखें »

माइक्रोसॉफ़्ट

माइक्रोसॉफ्ट, विश्व की एक जानी मानी बहुराष्ट्रीय कम्पनी है जो मुख्यत: संगणक अभियान्त्रिकी के क्षेत्र में काम करती है। माईक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी है। 100 से भी अधिक देशों में फैली इसकी शाखाओं में 70000 से भी अधिक लोग काम करते हैं। इसका वार्षिक व्यापार लगभग 20 खरब रूपयों (~ 45 बिलियन डॉलर्स) का है। कम्पनी का मुख्यालय अमेरिका में रेडमण्ड, वॉशिंगटन में स्थित है। इसकी स्थापना बिल गेट्स ने 4 अप्रैल 1975 को की थी। इसका मुख्य उत्पाद विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा माईक्रोसॉफ्ट नाना प्रकार के सॉफ्टवेयर भी बनाती है। .

नई!!: बंजी और माइक्रोसॉफ़्ट · और देखें »

शिकागो

right शिकागो अमरीका के इलिनाय प्रांत का पश्चिम-मध्य में सबसे बड़ा शहर है तीस लाख आबादी वाला यह शहर अमरीका का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। मिशिगन झील के दक्षिणी नोंक पर स्थित शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। यहाँ तीस से भी अधिक रेलमार्ग मिलते हैं। मिशिगन झील पर स्थित होने के कारण यह एक उत्तम बन्दरगाह का भी कार्य करता है। यह मक्का पेटी के उत्तरी सिरे पर स्थित है। यह संसार में गल्ला और मांस की सबसे बड़ी मंडी है। यहाँ विश्व के सबसे अधिक पशु काटे जाते हैं। इसी से इसे विश्व का कसाईखाना कहते हैं। यहाँ से मक्का खिलाकर मोटा किये हुए जानवरों को काटकर उनका मांस डिब्बों में भरकर बाहर भेजा जाता है। यहाँ कृषि-यंत्रों, आटा पीसने, कागज, लुग्दी, इस्पात, मोटर गाड़ियों के उपकरण, वायुयान के पुर्जों, वस्त्र एवं जलयान का निर्माण किया जाता है। दक्षिणी शिकागो में तेलशोधक केन्द्र है। शिकागो मेट्रोपालिटिन क्षेत्र जिसे बोलचाल की भाषा में शिकागोलैंड के नाम से भी जाना जाता है अमरीकी परिवहन व्यवस्था, अमरीकी संस्कृति, अमरीकी राजनीति, अमरीकी शिक्षा और अमरीकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा केंद्र है। शिकागो को पश्चिम मध्य अमरीका की व्यवसायिक और सांस्कृतिक राजधानी भी कहते हैं। इस शहर की स्थापना 1833 में लेक मिशिगन एवं मिसिसिपी नदी के बीच की गयी थी। इस क्षेत्र के निकट स्थित गैरी लौह-इस्पात उद्योग का केन्द्र है। .

नई!!: बंजी और शिकागो · और देखें »

शिकागो विश्वविद्यालय

अमरीका का यह विश्वविद्यालय इलिनॉय के शिकागो शहर में स्थित है। इसमें चार ग्रेजुएट डिविजन्स हैं और छह प्रोफेशनल स्कूल, जिनमें 2211 फैकल्टी मैम्बर्स काम कर रहे हैं। इसमें इस समय 15000 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें 18 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय छात्र हैं। .

नई!!: बंजी और शिकागो विश्वविद्यालय · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: बंजी और संयुक्त राज्य · और देखें »

हेलो: कॉम्बैट इवॉल्व्ड

हेलो: कॉम्बैट इवॉल्व्ड (Halo: Combat Evolved) एक प्रथम-व्यक्ति शूटर वीडियो गेम है जो बंजी द्वारा विकसित और माइक्रोसॉफ्ट खेल स्टूडियो द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह हेलो शृंखला का पहला गेम है, जो 15 नवम्बर 2001 को एक्स बॉक्स गेमिंग सिस्टम के लिए एक लाँच शीर्षक के रूप में रिलीज़ किया गया था। माइक्रोसॉफ्ट ने 2003 में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ और मैक ओएस एक्स के लिए खेल के संस्करणों को जारी किया और हेलो की कहानी को पुस्तकों की एक श्रृंखला में परिवर्तित किया। हेलो की कहानी छ्ब्बीस्वी सदी में शुरु होती है जहा खिलाडी मास्टर चिफ, जो एक सायबरनेटिक्ली बढ़ाया गया सिपाही है, के नजरिये से गेम खेलता है। खिलाडी के साथ कॉर्टाना नाम की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृतरिम बुद्धिमत्ता) साथी के रूप में होती है जो उसके न्युरल इंटरफेस से जुडी होती है। खिलाड़ी विभिन्न परग्रहियों के साथ लड़ाई करता है और साथ ही साथ रहस्यमयी हेलो, जो एक रिंग (अंगुठी) के आकार की कृत्रिम दुनिया है, के रहस्यो को उजागर करता है। हेलो को "सिखने मे आसान" और इसकी कहानी को आकर्षक कहा गया है। कई गेम मैगज़िनों ने हेलो की बढिया और महत्वपुर्न गेम के रूप में प्रशंसा की है। गेम की कामयाबि और लोकप्रियता ने कई नाम जैसे हेलो किलर और हेलो क्लोन को जन्म दिया है जो हेलो से बेहतर या समान बने है। हेलो की सफ़लता के चलते इसके दो भाग हेलो २, हेलो ३ और एक पुर्व भाग हेलो: रीच बनाए जा चुके हैंतथा एक रिमेक हेलो: कॉम्बैट इवॉल्व्ड ऐनिवर्सरी 2011 में रिलिज़ किया गया। .

नई!!: बंजी और हेलो: कॉम्बैट इवॉल्व्ड · और देखें »

वॉशिंगटन राज्य

वाशिंगटन की स्थिति वाशिंगटन (Washington) संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे उत्तर-पश्चीमीय राज्य है। इसके उत्तर में कनाडा, पूर्व में इडाहो और दक्षिण में औरिगन है। वाशिंगटन राज्य का निर्माण ओरिगन संधि के तहत १८४६ में ब्रिटेन द्वारा दिए गए क्षेत्र के पश्चिमी भाग में हुआ था। यह ४२वें राज्य के रूप में १८८९ में संघ में भर्ती कराया गया था। इसका नाम संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर रखा गया है। वॉशिंगटन 18वां सबसे बड़ा अमेरिकी राज्य है। 2016 में इसकी जनसंख्या 72,88,000 अनुमानित की गई है। जिससे इसका इस मामले 25वां स्थान हुआ। ओलंपिया राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर सिएटल है। राज्य सबसे विकसित राज्यों में से एक है। वॉशिंगटन में विनिर्माण उद्योगों में विमान और मिसाइल, जहाज निर्माण और अन्य परिवहन उपकरण, लकड़ी, खाद्य प्रसंस्करण, धातु और धातु उत्पाद, रसायन और मशीनरी शामिल हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: बंजी और वॉशिंगटन राज्य · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »