लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मिन्दोरो

सूची मिन्दोरो

मिन्दोरो (Mindoro) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है। यह उस राष्ट्र का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है। भौगोलिक रूप से यह लूज़ोन के तट से पश्चिम में और पलावन द्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। प्रशासनिक दृष्टि से यह ओक्सिडेन्टल मिन्दोरो और ओरियेन्टल मिन्दोरो के दो प्रान्तो में विभाजित है और पूरा-का-पूरा मिमारोपा क्षेत्र का भाग है। मिन्दोरो का दक्षिणी तट सुलु सागर का पूर्वोत्तरी छोर है। .

11 संबंधों: तगालोग भाषा, दक्षिण पूर्व एशिया, द्वीप, पलावन, फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, फ़िलीपीन्स, मिमारोपा, लूज़ोन, सुलु सागर, ओरियेन्टल मिन्दोरो, ओक्सिडेन्टल मिन्दोरो

तगालोग भाषा

तगालोग दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे फ़िलिपीन्ज़ के २५% लोग मातृभाषा के रूप में और उस देश के अधिकांश लोग द्वितीय भाषा के रूप में बोलते हैं, जो कि फ़िलिपीन्ज़ की किसी भी अन्य भाषा से अधिक है। अंग्रेज़ी के साथ-साथ, तगालोग को फ़िलिपीन्ज़ की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। .

नई!!: मिन्दोरो और तगालोग भाषा · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: मिन्दोरो और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

द्वीप

फीजी का एक लघु द्वीप एड्रियाटिक सागर का एक द्वीप समुई द्वीप, थाईलैंड संयुक्त राज्य के निचले सैरैनैक झील में एक द्वीप द्वीप स्थलखण्ड के एसे भाग होतें हैं, जिनके चारों ओर जल का विस्तार पाया जाता हैं। आकार में द्वीप छोटे भी हो सकते हैं तथा बड़े भी। इनका आकार कुछ वर्ग मीटर से लेकर ह्ज़ारों वर्ग किलोमीटर तक पाया जाता हैं। .

नई!!: मिन्दोरो और द्वीप · और देखें »

पलावन

पलावन (Palawan), जिसे कभी-कभी पालावान और पालावन भी कहा जाता है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है। यह उस देश की प्रशासनिक प्रणाली में प्रान्त का दर्जा रखता है और मिमारोपा नामक प्रशासनिक क्षेत्र का हिस्सा है। अपने क्षेत्रफल के हिसाब से पलावन देश का सबसे बड़ा प्रान्त है। यह पूर्व में मिन्दोरो द्वीप से कुछ दूरी पर आरम्भ होता है और इसका दूसरा छोर बोर्नियो के द्वीप से कुछ पहले स्थित है। पलावन के पश्चिमोत्तर में दक्षिण चीन सागर और दक्षिणपूर्व में सुलु सागर स्थित है। .

नई!!: मिन्दोरो और पलावन · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के प्रमुख प्रशासनिक व राजनैतिक विभाग हैं। २०१६ में देश में ८१ प्रान्त थे जो आगे नगरों व नगरपालिकाओं में विभाजित थे। प्रान्तों को भौगोलिक, सांस्कृतिक और जातीय आधार पर प्रशसनिक क्षेत्रों में संगठित किया गया है जिनकी संख्या २०१६ में १८ थी। इन क्षेत्रों को स्वयं तीन द्वीप दलों में संगठित किया गया है। .

नई!!: मिन्दोरो और फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: मिन्दोरो और फ़िलीपीन्स · और देखें »

मिमारोपा

मिमारोपा (Mimaropa), जिसे क्षेत्र ४-बी (Region IV-B) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। लूज़ोन द्वीपदल में शामिल होने के बावजूद यह लूज़ोन द्वीप पर न होकर उसके पास स्थित कई द्वीपों को मिलाकर बना है। सन् २००२ तक यह और कालाबारज़ोन क्षेत्र दोनों "दक्षिणी तगालोग मुख्यभूमि" (Southern Tagalog Mainland) नामक क्षेत्र का हिस्सा थे जिसे विभाजित करके कालाबारज़ोन और मिमारोपा क्षेत्र स्थापित हुए। .

नई!!: मिन्दोरो और मिमारोपा · और देखें »

लूज़ोन

लूज़ोन या लूसोन (दोनों उच्चारण सही हैं) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। यह विश्व का १५वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और फ़िलिपीन द्वीपसमूह के उत्तर में स्थित है। राष्ट्रीय राजधानी मनिला और राष्ट्र की सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर, केज़ोन सिटी, इसी द्वीप पर स्थित हैं। फ़िलिपीन्ज़ की ५३% आबादी के साथ, लूज़ोन देश का आर्थिक और राजनैतिक केन्द्र है। (जावा, होन्शु और ब्रिटेन के बाद) दुनिया का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है और यहाँ ५.३ करोड़ लोग रहते हैं। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "लूज़ोन" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। लूज़ोन द्वीप गुट में, लूज़ोन द्वीप के अलावा, उत्तर में बातानेस व बाबुयान द्वीपसमूह, पूर्व में पोलिलो द्वीपसमूह और दक्षिण के दूर-दराज़ क्षेत्रों में कातानदूनास, मारिनदूके, मासबात, रोमब्लोन, मिन्दोरो, पलावन और अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: मिन्दोरो और लूज़ोन · और देखें »

सुलु सागर

सुलु सागर दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के दक्षिणपश्चिमी भाग से सटा हुआ एक सागर है। यह पश्चिमोत्तर में पलावन द्वीप द्वारा दक्षिण चीन सागर से और दक्षिणपूर्व में सुलु द्वीपसमूह और मिन्दनाओ द्वीप के ज़म्बोआंगा प्रायद्वीप द्वारा सुलावेसी सागर (सेलेबीस सागर) से विभाजित है। सुलु सागर के दक्षिणपश्चिम में बोर्नियो और पूर्वोत्तर में विसाया के द्वीप हैं। .

नई!!: मिन्दोरो और सुलु सागर · और देखें »

ओरियेन्टल मिन्दोरो

ओरियेन्टल मिन्दोरो (Oriental Mindoro, अर्थ: पूर्वी मिन्दोरो) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिमारोपा प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह मिन्दोरो द्वीप के पूर्वी हिस्से पर स्थित है। .

नई!!: मिन्दोरो और ओरियेन्टल मिन्दोरो · और देखें »

ओक्सिडेन्टल मिन्दोरो

ओक्सिडेन्टल मिन्दोरो (Occidental Mindoro, अर्थ: पश्चिमी मिन्दोरो) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिमारोपा प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह मिन्दोरो द्वीप के पश्चिमी हिस्से पर स्थित है। .

नई!!: मिन्दोरो और ओक्सिडेन्टल मिन्दोरो · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »