लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अमेरिकन हॉरर स्टोरी

सूची अमेरिकन हॉरर स्टोरी

अमेरिकन हॉरर स्टोरी (American Horror Story) अमेरिकी पद्यावली हॉरर-ड्रामा गल्प टेलीविज़न शृंखला है जिसका निर्माण रायन मर्फी और ब्रैड फॅलचक ने किया है। धारावाहिक का पहला सत्र हार्मन परिवार पर केन्द्रित है। परिवार में तीन सदस्य हैं: बॅन, विविएन और उनकी पुत्री वायलेट। परिवार विविएन के गर्भपात व बॅन के विवाहेतर संबंध के बाद नई शरुआत के लिए बोस्टन से लॉस एंजिल्स रहने चला जाता है। लॉस एंजिल्स में वे एक बहाल की हुई हवेली में रहने लगते हैं, इस तथ्य से अनजान कि घर उसके पूर्व निवासियों द्वारा प्रेतवाधित है। शृंखला का संयुक्त राज्य अमेरिका में केबल टेलीविज़न चैनल FX पर प्रसारण होता है। इसका प्रीमियर अक्टूबर 5, 2011, को हुआ था और यह अपने छह सत्र पूरे कर चुकी है। अक्टूबर 2011 के अंत में FX ने घोषणा की थी कि शृंखला का दूसरे सत्र के लिए नवीकरण कर दिया गया है, व इसमें 13 प्रकरण होंगे जो बढ़ भी सकते हैं। दिसंबर 2011 में मर्फी ने अपनी दूसरे सत्र के लिए पात्रों और स्थान को बदलने की योजना की घोषणा की। अमेरिकन हॉरर स्टोरी को टेलीविज़न आलोचकों और प्रशंसकों द्वारा सराहा गया था। कलाकारों की सामान्यतः सराहना की गई थी, विशेष रूप से जेसिका लैंग। शृंखला ने लगातार FX नॅटवर्क के लिए उच्च रेटिंग प्राप्त करीं, तथा अपने पहले सत्र के अंत के पश्चात यह वर्ष की सबसे बड़ी नई केबल शृंखला के रूप में उभरी। .

7 संबंधों: ऐवन पीटर्स, नाटक, बोस्टन, लॉस एंजेलिस, संयुक्त राज्य, इंटरनेट मूवी डेटाबेस, अंग्रेज़ी भाषा

ऐवन पीटर्स

ऐवन थॉमस पीटर्स (जन्म: जनवरी 20, 1987) अमेरिकी अभिनेता हैं, जो मुख्यतः FX की पद्यावली हॉरर-ड्रामा गल्प टेलीविज़न शृंखला अमेरिकन हॉरर स्टोरी में निभाई गई अपनी टेट लैंगडन, एबीसी विज्ञान गल्प इनवेज़न में जॅसी वारन और एबीसी की ही ड्रामा द डेज़ की अपनी कूपर डे की भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: अमेरिकन हॉरर स्टोरी और ऐवन पीटर्स · और देखें »

नाटक

नाटक, काव्य का एक रूप है। जो रचना श्रवण द्वारा ही नहीं अपितु दृष्टि द्वारा भी दर्शकों के हृदय में रसानुभूति कराती है उसे नाटक या दृश्य-काव्य कहते हैं। नाटक में श्रव्य काव्य से अधिक रमणीयता होती है। श्रव्य काव्य होने के कारण यह लोक चेतना से अपेक्षाकृत अधिक घनिष्ठ रूप से संबद्ध है। नाट्यशास्त्र में लोक चेतना को नाटक के लेखन और मंचन की मूल प्रेरणा माना गया है। .

नई!!: अमेरिकन हॉरर स्टोरी और नाटक · और देखें »

बोस्टन

बोस्टन संयुक्त राज्य अमेरिका के मासेचुसेट्स राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। .

नई!!: अमेरिकन हॉरर स्टोरी और बोस्टन · और देखें »

लॉस एंजेलिस

सिटी हॉल लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बडा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बडा शहर है। शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है। इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है। लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ। आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। .

नई!!: अमेरिकन हॉरर स्टोरी और लॉस एंजेलिस · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: अमेरिकन हॉरर स्टोरी और संयुक्त राज्य · और देखें »

इंटरनेट मूवी डेटाबेस

इण्टरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) एक ऑनलाइन डाटाबेस है जो अभिनेताओं, चलचित्रों, टेलीविज़न कार्यक्रमों और वीडियों गेम्स के बारे में जानकारी एकत्रित कर पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करता है। आइएमडीबी जालस्थल अक्टूबर १९९० में आरम्भ हुआ था और १९९८ से एमाज़ॉन.कॉम के अधीन है। .

नई!!: अमेरिकन हॉरर स्टोरी और इंटरनेट मूवी डेटाबेस · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: अमेरिकन हॉरर स्टोरी और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »