लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डैरन क्रिस

सूची डैरन क्रिस

डैरन एवरॅट क्रिस (Darren Everett Criss) अमेरिकी अभिनेता, गायक, गीतकार, संगीतकार और वादक हैं। यह शिकागो में आधारित एक मीडिया और संगीत रंगमंच उत्पादन कंपनी स्टारकिड प्रोडक्शंस के संस्थापक सदस्य और सह-स्वामी भी हैं। यह मुख्यतः फॉक्स चैनल की कॉमेडी-ड्रामा टेलीविज़न शृंखला ग्ली में अपनी एक समलैंगिक हाई स्कूल विद्यार्थी ब्लेन एंडरसन की निभाई गई भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं। .

7 संबंधों: नाटक, फॉक्स ब्रोडकास्टिंग कंपनी, शिकागो, संयुक्त राज्य, सैन फ़्रांसिस्को, ग्ली (धारावाहिक), कैलिफ़ोर्निया

नाटक

नाटक, काव्य का एक रूप है। जो रचना श्रवण द्वारा ही नहीं अपितु दृष्टि द्वारा भी दर्शकों के हृदय में रसानुभूति कराती है उसे नाटक या दृश्य-काव्य कहते हैं। नाटक में श्रव्य काव्य से अधिक रमणीयता होती है। श्रव्य काव्य होने के कारण यह लोक चेतना से अपेक्षाकृत अधिक घनिष्ठ रूप से संबद्ध है। नाट्यशास्त्र में लोक चेतना को नाटक के लेखन और मंचन की मूल प्रेरणा माना गया है। .

नई!!: डैरन क्रिस और नाटक · और देखें »

फॉक्स ब्रोडकास्टिंग कंपनी

फॉक्स ब्रोडकास्टिंग कंपनी (Fox Broadcasting Company) या जिसे आम तौर पर फॉक्स नेटवर्क या फॉक्स कहते हैं, एक अमेरिकी व्यापारिक प्रसारण टेलीविजन नेटवर्क है जो रूपर्ट मर्डोक की न्यूज़ कॉर्पोरेशन फॉक्स इंटरटेनमेंट की संपत्ति है। इसे ९ अक्टूबर १९८६ में शुरू किया गया था और यह १८-४९ के उम्र के दर्शकों के बिच २००४-२००९ का सर्वाधिक रेटिंग वाला नेटवर्क बन गया। २००७-२००८ में यह अमेरिका का सर्वाधिक लोकप्रिय नेटवर्क बन गया और इसने सीबीएस का स्थान छीन लिया। सीबीएस ने अपना स्थान २००९-०९ में पुनः अर्जित कर लिया। .

नई!!: डैरन क्रिस और फॉक्स ब्रोडकास्टिंग कंपनी · और देखें »

शिकागो

right शिकागो अमरीका के इलिनाय प्रांत का पश्चिम-मध्य में सबसे बड़ा शहर है तीस लाख आबादी वाला यह शहर अमरीका का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। मिशिगन झील के दक्षिणी नोंक पर स्थित शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। यहाँ तीस से भी अधिक रेलमार्ग मिलते हैं। मिशिगन झील पर स्थित होने के कारण यह एक उत्तम बन्दरगाह का भी कार्य करता है। यह मक्का पेटी के उत्तरी सिरे पर स्थित है। यह संसार में गल्ला और मांस की सबसे बड़ी मंडी है। यहाँ विश्व के सबसे अधिक पशु काटे जाते हैं। इसी से इसे विश्व का कसाईखाना कहते हैं। यहाँ से मक्का खिलाकर मोटा किये हुए जानवरों को काटकर उनका मांस डिब्बों में भरकर बाहर भेजा जाता है। यहाँ कृषि-यंत्रों, आटा पीसने, कागज, लुग्दी, इस्पात, मोटर गाड़ियों के उपकरण, वायुयान के पुर्जों, वस्त्र एवं जलयान का निर्माण किया जाता है। दक्षिणी शिकागो में तेलशोधक केन्द्र है। शिकागो मेट्रोपालिटिन क्षेत्र जिसे बोलचाल की भाषा में शिकागोलैंड के नाम से भी जाना जाता है अमरीकी परिवहन व्यवस्था, अमरीकी संस्कृति, अमरीकी राजनीति, अमरीकी शिक्षा और अमरीकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा केंद्र है। शिकागो को पश्चिम मध्य अमरीका की व्यवसायिक और सांस्कृतिक राजधानी भी कहते हैं। इस शहर की स्थापना 1833 में लेक मिशिगन एवं मिसिसिपी नदी के बीच की गयी थी। इस क्षेत्र के निकट स्थित गैरी लौह-इस्पात उद्योग का केन्द्र है। .

नई!!: डैरन क्रिस और शिकागो · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: डैरन क्रिस और संयुक्त राज्य · और देखें »

सैन फ़्रांसिस्को

सैन फ्रांसिस्को शहर कैलिफ़ोर्निया में चौथी सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और संयुक्त राज्य अमेरिका में 12 वीं सबसे अधिक आबादी वाला शहर है, एक 2008 808977 की अनुमानित जनसंख्या के साथ केवल कैलिफोर्निया में समेकित शहर काउंटी,.

नई!!: डैरन क्रिस और सैन फ़्रांसिस्को · और देखें »

ग्ली (धारावाहिक)

गिली एक अमेरिकी संगीतमय कॉमेडी-ड्रामा टेलीविजन श्रृंखला है जो कि अमेरिका में फॉक्स व कनाडा में ग्लोबल और फॉक्स कनाडा पे प्रसारित होता है। यह हाई स्कूल के गिली क्लब नई दिशाएँ कि कहानी को प्रदर्शित करता है, जो कि शो कोर प्रतियोगिता के सर्किट पर भाग लेता है, जबकि उसके सदस्य रिश्ते, कामुकता और सामाजिक मुद्दों के साथ जूजते हैं। श्रृंखला रयान मर्फी, ब्रैड फ़ाल्हेक और इयान ब्रेन्न ने बनाई थी, जिनोने गिली पहली बार एक फिल्म के रूप में पेश किया। तीनो शो के सभी एपिसोड लिखते हैं और मर्फी व फ़ाल्हेक शो के मुख्य निर्देशक के रूप में कार्य करते हैं। पायलट प्रकरण मई 19, 2009 को प्रसारित किया गया था और पहला सत्र सितम्बर 9, 2009 से जून 8, 2010 तक प्रसारित हुआ। दूसरा सत्र सितंबर 21, 2010 से शुरू होकर मई 24, 2011 को समाप्त हुआ तथा शो अब अपने तीसरे सत्र में कदम रखेगा। श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषा के टीवी कार्यक्रम श्रेणी:दशक 2000 की अमेरिकी टेलिविज़न शृंखलाएँ श्रेणी:अमेरिकी कॉमेडी-ड्रामा टेलिविज़न शृंखलाएँ श्रेणी:दशक 2010 की अमेरिकी टेलिविज़न शृंखलाएँ.

नई!!: डैरन क्रिस और ग्ली (धारावाहिक) · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: डैरन क्रिस और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »