लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

100 दिन (1991 फ़िल्म)

सूची 100 दिन (1991 फ़िल्म)

100 दिन (100 Days) हिन्दी भाषा की 1991 में बनी फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और जावेद जाफ़री हैं। फ़िल्म एक रहस्य रोमांचक है जिसकी पटकथा अतिरिक्त संवेदी बोध वाली महिला के इर्दगिर्द घूमती है। यह ऐसी फ़िल्म है जिसमें रहस्य जैसी कोई चीज नहीं थी, लेकिन फ़िर भी उसमें एक ऐसा सस्पेंस था जिसने क्लाइमेक्स पर दर्शकों को हैरान कर दिया था। फिल्म सुपरहिट थी और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। .

12 संबंधों: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, पटकथा, माधुरी दीक्षित, मुनमुन सेन, लता मंगेशकर, लक्ष्मीकांत बेर्डे, जावेद जाफ़री, जैकी श्रॉफ, अतिरिक्त संवेदी बोध, अमित कुमार, अलका याज्ञिक, अजीत वाच्छानी

एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम

श्रीपति पण्डितराध्युल बालसुब्रमण्यम (तेलुगु: శ్రీపతి పండితారాధ్యుల బాలసుబ్రహ్మణ్యం; अंग्रेज़ी: S. P. Balasubrahmanyam; जन्म 4 जून 1946) एक भारतीय पार्श्वगायक, अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक और फ़िल्म निर्माता हैं। उन्हें कभी-कभी एसपीबी अथवा बालु के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने छः बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और आन्ध्र प्रदेश सरकार द्वारा २५ बार तेलुगू सिनेमा में नन्दी पुरस्कार भी जीता। .

नई!!: 100 दिन (1991 फ़िल्म) और एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम · और देखें »

पटकथा

पटकथा किसी फ़िल्म या दूरदर्शन कार्यक्रम के लिए पटकथा लेखक द्वारा लिखा गया कच्चा चिट्ठा होता है। यह मूल रूप से भी लिखा जा सकता है और किसी उपन्यास या कहानी के लिए भी तैयार किया जा सकता है। इसमें संवाद और संवादों के बीच होने वाली घटनाओं व दृश्यों का विस्तृत ब्योरा होता है। इसे अंग्रेजी में स्र्कीनप्ले कहा जाता है। जबतक साहित्य कहानी के विधा में होती है तब तक पटकथा की जरूरत नहीं होती क्योंकि तब वह केवल पठनीय मात्र होती है । किंतु उसे जैसे ही पर्दे पर लाने की कोशिश की जाती है तब इस कहानी में दर्र्श्यात्मक तथ्यों को वास्तविक रूप में दिखाने के लिए पटकथा की जरूरत पडती है। श्रेणी:फ़िल्म श्रेणी:फ़िल्म निर्माण.

नई!!: 100 दिन (1991 फ़िल्म) और पटकथा · और देखें »

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित (जन्म: 15 मई, 1965) हिन्दी फ़िल्मों की एक सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना हैं। .

नई!!: 100 दिन (1991 फ़िल्म) और माधुरी दीक्षित · और देखें »

मुनमुन सेन

मुनमुन सेन भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। वह सुचित्रा सेन की बेटी हैं। .

नई!!: 100 दिन (1991 फ़िल्म) और मुनमुन सेन · और देखें »

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता की जादुई आवाज़ के भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। टाईम पत्रिका ने उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार किया है। .

नई!!: 100 दिन (1991 फ़िल्म) और लता मंगेशकर · और देखें »

लक्ष्मीकांत बेर्डे

लक्ष्मीकांत बेर्डे (जन्म: 3 नवंबर, 1954 निधन: 16 दिसंबर, 2004) हिन्दी एवं मराठी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं। .

नई!!: 100 दिन (1991 फ़िल्म) और लक्ष्मीकांत बेर्डे · और देखें »

जावेद जाफ़री

जावेद जाफरी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। इनका जन्म 4 दिसम्बर 1963 हुआ था। .

नई!!: 100 दिन (1991 फ़िल्म) और जावेद जाफ़री · और देखें »

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ (जन्म नाम:जयकिशन काकुभाई श्रॉफ, तिथि: 1 फरवरी, 1957) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: 100 दिन (1991 फ़िल्म) और जैकी श्रॉफ · और देखें »

अतिरिक्त संवेदी बोध

ESP में प्रयोगात्मक अनुसंधान के लिए बीसवीं सदी के प्रारम्भ में प्रयोग किया जाना वाला कार्ड. अतिरिक्त संवेदी बोध (ईएसपी) में ऐसी जानकारी शामिल होती है जो ज्ञात भौतिक चेतना के माध्यम से हासिल नहीं होती लेकिन जिसका भान, बुद्धि द्वारा होता है। इस शब्द को सर रिचर्ड बर्टन द्वारा गढ़ा गया था, और मानसिक क्षमताओं की जानकारी देने के लिए ड्यूक विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिक जे.बी.

नई!!: 100 दिन (1991 फ़िल्म) और अतिरिक्त संवेदी बोध · और देखें »

अमित कुमार

अमित कुमार एक भारतीय फिल्म पार्श्व गायक, अभिनेता, निर्देशक और संगीत निर्देशक हैं। वह भारतीय गायक और अभिनेता किशोर कुमार और बंगाली गायक और अभिनेत्री रुमा गुहा ठाकुर के पुत्र हैं। अपने पिता की तरह, अमित कलकत्ता में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान गाने के लिए गायन और बचपन से गाया करते थे। एक बार जब वह बंगाली अभिनेता उत्तम कुमार द्वारा आयोजित एक दुर्गा पूजा समारोह में मंच पर प्रदर्शन कर रहे थे, लोग ज्यादा गाने की मांग कर रहे थे और यह जानकारी उसकी मां तक ​​पहुंच गई। उसने किशोर कुमार से शिकायत की कि उनका बेटा "फिल्मी" गाने गा रहा था। सुनकर, किशोर कुमार ने उसे बंबई में लाने का फैसला किया। .

नई!!: 100 दिन (1991 फ़िल्म) और अमित कुमार · और देखें »

अलका याज्ञिक

अलका याज्ञिक भारतीय सिनेमा की एक प्रसिद्ध पार्श्वगायिका हैं। वे हिंदी सिनेमा में तीन दशकों तक अपनी गायकी के लिए विख्यात हैं। हिंदी सिनेमा में वे सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली पांचवी पार्श्वगायिका हैं। उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार के ३६ नामांकनों में से ७ बार पुरस्कार मिल चुका है जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त है। साथ ही उनके २० गाने बीबीसी के "बॉलीवुड के श्रेष्ठ ४० सदाबहार साउंडट्रैक" में शामिल हैं। उनके कुछ हिट गानों में से हैं — "कुछ कुछ होता है", "टिप टिप बरसा पानी", "परदेसी परदेसी", "छम्मा छम्मा", "पूछो ज़रा पूछो", "एक दो तीन", "चाँद छुपा बादल में", "लाल दुपट्टा", "मुझको राणाजी" और "बाज़ीगर ओ बाज़ीगर"। .

नई!!: 100 दिन (1991 फ़िल्म) और अलका याज्ञिक · और देखें »

अजीत वाच्छानी

अजीत वाच्छानी हिन्दी फ़िल्मों के एक चरित्र अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार थे। .

नई!!: 100 दिन (1991 फ़िल्म) और अजीत वाच्छानी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

100 डेज़ (1991 फ़िल्म), 100 दिन (1991 फिल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »